Feature

Feature - ख़बरें

  • HONOR Magic9 Pro Max लॉन्च: एंड्रॉयड फोन से iOS में भी होगी फाइल ट्रांसफर, 200 मेगापिक्सल कैमरा, 8800mAh बैटरी
    HONOR ने अब मलेशिया के बाजार में HONOR Magic9 Pro Max लॉन्च कर दिया है। Magic9 Pro Max के 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत RM5,999 (लगभग ₹1,35,205) है। Magic 9 Pro Max में 6.8 इंच की OLED डिस्प्ले और ऑनर एंटी स्क्रैच नेनोक्रिस्टल शील्ड दी गई है।
  • 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ स्लिम फोन Huawei Mate 90 Air हुआ लॉन्च, जानें डिटेल
    Huawei Mate 90 Air कंपनी के लेटेस्ट फोन के रूप में लॉन्च हो गया है। फोन में बड़ा डिस्प्ले मिलता है जिसका साइज 7 इंच का है। लेकिन यह स्लिम प्रोफाइल में आता है और मोटाई केवल 6.8mm की है। इसमें ब्रांड ने Kirin 9020 चिपसेट इस्तेमाल किया है। फोन में 12GB रैम मिलती है। यह 6500mAh बैटरी से लैस किया गया है।
  • Huawei लाई सबसे पतली स्मार्टवॉच, AMOLED स्क्रीन, 5 दिन की बैटरी, जानें कीमत
    Huawei Watch Air को कंपनी ने अपनी सबसे स्लिम स्मार्टवॉच के तौर पर मार्केट में पेश कर दिया है। यह स्मार्टवॉच देखने में बहुत ही पतली लगती है। साथ ही यह वजन में भी बहुत हल्की है। स्क्वायर डायल में आने वाली वॉच कर्व्ड डिजाइन लिए हुए है। स्मार्टवॉच में 1.92 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह 3500 निट्स की ब्राइटनेस से लैस होकर आती है।
  • Motorola Edge 70 Neo लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ, जानें कीमत
    Motorola Edge 70 Neo को कंपनी ने लेटेस्ट स्मार्टफोन के तौर पर भारत में लॉन्च कर दिया है। फोन में 6.8 इंच बड़ा डिस्प्ले दिया गया है जो कि AMOLED पैनल है। यह Super HD रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है। फोन में 144Hz का रिफ्रेश रेट कंपनी ने दिया है। फोन में 50MP का मेन कैमरा देखने को मिलता है, वहीं सेटअप में तीन कैमरा मौजूद हैं। फोन के अंदर 7000mAh की बैटरी लगी है।
  • Motorola Edge 70 Neo मिडरेंज फोन का आज भारत में लॉन्च, बड़ी स्क्रीन, 7000mAh बैटरी समेत क्या होगा खास, जानें
    Motorola Edge 70 Neo आज भारत में लॉन्च होने जा रहा है। कंपनी ने Flipkart पर इसके लिए एक माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी है। इसके अलावा फोन कंपनी की अधिकारिक भारतीय वेबसाइट Motorola.in पर भी लिस्ट कर दिया गया है। हालांकि कीमत का खुलासा कंपनी ने अभी तक नहीं किया है
  • Honor Earbuds Clip हुए लॉन्च, 40 घंटे चलते हैं, AI ट्रांसलेटर जैसे फीचर्स भी
    Honor ने अपने नए ईयरबड्स मार्केट में लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी ने अपने Honor Earbuds Clip को पेश किया है। ये ईयरबड्स Honor 700 सीरीज के साथ पेश किए गए हैं। जैसा कि नाम से पता चलता है, ये क्लिप-ऑन ईयरबड्स हैं जो कान के ऊपर चिपक जाते हैं। C-शेप में आने वाले ऑडियो वियरेबल वजन में हल्के हैं और ओपन ईयर डिजाइन के साथ आते हैं।
  • Nothing Phone 4 (b) मिल रहा ₹3800 से ज्यादा सस्ता! Flipkart पर धमाका डील
    Nothing Phone 4 (b) को अबतक सबसे भारी डिस्काउंट पर खरीदने का मौका है। यह फोन अपने लॉन्च प्राइस से 3800 रुपये से भी सस्ता मिल सकता है। फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट ऑफर आ गया है। फोन में 50 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा दिया गया है। इसकी बैटरी इसका खास फीचर है जो 6000mAh की है। फोन में Snapdragon 6 Gen 4 चिपसेट मिलता है।
  • Samsung यूजर्स के लिए खुशखबरी, अब फोटो से बना सकेंगे Shorts वीडियो, नया फीचर जल्द!
    सैमसंग जल्द ही नया Galaxy AI फीचर लॉन्च कर सकती है जिससे शॉर्ट्स और छोटे वीडियो बनाए जा सकेंगे। फीचर का नाम Shorts हो सकता है। आपके फोन में मौजूद फोटो को इस्तेमाल करके ये बनाए जा सकेंगे। यूजर को वीडियो या शॉर्ट्स क्रिएट करने के लिए किसी ऐप की जरूरत नहीं रहेगी।
  • पुराने पर्दों को स्मार्ट बनाएगा Xiaomi का नया डिवाइस, फोन से कर सकेंगे कंट्रोल
