Nothing ने हाल ही भारत में Nothing Phone 4a लॉन्च किया है, जिसकी टक्कर का Oppo Reno 15C 5G और OnePlus Nord 5 से हो रही है।
Photo Credit: Nothing/Oppo/OnePlus
Nothing Phone 4a vs Oppo Reno 15C 5G vs OnePlus Nord 5
Nothing ने हाल ही भारत में Nothing Phone 4a लॉन्च किया है, जिसकी टक्कर का Oppo Reno 15C 5G और OnePlus Nord 5 से हो रही है। Nothing Phone 4a में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7एस जेन 4 चिपसेट है। वहीं Oppo Reno 15c 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 1 प्रोसेसर दिया गया है। जबकि OnePlus Nord 5 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s जेन 3 प्रोसेसर मिलता है। आइए Nothing Phone 4a, Oppo Reno 15C 5G और OnePlus Nord 5 के बीच तुलना करके विस्तार से जानते हैं।
कीमत और स्टोरेज
Nothing Phone 4a के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये, 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपये और 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की 37,999 रुपये है। वहीं Oppo Reno 15c 5G के 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये और 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 40,999 रुपये है। जबकि OnePlus Nord 5 के 8GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट 33,999 रुपये और 12GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 36,999 रुपये है।
डिस्प्ले ओर रेजोल्यूशन
Nothing Phone 4a में 6.78 इंच की LTPS फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1224x2720 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स पीक ब्राइटनेस है। वहीं Oppo Reno 15c में 6.57 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2372×1080 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1400 निट्स पीक ब्राइटनेस है। जबकि OnePlus Nord 5 में 6.83 इंच की फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 2800x1272 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट और 1800 निट्स पीक ब्राइटनेस है।
ऑपरेटिंग सिस्टम
Nothing Phone 4a एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OS 4.1 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आता है। वहीं Oppo Reno 15c 5G एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर बेस्ड ColorOS 16 पर काम करता है। जबकि OnePlus Nord 5 एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड OxygenOS 15 पर काम चलता है।
प्रोसेसर
Nothing Phone 4a में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7एस जेन 4 चिपसेट दिया गया है। वहीं Oppo Reno 15c 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 1 प्रोसेसर दिया गया है। जबकि OnePlus Nord 5 में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s जेन 3 प्रोसेसर दिया गया है।
कैमरा सेटअप
Nothing Phone 4a के रियर में f/1.88 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं Oppo Reno 15c 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है। जबकि OnePlus Nord 5 के रियर में f/1.8 अपर्चर और OIS सपोर्ट वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा आता है।
फ्रंट कैमरा
Nothing Phone 4a में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। वहीं Oppo Reno 15c 5G में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। जबकि OnePlus Nord 5 में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
बैटरी बैकअप
Nothing Phone 4a में 5400mAh की बैटरी दी गई है जो कि 50W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं Oppo Reno 15c 5G में 7,000mAh की बैटरी मिलती है जो कि 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। जबकि OnePlus Nord 5 में 6,800mAh की बैटरी है जो कि 80W सुपरवूक फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
कनेक्टिविटी ऑप्शंस
Nothing Phone 4a में 4G, 5G, वाई-फाई, ब्लूटूथ, एनएफसी, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट मिलता है। वहीं Oppo Reno 15c 5G में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट है। जबकि OnePlus Nord 5 में 5जी, ड्यूल सिम, एनएफसी, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4 और जीपीएस दिया गया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Haier M70 Mini LED 65-inch
Starts from ₹74,990
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Xiaomi TV FX Mini LED 65
Starts from ₹64,999
Samsung Galaxy A18 4G बजट फोन के फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh की बैटरी!
8 सितंबर से WhatsApp हो जाएगा बंद! इन स्मार्टफोन्स पर नहीं चलेगा ऐप
Jio ने कर दी मौज! 365 दिनों तक 1,032 GB से ज्यादा डेटा, 1000 TV चैनल, JioHotstar भी FREE! जानें प्लान
Xiaomi 18 Fold कल होगा लॉन्च, Leica 200MP तीन कैमरा, 6000mAh बैटरी! जानें सबकुछ