क्रिप्टो एक्सचेंज से हुई बड़ी चूक, यूजर्स को गलती से भेजे 40 अरब डॉलर के Bitcoin

दक्षिण कोरिया के क्रिप्टो एक्सचेंज Bithumb ने बताया कि उसने गलती से 6,20,000 बिटकॉइन्स अपने यूजर्स को भेज दिए थे। इन बिटकॉइन की वैल्यू 40 अरब डॉलर से अधिक की थी

क्रिप्टो एक्सचेंज से हुई बड़ी चूक, यूजर्स को गलती से भेजे 40 अरब डॉलर के Bitcoin

Bithumb ने बताया है कि उसने गलती से भेजे गए बिटकॉइन्स में से 99.7 प्रतिशत को रिकवर कर लिया है

ख़ास बातें
  • Bithumb ने गलती से 6,20,000 बिटकॉइन्स अपने यूजर्स को भेज दिए थे
  • इन बिटकॉइन्स में से 99.7 प्रतिशत को रिकवर कर लिया गया है
  • इस गलत का पता चलने पर Bithumb ने जल्द ही स्थिति पर नियंत्रण कर लिया था
विज्ञापन

दक्षिण कोरिया के क्रिप्टो एक्सचेंज Bithumb से एक बड़ी चूक हुई है। हालांकि, इसका जल्द पता चलने की वजह से एक्सचेंज को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। Bithumb ने 40 अरब डॉलर से अधिक वैल्यू के बिटॉइन्स अपने यूजर्स को गलती से ट्रांसफर कर दिए थे। इसके बाद एक्सचेंज पर तुरंत बिकवाली शुरू हो गई थी। 

Bithumb ने बताया कि उसने गलती से 6,20,000 बिटकॉइन्स अपने यूजर्स को भेज दिए थे। इन बिटकॉइन की वैल्यू 40 अरब डॉलर से अधिक की थी। इस क्रिप्टो एक्सचेंज से शुक्रवार को यह चूक हुई थी। इसका कुछ ही मिनटों में पता चलने के बाद एक्सचेंज ने 695 यूजर्स के लिए ट्रेडिंग और विड्रॉल को रोक दिया था। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, Bithumb को एक प्रमोशनल कैम्पेन के हिस्से के तौर पर कस्टमर्स को 2,000 वॉन (लगभग 1.37 डॉलर) भेजने थे लेकिन उसने गलती से प्रति यूजर लगभग 2,000 बिटकॉइन्स को ट्रांसफर कर दिया था। 


इस बारे में एक स्टेटमेंट में Bithumb ने कहा, "हमारे कस्टमर्स को हुई असुविधा के लिए हम माफी चाहते हैं। इसका कारण इस प्रमोशनल इवेंट के डिस्ट्रीब्यूशन के तरीके में हुई चूक थी।" Bithumb ने बताया है कि उसने गलती से भेजे गए बिटकॉइन्स में से 99.7 प्रतिशत को रिकवर कर लिया है और इस मामले में हुए नुकसान की भरपाई के लिए एक्सचेंज के एसेट्स का इस्तेमाल किया जाएगा। Bithumb ने माना है कि इस गलती की वजह से उसके प्लेटफॉर्म पर बिटकॉइन के प्राइसेज में कुछ देर के लिए काफी वोलैटिलिटी हुई थी क्योंकि कुछ यूजर्स ने टोकन्स बेचे थे। 

हालांकि, इस चूक का पता चलने के कुछ ही मिनटों में Bithumb ने स्थिति पर नियंत्रण कर लिया था। पिछले वर्ष अक्टूबर में बिटकॉइन ने 1,26,000 डॉलर से कुछ अधिक का हाई बनाया था। इसके बाद से यह 40 प्रतिशत तक घटा है। हाल ही में इस सबसे अधिक वैल्यू वाली क्रिप्टोकरेंसी ने 69,101 डॉलर का निचला लेवल छुआ है। इससे बिटकॉइन में अधिक प्राइसेज पर खरीदारी करने वालों को भारी नुकसान हुआ है। बिटकॉइन में गिरावट का Strategy (पहले MicroStrategy) जैसे इंस्टूट्यूशनल इनवेस्टर्स पर भी बड़ा असर पड़ सकता है। पिछले महीने इस एंटरप्राइज सॉफ्टवेयर मेकर ने बड़ी संख्या में बिटकॉइन में खरीदारी की थी। Strategy के पास कुल 7,12,647 बिटकॉइन हैं। 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  2. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  3. फिटिंग का झंझट खत्म! किचन शेल्फ के ऊपर आ जाएगा Xiaomi का नया Dishwasher, AI करेगा बर्तन धोने में मदद
  4. Oppo ने लॉन्च किए Enco X4 ईयरबड्स; 99.8% शोर होगा गायब, 20+ भाषाओं में करेंगे लाइव ट्रांसलेशन!
  5. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  6. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  7. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  8. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  9. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  10. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »