Google ने फ्रॉड क्रिप्टो ऐप्स के लिए चीन के नागरिकों के खिलाफ कर्ज कराया कानूनी मामला 

गूगल की ओर से दर्ज कराए गए मामले में आरोप लगाया गया है कि चीन के ये दोनों नागरिक फ्रॉड करने वाले क्रिप्टो ऐप्स से जुड़ने के लिए लोगों को लालच दे रहे थे

Google ने फ्रॉड क्रिप्टो ऐप्स के लिए चीन के नागरिकों के खिलाफ कर्ज कराया कानूनी मामला 

इन फ्रॉड क्रिप्टो ऐप्स के एक लाख से अधिक डाउनलोड होने का अनुमान है

ख़ास बातें
  • चीन के इन दोनों नागरिकों ने गलत पहचान और लोकेशन बताई थी
  • इनमें से एक ऐप का टाइटल TionRT है
  • इन ऐप्स के डिवेलपर्स के खिलाफ भी कानूनी मामला दर्ज कराया जा रहा है
विज्ञापन
अमेरिकी टेक्नोलॉजी कंपनी Google ने अपने Play Store पर रिस्क वाले ऐप्स की पहचान शुरू कर दी है। इसी कड़ी में, गूगल ने चीन के दो नागरिकों के खिलाफ कानूनी मामला दर्ज कराया है। इन दोनों पर प्ले स्टोर का इस्तेमाल फ्रॉड करने वाले क्रिप्टो ऐप्स के विज्ञापन के लिए करने का शक है। 

गूगल की कॉम्पिटिटर Apple की क्रिप्टो से जुड़ी एक्टिविटीज से दूरी बनाए रखने की पॉलिसी है। गूगल की ओर से दर्ज कराए गए मामले में आरोप लगाया गया है कि चीन के ये दोनों नागरिक फ्रॉड करने वाले क्रिप्टो ऐप्स से जुड़ने के लिए लोगों को लालच दे रहे थे। CoinTelegraph की रिपोर्ट के अनुसार, इन ऐप्स से जुड़ने वालों को डिपॉजिट देने के लिए कहा जाता था और बाद में उनका एक्सेस ब्लॉक कर दिया जाता था। गूगल का आरोप है कि चीन के इन दोनों नागरिकों ने अपनी गलत पहचान और लोकेशन बताई थी और प्ले स्टोर पर पब्लिश करने के लिए इन ऐप्स के बारे में गलत जानकारी दी थी। इन फ्रॉड क्रिप्टो ऐप्स के एक लाख से अधिक डाउनलोड होने का अनुमान है। 

इनमें से एक ऐप का टाइटल TionRT है। गूगल का कहना है कि इन दोनों ने कम से कम 87 क्रिप्टो स्कैम ऐप्स को प्ले स्टोर पर पब्लिश किया थ। इन ऐप्स के डिवेलपर्स के खिलाफ भी गूगल की ओर से कानूनी मामला दर्ज कराया जा रहा है। पिछले कुछ वर्षों में क्रिप्टो का मार्केट तेजी से बढ़ा है। इस मार्केट में हजारों क्रिप्टोकरेंसीज लॉन्च की गई हैं। इसके साथ ही स्कैम के मामले भी तेजी से बढ़े हैं जिनमें अरबों डॉलर चुराए गए हैं। 

हाल ही में गूगल ने इस सेगमेंट के लिए एक नया फीचर शुरू किया है। इसमें गूगल पर एक आसान सर्च के जरिए क्रिप्टो वॉलेट्स में बैलेंस को देखा जा सकेगा। Arbitrum, Avalanche, Bitcoin, Optimism, Polygon और Fantom की ब्लॉकचेन्स पर बेस्ड वॉलेट्स में बैलेंस की जानकारी दी जाएगी। हालांकि, गूगल सर्च के जरिए दिखने वाले बैलेंस वास्तविक समय में अपडेट नहीं होंगे। इस फीचर के लिए पात्र ब्लॉकचेन्स के टोकन्स में ही बैलेंस दिखेंगे। ब्लॉकचेन ट्रांजैक्शंस को पब्लिक डोमेन्स पर सेव किया जाता है। एक वॉलेट एड्रेस से उसके होल्डर की पहचान का खुलासा नहीं होता। प्रत्येक क्रिप्टो वॉलेट का कंट्रोल इसकी प्राइवेट की में होता है और यह की वॉलेट के होल्डर के पास होती है। 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Internet, Google, Scam, Bitcoin, Market, Play Store, Demand, Trading, China, Apple, Policy, Feature, Apps
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »