क्रिप्टो एनालिस्ट Peter Schiff ने बिटकॉइन में नुकसान बढ़ने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर बिटकॉइन का प्राइस 50,000 डॉलर से नीचे जाता है तो यह 20,000 डॉलर तक गिर सकता है
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ने का इस सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी पर असर पड़ रहा है
सबसे अधिक वैल्यू वाली क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन में पिछले कुछ महीनों से गिरावट है। पिछले वर्ष अक्टूबर में Bitcoin का प्राइस 1,26,198 डॉलर के पीक पर पहुंच था। इसके बाद से इसमें 45 प्रतिशत से अधिक की गिरावट हुई है। क्रिप्टो एनालिस्ट Peter Schiff ने बिटकॉइन में नुकसान बढ़ने की चेतावनी दी है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में Schiff ने कहा, "अगर बिटकॉइन का प्राइस 50,000 डॉलर से नीचे जाता है तो यह 20,000 डॉलर तक गिर सकता है। यह इसके पीक लेवल से लगभग 84 प्रतिशत की गिरावट होगी। मुझे पता है कि बिटकॉइन के साथ ऐसा पहले भी हुआ है लेकिन इसे लेकर इतनी ज्यादा चर्चा और बड़ा मार्केट कैपिटलाइजेशन नहीं था। बिटकॉइन को अभी बेचें।" इस रिपोर्ट को पब्लिश करने पर इंटरनेशनल क्रिप्टो एक्सचेंज Coinmarketcap पर 67,700 डॉलर से कुछ ज्यादा पर था।
Schiff का कहना है, "डॉलर में बड़ी गिरावट होने जा रही है। हम एक इकोनॉमिक क्राइसिस की ओर बढ़ रहे हैं जो 2008 के फाइनेंशियल क्राइसिस से काफी बड़ा होगा।" उन्होंने दावा किया कि बहुत से देश और सेंट्रल बैंकों ने डॉलर और अमेरिकी ट्रेजरी पर अपनी निर्भरता घटाने की तैयारी की है और वे अपनी करेंसी को सपोर्ट करने के लिए गोल्ड के रिजर्व को बढ़ा रहे हैं। Schiff का कहना था कि अगला इकोनॉमिक क्राइसिस 2008 के संकट से काफी अलग होगा। यह अमेरिका के अंदर होगा और इसका वैश्विक असर कम रहेगा।
इस वर्ष बिटकॉइन में लगभग 23 प्रतिशत की गिरावट हुई है। पिछले वर्ष यह 18 प्रतिशत घटा था। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ने का इस सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी पर असर पड़ रहा है। अमेरिकी प्रेसिडेंट Donald Trump ने कहा है कि वह संभावित न्यूक्लियर डील को लेकर बातचीत के लिए ईरान को 15 दिन तक की समयसीमा देंगे। पिछले वर्ष अक्टूबर में ट्रंप के कई देशों पर भारी टैरिफ लगाने से क्रिप्टो मार्केट में बड़ी गिरावट हुई थी। इसके बाद बिटकॉइन एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स (ETF) से अरबों डॉलर निकाले गए हैं। जनवरी में अमेरिकी स्पॉट बिटकॉइन ETFs से तीन अरब डॉलर से अधिक का आउटफ्लो हुआ था। बिटकॉइन में गिरावट का Strategy (पहले MicroStrategy) जैसे इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स पर भी बड़ा असर पड़ सकता है। इस एंटरप्राइज सॉफ्टवेयर मेकर के पास सात लाख से अधिक बिटकॉइन हैं। कंपनी के पास मौजूद बिटकॉइन्स की कुल वैल्यू 62 अरब डॉलर से ज्यादा की है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत