• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • Ola Electric की बड़ी कामयाबी, 10 लाख इलेक्ट्रिक टू व्हीलर्स की मैन्युफैक्चरिंग 

Ola Electric की बड़ी कामयाबी, 10 लाख इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की मैन्युफैक्चरिंग 

पिछले महीने ओला इलेक्ट्रिक को अपने Gen 3 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के लिए प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) स्कीम के तहत कम्प्लायंस सर्टिफिकेशन मिला है

Ola Electric की बड़ी कामयाबी, 10 लाख इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की मैन्युफैक्चरिंग 

देश में पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में बढ़ोतरी हुई है

ख़ास बातें
  • कंपनी ने चार वर्ष पहले इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बनाने की शुरुआत की थी
  • ओला इलेक्ट्रिक की फैक्टरी तमिलनाडु में है
  • इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में कंपनी के पास बड़ी हिस्सेदारी है
विज्ञापन

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट की बड़ी कंपनियों में शामिल Ola Electric ने मैन्युफैक्चरिंग में एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। कंपनी ने 10 लाख इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की मैन्युफैक्चरिंग की है। इस मौके पर कंपनी ने इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Roadster X+ का एक स्पेशल एडिशन लॉन्च किया है।  

ओला इलेक्ट्रिक ने लगभग चार वर्ष पहले इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की मैन्युफैक्चरिंग शुरू की थी। कंपनी के पोर्टफोलियो में S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स और Roadster X इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स शामिल हैं। ओला इलेक्ट्रिक के प्रवक्ता ने कहा, "हमने चार वर्षों में एक आइडिया से देश के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में लीडर की स्थिति तक पहुंचे हैं। हमने यह साबित किया है कि भारत में विश्व-स्तरीय प्रोडक्ट को डिजाइन और मैन्युफैक्चर किया जा सकता है। यह उपलब्धि यह दिखाती है कि हम कितनी दूर पहुंच चुके हैं।" 

Roadster X+ के स्पेशल एडिशन को मिडनाइट ब्लू कलर में लाया गया है। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल में डुअल-टोन सीट दी गई है। हाल ही में कंपनी ने नया इलेक्ट्रिक स्कूटर S1 Pro Sport लॉन्च किया था। यह स्पोर्ट पर फोकस्ड वेरिएंट है। इसका शुरुआती प्राइस 1,49,999 रुपये (एक्स-शोरूम) का है। S1 Pro Sport में 13 kW फेरीट मोटर दी गई है जिसे ओला इलेक्ट्रिक ने डिवेलप किया है। इसमें स्पोर्ट-ट्यून्ड सस्पेंशन और एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) मिलता है। यह पहली बार है कि इस टेक्नोलॉजी का देश में किसी इलेक्ट्रिक स्कूटर में इस्तेमाल किया गया है। इसमें एयरोडायनैमिक डिजाइन, स्मॉल विंडस्क्रीन और विजिबिलिटी को बढ़ाने के लिए डेटाइम रनिंग लाइट दी गई है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में कार्बन फाइबर से बना फ्रंट फेंडर और ग्रैब रेल है। इसमें कोलिजन वॉर्निंग, एडैप्टिव क्रूज कंट्रोल और स्पीडिंग एलर्ट मिलते हैं। 

देश में पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में बढ़ोतरी हुई है। पिछले महीने ओला इलेक्ट्रिक को अपने Gen 3 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के लिए प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) स्कीम के तहत कम्प्लायंस सर्टिफिकेशन मिला है। ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया (ARAI) की ओर से कंपनी को यह सर्टिफिकेशन ऑटोमोबाइल एंड ऑटो कंपोनेंट्स के लिए PLI स्कीम के तहत दिया गया है। इससे कंपनी को उसकी तय की गई सेल्स की वैल्यू का 13 से 18 प्रतिशत तक इंसेंटिव के तौर पर मिलेगा। यह सर्टिफिकेशन कंपनी के S1 Gen 3 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के सात मॉडल्स के लिए दिया गया है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  2. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  3. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  4. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  5. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  6. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  7. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  8. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  9. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  10. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »