Flipkart ने इसे 23% डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया है। फोन की कीमत इसके बाद 16,262 रुपये रह जाती है।
Photo Credit: OnePlus
OnePlus Nord CE4 Lite 5G में 6.67 इंच फुल एचडी प्लस AMOLED डिस्प्ले है
OnePlus का पॉपुलर फोन काफी सस्ते में खरीदने का मौका है। कंपनी ने OnePlus Nord CE4 Lite फोन जून 2024 में लॉन्च किया था और यह लॉन्च के समय ही पॉपुलर रहा है। फोन में कई धांसू फीचर्स मिलते हैं जिसमें इसकी बड़ी बैटरी और पावरफुल कैमरा शामिल है। Flipkart पर फोन को भारी छूट के साथ लिस्ट किया गया है। यह फोन अपने अधिकतम रिटेल प्राइस से 5 हजार रुपये तक सस्ता मिल रहा है। यह इस फोन की अबतक की सबसे कम कीमतों में से है। आइए जानते हैं OnePlus Nord CE4 Lite 5G के धांसू Flipkart Offer के बारे में।
OnePlus Nord CE4 Lite 5G पर भारी छूट आ गई है! फोन में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है। इसका हाइलाइट फीचर है कि इसमें 5500mAh की विशाल बैटरी दी गई है। इसके अलावा फोन में कई और धांसू फीचर्स मिलते हैं। Flipkart पर फोन भारी डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है। फोन के 8GB, 128GB स्टोरेज मॉडल का MRP यूं तो Rs 20,999 है। लेकिन Flipkart ने इसे 23% डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया है। फोन की कीमत इसके बाद 16,262 रुपये रह जाती है। लेकिन ऑफर यहीं पर खत्म नहीं होता है। इसके साथ में बैंक ऑफर लगाकर और भी कम कीमत में इसे खरीद सकते हैं।
OnePlus Nord CE4 Lite 5G की खरीद के बैंक ऑफर लगाकर फोन पर अतिरिक्त छूट पाई जा सकती है। फोन को फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदते हैं तो इस पर 814 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिल सकता है। जिसके बाद इसकी प्रभावी कीमत 15000 रुपये तक रह जाती है। ऑफर की और अधिक जानकारी के लिए आप अधिकारिक ऑफर पेज पर विजिट कर सकते हैं।
OnePlus Nord CE4 Lite 5G में 6.67 इंच फुल एचडी प्लस AMOLED डिस्प्ले है, जिसमें 1080 x 2400 पिक्सल रिजॉल्यूशन है और 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। Nord CE4 Lite 5G में ऑक्टा कोर Qualcomm Snapdragon 695 प्रोसेसर दिया गया है। फोन एंड्रॉयड 14 आधारित OxygenOS 14 पर काम करता है। इसके रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए EIS सपोर्ट के साथ 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
वनप्लस के Nord CE4 Lite 5G में 5500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी साधारण इस्तेमाल में दो दिन तक चल सकती है। इसमें 3000 फोटो स्टोरेज कैपिसिटी बताई गई है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, वाई-फाई 5, जीपीएस, ब्लूटूथ 5.1 और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹64,150
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
Spam Calls से परेशान लोगों की TRAI ने सुन ली! अब AI लगाएगा स्पैमर्स पर लगाम, बदले गए कई नियम
घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector