Bitcoin में गिरावट बरकरार, 65,000 डॉलर से नीचे गिरा प्राइस

बिटकॉइन का प्राइस चार प्रतिशत से अधिक घटकर लगभग 64,300 डॉलर तक गिरा था। हालांकि, बाद में इसमें कुछ रिकवरी हुई है

Bitcoin में गिरावट बरकरार, 65,000 डॉलर से नीचे गिरा प्राइस

जनवरी में अमेरिकी स्पॉट बिटकॉइन ETFs से तीन अरब डॉलर से अधिक का आउटफ्लो हुआ था

ख़ास बातें
  • इस वर्ष बिटकॉइन में लगभग 24 प्रतिशत की गिरावट हुई है
  • अमेरिका और ईरान के बीच तनाव का क्रिप्टो मार्केट पर असर पड़ रहा है
  • बिटकॉइन एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स (ETF) से अरबों डॉलर निकाले गए हैं
विज्ञापन

मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन में सोमवार को गिरावट थी। इस महीने दूसरी बार इसका प्राइस 65,000 डॉलर से नीचे गिरा है। बिटकॉइन का प्राइस चार प्रतिशत से अधिक घटकर लगभग 64,300 डॉलर तक गिरा था। हालांकि, बाद में इसमें कुछ रिकवरी हुई है। अमेरिका के प्रेसिडेंट Donald Trump के टैरिफ से जुड़े फैसले का क्रिप्टो मार्केट पर असर पड़ा है। 

इस रिपोर्ट को पब्लिश करने कर इंटरनेशनल क्रिप्टो एक्सचेंज Coinmarketcap पर बिटकॉइन का प्राइस 64,700 डॉलर से कुछ अधिक पर था। पिछले सप्ताह ट्रंप ने कहा था कि सुप्रीम कोर्ट के ऑर्डर के बावजूद वह टैरिफ को बढ़ाकर 15 प्रतिशत करेंगे। अमेरिका में सुप्रीम कोर्ट ने टैरिफ के खिलाफ फैसला किया था। पिछले वर्ष अक्टूबर में Bitcoin ने 1,26,198 डॉलर का पीक लेवल हासिल किया था। इसके बाद से इसमें 45 प्रतिशत से अधिक की गिरावट हुई है। 

इस वर्ष बिटकॉइन में लगभग 24 प्रतिशत की गिरावट हुई है। पिछले वर्ष यह 18 प्रतिशत घटा था। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ने से भी क्रिप्टो और अन्य मार्केट्स में आशंका की स्थिति है। ट्रंप ने ईरान को न्यूक्लियर डील को लेकर चेतावनी दी है। पिछले वर्ष अक्टूबर में ट्रंप के कई देशों पर भारी टैरिफ लगाने से क्रिप्टो मार्केट में बड़ी गिरावट हुई थी। इसके बाद बिटकॉइन एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स (ETF) से अरबों डॉलर निकाले गए हैं। जनवरी में अमेरिकी स्पॉट बिटकॉइन ETFs से तीन अरब डॉलर से अधिक का आउटफ्लो हुआ था। 

बिटकॉइन में गिरावट का Strategy (पहले MicroStrategy) जैसे इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स पर भी बड़ा असर हो सकता है। इस एंटरप्राइज सॉफ्टवेयर मेकर के पास सात लाख से अधिक बिटकॉइन हैं। कंपनी के पास मौजूद बिटकॉइन्स की कुल वैल्यू 62 अरब डॉलर से ज्यादा की है। हाल ही में क्रिप्टो एनालिस्ट Peter Schiff ने बिटकॉइन में नुकसान बढ़ने की चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा था, "अगर बिटकॉइन का प्राइस 50,000 डॉलर से नीचे जाता है तो यह 20,000 डॉलर तक गिर सकता है। यह इसके पीक लेवल से लगभग 84 प्रतिशत की गिरावट होगी। उन्होंने दावा किया था कि बहुत से देश और सेंट्रल बैंकों ने डॉलर और अमेरिकी ट्रेजरी पर अपनी निर्भरता को घटाने की योजना बनाई है। और वे अपनी करेंसी को सपोर्ट करने के लिए गोल्ड के रिजर्व को बढ़ा रहे हैं। 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹40 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
  3. Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  8. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  9. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  10. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »