ये लैपटॉप डुअल डिस्प्ले से लैस बताए जा रहे हैं जो बिना किसी चश्मे की मदद के 3D अनुभव यूजर को दे सकते हैं।
Photo Credit: X/@evleaks
Lenovo Yoga Book Pro 3D लैपटॉप आने वाले MWC 2026 इवेंट में पेश किए जा सकते हैं।
Lenovo के नए 3D स्टीरियोस्कोपिक लैपटॉप मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2026 (MWC) में पेश किए जा सकते हैं। इस इवेंट की शुरुआत 2 मार्च से होने जा रही है। इस इवेंट का इंतजार लगभग पूरी टेक दुनिया को है जिसमें दिग्गज कंपनियां अपने नए-नए इनोवेटिव प्रोडक्ट्स दुनिया के सामने पेश करने वाली हैं। Lenovo भी इस इवेंट में अपने नए 3D स्क्रीन वाले लैपटॉप पेश करने की तैयारी में है। ये कंपनी के नए Yoga Book Pro 3D लैपटॉप के तौर पर पेश हो सकते हैं जो बिना किसी ग्लास के यूजर को 3डी अनुभव दे सकते हैं। आइए जानते हैं डिटेल्स।
Lenovo Yoga Book Pro 3D लैपटॉप आने वाले MWC 2026 इवेंट में पेश किए जा सकते हैं। कंपनी के ये लैपटॉप stereoscopic 3D डिस्प्ले टेक्नोलॉजी से लैस होकर आ सकते हैं। टिप्स्टर Evan Blass की मानें तो ये लैपटॉप डुअल डिस्प्ले से लैस होगें जो बिना किसी चश्मे की मदद के 3डी व्यूइंग एक्सपीरियंस यूजर को देने वाले हैं। टिप्स्टर ने स्पेसिफिकेशंस का खुलासा नहीं किया है लेकिन कुछ संकेत यहां से मिलता है।
Normally concept devices remain just that -- concepts -- but Lenovo is starting to exhibit a trend of turning more of these prototypes into retail products.
— Evan Blass (@evleaks) February 26, 2026
The top-line concept it plans to show off at MWC next week is a more ambitious version of a premium laptop already in its… pic.twitter.com/30JphsdlQU
टिप्स्टर के अनुसार ये नए लैपटॉप Slim Tip पावर कनेक्शन फीचर से लैस हो सकते हैं। ये हाई वाट की पावर खपत कर सकते हैं। इनमें डुअल USB Type-C पोर्ट मिल सकते हैं। साथ ही HDMI पोर्ट भी होंगे जो कि डिवाइस के बाईं ओर दिए जा सकते हैं। कॉन्सेप्ट में एक बिल्ट-इन स्टैंड होने की बात भी कही गई है।
Asus Zenbook Duo से मिलते जुलते फीचर्स यहां आने की बात कही गई है। Asus के ये लैपटॉप 14-inch OLED डिस्प्ले से लैस होकर आते हैं। इनमें ASUS Lumina OLED पैनल लगा है। 120Hz तक रिफ्रेश रेट ये सपोर्ट कर सकते हैं। हालांकि Lenovo की ओर से अभी अपकमिंग कॉन्सेप्ट को लेकर कोई संकेत नहीं मिला है। इसके लिए MWC 2026 का इंतजार करना होगा जो बार्सिलोना में आयोजित होने जा रहा है। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए गैजेट्स 360 के साथ बने रहें।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Amazfit Cheetah 2 Ultra
Starts from ₹54,999
JBL Tune 780NC Wireless Headphones
Starts from ₹7,999
Tecno Spark Go 3 Pro vs Oppo A6c vs Samsung Galaxy M17 5G: ₹20000 में कौन सा रहेगा बेस्ट?
1 प्लान में चलेंगे 4 लोगों के SIM, अनलिमिटेड 5G डेटा, कॉलिंग और OTP बेनिफिट्स भी
Dyson CameraJet: आ गया कैमरे वाला टूथब्रश! AI पता लगाएगा कहां है गंदगी, फिर वहीं करेगा सफाई