    Xiaomi ने चीन में Smart Blind Motor पेश की है, जिसकी मदद से सामान्य रोलर ब्लाइंड्स को स्मार्ट बनाया जा सकता है। इसके लिए मौजूदा ब्लाइंड्स या उनकी चेन बदलने की जरूरत नहीं होगी। यह मोटर 4,600mAh बैटरी के साथ आती है और 4 किलोग्राम तक वजन वाले ब्लाइंड्स को चला सकती है। इसे Xiaomi Home ऐप, वॉयस कमांड और टाइमर से कंट्रोल किया जा सकेगा। चीन में इसकी क्राउडफंडिंग कीमत 259 युआन (करीब 3,600 रुपये) रखी गई है। इसकी बिक्री 7 दिसंबर से शुरू होगी।
  • Doogee लाई वाइड फोन Wide Core, 6GB रैम, 6500mAh बैटरी के साथ पेश
    Doogee Wide Core को कंपनी ने अपने वाइड फोन के तौर पर पेश कर दिया है। फोन में 6.38 इंच का डिस्प्ले मिलता है। इसमें 16:10 का आस्पेक्ट रेश्यो दिया गया है। डिजाइन देखें तो रियर में कैमरा मॉड्यूल हॉरिजॉन्टल है। फोन के अंदर कंपनी ने Unisoc T7250 चिपसेट का इस्तेमाल किया है। यह 12nm प्रोसेस पर बना है।
  • 2 डिस्प्ले, 9000mAh बैटरी और 200MP कैमरा के साथ HONOR ने लॉन्च किए 3 फोन, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
    HONOR ने चीन में HONOR 700 सीरीज लॉन्च की है। इसमें HONOR 700, HONOR 700 Pro और HONOR 700S शामिल हैं। तीनों फोन में 200MP का मेन कैमरा, 9,000mAh बैटरी और पीछे की तरफ 1.59 इंच की सेकेंडरी स्क्रीन दी गई है। इस स्क्रीन से नोटिफिकेशन देखने, म्यूजिक कंट्रोल करने और रियर कैमरे से सेल्फी लेने में मदद मिलती है। सीरीज के तीनों मॉडल में अलग-अलग Snapdragon प्रोसेसर और 6.57 इंच का 1.5K डिस्प्ले मिलता है। चीन में इनकी शुरुआती कीमत 3,599 युआन रखी गई है।
  • Xiaomi 18 Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, 8,000mAh से ज्यादा की बैटरी
    इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 6 दिया जा सकता है। इसमें 8,000 mAh से अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी हो सकती है। यह Xiaomi 18 Max हो सकता है। इस वर्ष मई में चीन में पेश किए गए Xiaomi 17 Max की यह जगह ले सकता है। Xiaomi 18 Max में प्रोसेसिंग के परफॉर्मेंस और इमेजिंग हार्डवयर दोनों में अपग्रेड हो सकता है। इस स्मार्टफोन के डिजाइन में भी कुछ बदलाव किया जा सकता है।
  • प्राइवेट चैट करने वालों के लिए WhatsApp ला रहा है काम का फीचर, मैसेज पढ़ते ही हो जाएंगे गायब!
    WhatsApp iPhone यूजर्स के लिए नया View Once टेक्स्ट मैसेज फीचर टेस्ट कर रहा है। इसके जरिए भेजा गया टेक्स्ट मैसेज रिसीवर केवल एक बार पढ़ सकेगा। मैसेज खोलने के बाद स्क्रीनशॉट, स्क्रीन रिकॉर्डिंग, कॉपी और फॉरवर्ड करने पर भी रोक रहेगी। पढ़ने के बाद मैसेज बंद करते ही उसका कंटेंट दोबारा नहीं देखा जा सकेगा। फिलहाल यह फीचर iOS के बीटा वर्जन 26.45.10.73 में चुनिंदा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध कराया गया है। सभी iPhone यूजर्स के लिए इसे कब जारी किया जाएगा, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
  • 200MP कैमरा और 7,000mAh से बड़ी बैटरी के साथ आएगा Vivo S70 Pro! स्पेसिफिकेशन्स लीक
    Vivo S70 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स लॉन्च से पहले लीक हो गए हैं। टिप्सटर डेब्यान रॉय के मुताबिक, फोन में 200MP का मेन कैमरा, 64MP Sony LYT-610 टेलीफोटो कैमरा और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिल सकता है। सेल्फी के लिए 50MP कैमरा दिए जाने की उम्मीद है। इसकी खासियत 200mm External Teleconverter सपोर्ट होगा। फोन में Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर, 6.59 इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले और 7,000mAh से बड़ी बैटरी मिल सकती है। इसके साथ 90W फास्ट चार्जिंग और IP69 रेटिंग भी मिलने की उम्मीद है।
  • Xiaomi का सबसे पावरफुल एयर प्यूरीफायर लॉन्च, 147 तरह के प्रदूषण से निपटने का दावा, जानें कीमत
    Xiaomi ने चीन में अपना नया Mijia All-Effect Air Purifier 2 Ultra लॉन्च किया है। इसकी खासियत हर मिनट 23,750 लीटर साफ हवा देने की क्षमता है। इसमें 5-लेयर फिल्ट्रेशन सिस्टम, UVC Sterilization और 10 तरह के एयर क्वालिटी सेंसर मिलते हैं। कंपनी का दावा है कि यह 147 तरह के Air Pollutants और 108 तरह की बदबू से निपट सकता है। इसमें डुअल फैन, ऑटोमैटिक लिफ्ट होने वाला एयर आउटलेट और Millimeter Wave Radar Sensors भी दिए गए हैं। इसकी कीमत 7,499 युआन (करीब 1 लाख रुपये) है। फिलहाल यह चीन में उपलब्ध है।

Feature - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »