इस देश में प्रति दिन हो रही 64 करोड़ डॉलर से ज्यादा की क्रिप्टो ट्रांजैक्शंस.... 

अमेरिका सहित कुछ पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों का सामना कर रहे रूस में यह सेगमेंट तेजी से बढ़ा है। हालांकि, इनमें से अधिकतर ट्रांजैक्शंस रेगुलेटेड नहीं हैं

इस देश में प्रति दिन हो रही 64 करोड़ डॉलर से ज्यादा की क्रिप्टो ट्रांजैक्शंस.... 

क्रिप्टो मार्केट के लिए रूस में जल्द नए रेगुलेशंस बनाए जा सकते हैं

ख़ास बातें
  • रूस में क्रिप्टो से जुड़ी वार्षिक ट्रांजैक्शंस 130 अरब डॉलर से अधिक हैं
  • इस देश के लाखों नागरिक क्रिप्टो ट्रेडिंग से जुड़े हैं
  • रूस में क्रिप्टो माइनिंग का सेगमेंट भी बढ़ रहा है
विज्ञापन

पिछले कुछ वर्षों में क्रिप्टो का सेगमेंट तेजी से बढ़ा है। रूस में क्रिप्टोकरेंसी से जुड़ी प्रति दिन की डील्स की वैल्यू लगभग 64.8 करोड़ डॉलर की है। अमेरिका सहित कुछ पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों का सामना कर रहे रूस में यह सेगमेंट तेजी से बढ़ा है। हालांकि, इनमें से अधिकतर ट्रांजैक्शंस रेगुलेटेड नहीं हैं। 

एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि रूस में क्रिप्टो से जुड़ी वार्षिक ट्रांजैक्शंस की वैल्यू 130 अरब डॉलर से ज्यादा की है। रूस के डिप्टी फाइनेंस मिनिस्टर,  Ivan Chebeskov ने बताया है, "देश में क्रिप्टोकरेंसीज का इस्तेमाल बढ़ रहा है। हमने पहले भी कहा है कि लाखों नागरिक क्रिप्टो ट्रेडिंग से जुड़े हैं। यह अनरेगुलेटेड सेगमेंट में हो रहा है। यह हमारे नियंत्रण के दायर से बाहर है।" सेंट्रल बैंक ऑफ रशिया (CBR) के फर्स्ट डिप्टी चेयरमैन, Vladimir Chistyukhin ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि ड्यूमा (रूस की पार्लियामेंट) के आगामी सत्र में क्रिप्टो मार्केट के लिए सांसद नए रेगुलेशंस को स्वीकृति देंगे। सरकार और सेंट्रल बैंक दोनों रेगुलेशंस का समर्थन करते हैं। 

रूस का कानून मुख्यतौर पर एक्सचेंजों पर जोर देगा और ऐसे ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म्स पर पेनल्टी लगाई जाएगी जिनके पास ऑपरेटिंग परमिट नहीं हैं। रूस के सबसे बड़े स्टॉक मार्केट, मॉस्को एक्सचेंज के अधिकारियों ने कहा है कि भी क्रिप्टो से जुड़ी ट्रांजैक्शंस में हिस्सेदारी चाहते हैं। इस देश में क्रिप्टो माइनिंग का सेगमेंट भी बढ़ रहा है। पिछले वर्ष के अंत में CBR ने माना था कि रूबल में आ रही तेजी के पीछे बिटकॉइन माइनिंग का भी असर है। 

CBR की चीफ, Elvira Nabiullina ने बताया था कि रूबल में तेजी के पीछे क्रिप्टो माइनिंग की ताकत भी शामिल है। हालांकि, इसके साथ ही उनका कहना था कि इसके असर का अनुमान लगाना मुश्किल है क्योंकि क्रिप्टो माइनिंग का एक बड़ा हिस्सा रेगुलेटेड नहीं है क्योंकि इसमें अवैध तौर पर माइनिंग करने वालों की बड़ी हिस्सेदारी है। इससे पहले रूस के प्रेसिडेंट Vladimir Putin के प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा था कि क्रिप्टो माइनिंग से जुड़े फंड का अनुमान लगाना मुश्किल है। इस वजह से रूबल के लिए सही पूर्वानुमान नहीं दिया जा सकता है। उनका कहना था कि रूस के लिए क्रिप्टो माइनिंग एक छिपा हुआ एक्सपोर्ट बन चुका है और इससे देश के फॉरेन एक्सचेंज मार्केट पर भी असर पड़ रहा है। 
 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  2. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  3. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  4. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  5. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  6. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  7. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  8. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  9. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »