iQOO Z11x 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, 7,200mAh की बैटरी, जानें प्राइस, ऑफर्स

डुअल SIM वाले इस स्मार्टफोन में 6,76 इंच (1,080 x 2,344 पिक्सल्स) LCD स्क्रीन 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट, 382 ppi की पिक्सल डेंसिटी और 1,200 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है

iQOO Z11x 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, 7,200mAh की बैटरी, जानें प्राइस, ऑफर्स

इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा है

ख़ास बातें
  • iQOO Z11x 5G में 6.76 इंच LCD स्क्रीन दी गई है
  • इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है
  • iQOO Z11x 5G को Prismatic Green और Titan Black कलर में खरीदा जा सकता है
विज्ञापन

चाइनीज हैंडसेट मेकर iQOO ने भारत में पिछले सप्ताह iQOO Z11x 5G को लॉन्च किया था। देश में इस स्मार्टफोन की सोमवार से बिक्री शुरू हो गई है। iQOO Z11x 5G में 6.76 इंच LCD स्क्रीन दी गई है। इस स्मार्टफोन की 7,200 mAh की बैटरी 44 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। iQOO Z11x 5G की डुअल रियर कैमरा यूनिट में f/2.45 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। 

iQOO Z11x 5G का प्राइस, ऑफर्स

इस स्मार्टफोन के 6 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 18,999 रुपये, 8 GB + 128 GB का 20,999 रुपये और 8 GB + 256 GB वेरिएंट का 22,999 रुपये का है। iQOO Z11x 5G की बिक्री कंपनी के ऑनलाइन स्टोर, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon और Vivo के एक्सक्लूसिव ऑफलाइन स्टोर्स के जरिए की जा रही है। इस स्मार्टफोन को Prismatic Green और Titan Black कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। Axis Bank और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के चुनिंदा क्रेडिट कार्ड्स के साथ इस स्मार्टफोन के बेस मॉडल पर 1,500 रुपये और अन्य वेरिएंट्स पर 2,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है। इसके अलावा कंपनी की ओर से इस स्मार्टफोन को खरीदने् के लिए छह महीने की इंटरेस्ट-फ्री EMI के पेशकश की जा रही है। 

iQOO Z11x 5G के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स

डुअल SIM वाले इस स्मार्टफोन में 6,76 इंच (1,080 x 2,344 पिक्सल्स) LCD स्क्रीन 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट, 382 ppi की पिक्सल डेंसिटी और 1,200 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7400 Turbo दिया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर चलता है। 

iQOO Z11x 5G की डुअल रियर कैमरा यूनिट में f/2.45 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का Bokeh कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा है। iQOO Z11x 5G में 7,200 mAh की बैटरी 44 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। इस स्मार्टफोन का साइज 166.6 × 78.4 × 8.4 mm और भार लगभग 219 ग्राम का है। 


 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Instagram रील्स अपने फोन पर कैसे करें डाउनलोड, ये है आसान तरीका
  2. 4 हजार रुपये सस्ती कीमत में खरीदें 50MP कैमरा वाला Samsung स्मार्टफोन
  3. Tecno Pop X 5G vs Vivo T5x 5G vs Realme 14T 5G: 20K में कौन सा फोन है बेस्ट
  4. Huawei Pura X Max फोल्डेबल फोन 50MP कैमरा, 5300mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  5. Apple ने ऐप्स से जुड़े मामले में नहीं दिया डेटा, CCI जल्द कर सकता है फैसला
  6. OnePlus Ace 6 Ultra के साथ मिलेगा गेमिंग कंट्रोलर, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  8. ₹1099 में 3 महीने का BSNL WiFi, मिलेगा 1400GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग! ऐसे करें बुक
  9. Xiaomi 18 Pro Max में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट 
  10. Gmail में चंद क्लिक में 'Unsubscribe' करें सभी स्पैम ईमेल, इनबॉक्स हमेशा रहेगा साफ!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »