Bitcoin का प्राइस 1 दिन में 1,785 डॉलर बढ़ा, Ether में भी तेजी

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में भी 2.72 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इसका प्राइस 1,596 डॉलर पर था

Bitcoin का प्राइस 1 दिन में 1,785 डॉलर बढ़ा, Ether में भी तेजी

क्रिप्टो मार्केट में कुछ दिनों की गिरावट के बाद बढ़ोतरी हुई है

ख़ास बातें
  • दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में 2.72 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है
  • बिटकॉइन में इनवेस्टर्स की दिलचस्पी बढ़ी है
  • अमेरिका में इन्फ्लेशन डेटा का क्रिप्टो मार्केट पर असर हो सकता है
विज्ञापन
मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin में कुछ दिनों की गिरावट के बाद बुधवार को तीन प्रतिशत से अधिक की तेजी रही। इसका प्राइस बढ़कर 25,937 डॉलर पर पहुंच गया। पिछले एक दिन में बिटकॉइन के प्राइस में 1,785 डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। 

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में भी 2.72 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इसका प्राइस 1,596 डॉलर पर था। पिछले एक दिन में Ether का प्राइस लगभग 41 डॉलर बढ़ा है। क्रिप्टो फर्म Mudrex के CEO, Edul Patel ने Gadgets 360 को बताया, "इस तेजी से पीछे बिटकॉइन स्पॉट ETF में प्रतिस्पर्धा बढ़ना हो सकता है। Franklin Templeton ने अमेरिकी सिक्योरिटीज रेगुलेटर के पास इसके लिए आवेदन जमा किया है। इसके अलावा 0.1 बिटकॉइन होल्ड करने वाले वॉलेट्स की संख्या भी 1.2 करोड़ के साथ उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। इससे बिटकॉइन में दिलचस्पी बढ़ने का संकेत मिल रहा है।" 

इसके अलावा Binance Coin, Ripple, Cardano, Solana, Polkadot, Litecoin, Chainlink और Monero में भी कुछ तेजी थी। हालांकि, USD Coin, Stellar और Binance USD जैसी कुछ क्रिप्टोकरेंसीज के प्राइस में मामूली गिरावट रही। पिछले एक दिन में क्रिप्टो मार्केट का वैल्यूएशन 2.24 प्रतिशत बढ़कर 1.03 लाख करोड़ डॉलर पर पहुंच गया। 

CoinSwitch Markets Desk के सीनियर मैनेजर, Shubham Hudda ने Gadgets 360 को बताया, "अमेरिका में FTX के अदालती मामले के फैसले के साथ ही इन्फ्लेशन का डेटा बुधवार को आना है। इन्फ्लेशन में बढ़ोतरी होने पर क्रिप्टो मार्केट में गिरावट हो सकती है।" हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने क्रिप्टो सेगमेंट के लिए रूल्स बनाने पर जोर दिया था। उन्होंने कहा था कि टेक्नोलॉजी के डिवेलपमेंट के साथ रफ्तार बनाए रखने की जरूरत है। इससे पहले फाइनेंस मिनिस्ट्री और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने भी क्रिप्टो के लिए रूल्स बनाने का पक्ष लिया था। भारत की G20 अध्यक्षता के हिस्से के तहत टॉप एजेंडों में क्रिप्टोकरेंसीज का रेगुलेशन भी शामिल था। मोदी का कहना था कि क्रिप्टो के लिए वैश्विक सहमति से रूल्स बनाए जाने चाहिए जो सभी देशों के लिए समान हों। उनका कहना था, "टेक्नोलॉजी में बदलाव की तेज रफ्तार एक वास्तविकता है और इसे अनदेखा करने का कोई मतलब नहीं है। इससे जुड़े रूल्स एक देश या देशों के समूह से नहीं जुड़े होने चाहिए।" 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Exchange, Bitcoin, Ether, Market, Inflation, Data, Solana, Profit, Demand, Court, Prices, License
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  2. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  3. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  4. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  5. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  6. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  7. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  9. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  10. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »