Motorola Edge 70 अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट

Motorola Edge 70 Fusion के रियर में टेक्सचर्ड पैनल है और इसमें सेंटर पर मोटोरोला का लोगो दिया गया है। इस स्मार्टफोन की बिक्री ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart के जरिए की जाएगी।

Motorola Edge 70 अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट

हाल ही में बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर इस स्मार्टफोन की लिस्टिंग हुई है

ख़ास बातें
  • भारत में Motorola Edge 70 Fusion को 6 मार्च को लॉन्च किया जाएगा
  • इस स्मार्टफोन की बिक्री ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart के जरिए की जाएगी
  • इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7s Gen 4 होगा
विज्ञापन

चाइनीज डिवाइसेज मेकर Motorola का नया स्मार्टफोन जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। Motorola Edge 70 Fusion में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7s Gen 4 का इस्तेमाल किया जाएगा। इस स्मार्टफोन में 7,000 mAh की सिलिकॉन कार्बन बैटरी होगी। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में कंपनी ने बताया है कि भारत में Motorola Edge 70 Fusion को 6 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन की बिक्री ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart के जरिए की जाएगी। Motorola Edge 70 Fusion के लिए फ्लिपकार्ट पर एक अलग माइक्रोसाइट बनाई गई है, जिससे इसके प्रमुख स्पेसिफिकेशंस की जानकारी मिली है। इस स्मार्टफोन में कर्व्ड ऐजेज के साथ स्लीक डिजाइन हो सकता है। 

Motorola Edge 70 Fusion के रियर में टेक्सचर्ड पैनल है और इसमें सेंटर पर मोटोरोला का लोगो दिया गया है। इस स्मार्टफोन में कुछ उठा हुआ स्क्वेयर कैमरा मॉड्यूल है, जिसमें तीन कैमरा और एक LED फ्लैश है। Motorola Edge 70 Fusion में कुछ उठा हुआ कर्व्ड फ्रेम मैटेलिक फिनिश के साथ दिख रहा है। इसके दायीं ओर पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर हैं। इस स्मार्टफोन में क्वाड कर्व्ड 1.5K AMOLED डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट और 5,200 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ होगा। Motorola Edge 70 Fusion को 8 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज के अलावा 8 GB + 256 GB और 12 GB + 256 GB के वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया जाएगा। इस स्मार्टफोन के लिए तीन कलर्स के विकल्प होंगे। 

हाल ही में बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर इस स्मार्टफोन की लिस्टिंग हुई है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7s Gen 4 होगा। इस स्मार्टफोन को सिंगल-कोर टेस्ट में 1,215 प्वाइंट्स और मल्टी-कोर टेस्ट में 3,186 प्वाइंट्स का स्कोर दिया गया है। Motorola Edge 70 Fusion में 7,000 mAh की बैटरी 68 W चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ होगी। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-710 प्राइमरी कैमरा होगा। इसके अलावा 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और एक मैक्रो कैमरा होगा। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। कंपनी ने बताया है कि इस स्मार्टफोन के कैमरा 4K रिजॉल्यूशन पर वीडियो को रिकॉर्ड कर सकेंगे। 


 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  2. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  3. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  4. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  5. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  6. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  9. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  10. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »