क्रिप्टो से इस देश को मिल रहा लाखों डॉलर का टैक्स....

पिछले वर्ष के शुरुआती नौ महीनों में पूर्व सोवियत संघ में शामिल इस देश में क्रिप्टोकरेंसी का टर्नओवर 7.9 अरब डॉलर से अधिक रहा है

क्रिप्टो से इस देश को मिल रहा लाखों डॉलर का टैक्स....

पूर्व सोवियत देश किर्गिस्तान में क्रिप्टोकरेंसी का टर्नओवर 7.9 अरब डॉलर से अधिक रहा है

ख़ास बातें
  • किर्गिस्तान की इकोनॉमी में यह सबसे तेजी से बढ़ने वाले सेगमेंट्स शामिल है
  • इस पूर्व सोवियत देश में क्रिप्टो ट्रांजैक्शंस को कानूनी दर्जा दिया गया है
  • किर्गिस्तान के प्रेसिडेंट Sadyr Japarov का भी इस सेगमेंट में निवेश है
विज्ञापन

दुनिया के कई देशों में पिछले कुछ वर्षों में क्रिप्टोकरेंसीज का सेगमेंट तेजी से बढ़ा है। इन देशों में Kyrgyzstan भी शामिल है। किर्गिस्तान की इकोनॉमी के लिए यह सबसे तेजी से बढ़ने वाले सेगमेंट्स शामिल हो गया है। पिछले वर्ष के शुरुआती नौ महीनों में पूर्व सोवियत संघ में शामिल इस देश में क्रिप्टोकरेंसी का टर्नओवर 7.9 अरब डॉलर से अधिक रहा है। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, किर्गिस्तान को क्रिप्टो सेगमेंट से लगभग 2.28 करोड़ डॉलर का टैक्स मिला है। इस देश में क्रिप्टोकरेंसी से जुड़ी ट्रांजैक्शंस को कानूनी तौर पर अनुमति मिली है और अथॉरिटीज इस सेगमेंट के रेगुलेशन और निगरानी के लिए कार्य कर रही हैं। Association of Virtual Asset Market Participants के चेयरमैन, Temir Kazybaev ने बताया कि क्रिप्टो टर्नओवर से मिलने वाला टैक्स देश के सबसे बड़े कमोडिटी ट्रेडिंग हब से मिलने वाले रेवेन्यू से ज्यादा हो गया है। 

उन्होंने कहा कि इस सेगमेंट को लेकर लोगों के नजरिए में बड़ा बदलाव हुआ है। Kazybaev ने बताया, "कुछ वर्ष पहले तक किर्गिस्तान के लोग क्रिप्टो मार्केट को एक स्कैम या पिरामिड स्कीम के तौर पर देखते थे। यह नजरिया तेजी से बदल रहा है। लोग और कारोबारी इसे एक मौके के तौर पर देख रहे हैं। इसका बड़ा कारण प्रेसिडेंट Sadyr Japarov का खुद क्रिप्टोकरेंसीज में इनवेस्टमेंट करना है।" किर्गिस्तान को क्रिप्टोकरेंसीज से मिलने वाले टैक्स में तेजी से बढ़ोतरी की उम्मीद है। 

किर्गिस्तान के पड़ोसी देश तुर्कमेनिस्तान ने हाल ही में अपनी इकोनॉमी को मजबूत करने के लिए क्रिप्टो माइनिंग और एक्सचेंजों को कानूनी दर्जा दिया है। ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन (OIC) के सदस्यों में शामिल तुर्कमेनिस्तान के प्रेसिडेंट, Serdar Berdimuhamedov ने वर्चुअल एसेट्स को रेगुलेट करने और क्रिप्टो एक्सचेंजों के लिए लाइसेंस से जुड़े कानून पर साइन किए थे। हालांकि, इस कानून में क्रिप्टोकरेंसीज को पेमेंट के जरिए या सिक्योरिटी के तौर पर मान्यता नहीं दी गई है। तुर्कमेनिस्तान की इकोनॉमी नेचुरल गैस के एक्सपोर्ट पर निर्भर है। इस नेचुरल गैस का चीन सबसे बड़ा इम्पोर्टर है। सोवियत संघ से अलग होने वाले इस देश की योजना भारत, अफगानिस्तान और पाकिस्तान तक नेचुरल गैस की सप्लाई के लिए एक पाइपलाइन बनाने की भी है। दुनिया में नेचुरल गैस का चौथा सबसे बड़ा रिजर्व रखने वाले तुर्कमेनिस्तान का बड़ा हिस्सा रेगिस्तान है। 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »