Bitcoin में प्रॉफिट बरकरार, 1 दिन में प्राइस 624 डॉलर बढ़ा

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether का प्राइस 2.06 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,620 डॉलर पर था। इसमें खरीदारी बढ़ी है

Bitcoin में प्रॉफिट बरकरार, 1 दिन में प्राइस 624 डॉलर बढ़ा

क्रिप्टो मार्केट की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन का प्राइस बढ़कर 26,560 डॉलर पर पहुंच गया

ख़ास बातें
  • दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether का प्राइस 1,620 डॉलर पर था
  • पिछले कुछ महीनों से क्रिप्टो मार्केट में बिकवाली का दबाव था
  • बिटकॉइन का प्राइस बढ़ने से क्रिप्टो मार्केट का सेंटीमेंट मजबूत हुआ है
विज्ञापन
मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin में गुरुवार को भी तेजी जा रही। इसका प्राइस 1.57 प्रतिशत बढ़कर 26,560 डॉलर पर पहुंच गया। पिछले एक दिन में बिटकॉइन में 623 डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। इसके साथ ही अन्य क्रिप्टोकरेंसीज में भी तेजी है। इसका कारण दिवालिया हो चुके एक्सचेंज FTX को अमेरिका में एक कोर्ट से क्रिप्टोकरेंसीज बेचकर क्रेडिटर्स का उधार चुकाने की अनुमति मिलना हो सकता है। 

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether का प्राइस 2.06 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,620 डॉलर पर था। Avalanche, Tether, Binance Coin, Ripple, Cardano, Polkadot, Polygon, Litcoin और Bitcoin Cash जैसी क्रिप्टोकरेंसीज के प्राइस भी बढ़े हैं। हालांकि, क्रिप्टो मार्केट के वैल्यूएशन में पिछले एक दिन में 1.20 प्रतिशत से अधिक की गिरावट हुई है। यह लगभग 1.04 लाख करोड़ डॉलर का था। 

CoinDCX की रिसर्च टीम ने Gadgets 360 को बताया, "दिवालिया हो चुके FTX एक्सचेंज को अपने 3.4 अरब डॉलर से अधिक के क्रिप्टो एसेट्स बेचने की कोर्ट से अनुमति मिल गई है। इससे मार्केट में बिकवाली का दबाव बढ़ सकता है। हालांकि, एक्सपर्ट्स का मानना है कि मौजूदा प्राइसेज में पहले ही इसके असर को शामिल किया गया है। FTX के पास Solana में बड़ी होल्डिंग है लेकिन इनमें से अधिकतर स्टेक्ड है और बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं है।" CoinSwitch Markets Desk के सीनियर मैनेजर, Shubham Hudda ने कहा, "बिटकॉइन में पिछले एक दिन की तेजी अमेरिका में इन्फ्लेशन डेटा आने के बावजूद है। यह इन्फ्लेशन पिछले वर्ष जून के बाद से सबसे अधिक बढ़ी है। यह देखना दिलचस्प होगा कि बिटकॉइन मौजूदा प्राइस लेवल को बरकरार रखता है या नहीं। इसके लिए सपोर्ट लेवल 24,500 डॉलर का है।" 

हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने क्रिप्टो सेगमेंट के लिए रूल्स बनाने पर जोर दिया था। उन्होंने कहा था कि टेक्नोलॉजी के डिवेलपमेंट के साथ रफ्तार बनाए रखने की जरूरत है। इससे पहले फाइनेंस मिनिस्ट्री और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने भी क्रिप्टो के लिए रूल्स बनाने का पक्ष लिया था। भारत की G20 अध्यक्षता के हिस्से के तहत टॉप एजेंडों में क्रिप्टोकरेंसीज का रेगुलेशन भी शामिल था। मोदी का कहना था कि क्रिप्टो के लिए वैश्विक सहमति से रूल्स बनाए जाने चाहिए जो सभी देशों के लिए समान हों। 
 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  3. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  4. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  5. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  6. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  7. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  8. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  9. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  10. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »