GST नोटिस मिलने पर क्रिप्टो एक्सचेंज Binance ने दोहराया भारतीय कानूनों के पालन का संकल्प

इस अमेरिकी एक्सचेंज को डायरेक्टरेट जनरल ऑफ GST इंटेलिजेंस (DGGI) की ओर से नोटिस जारी किया गया है

GST नोटिस मिलने पर क्रिप्टो एक्सचेंज Binance ने दोहराया भारतीय कानूनों के पालन का संकल्प

DGGI की अहमदाबाद की जोनल यूनिट ने Binance के कामकाज में एक गड़बड़ी को पकड़ा था

ख़ास बातें
  • इस वर्ष की शुरुआत में Binance पर देश में अस्थायी तौर पर रोक लगी थी
  • केंद्र सरकार की क्रिप्टो सेगमेंट को रेगुलेट करने की कोई योजना नहीं है
  • कुछ देशों में इस सेगमेंट के लिए रूल्स बनाए जा रहे हैं
विज्ञापन
बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों में से एक Binance को देश में 772 करोड़ रुपये के GST का भुगतान करने का नोटिस मिला है। इसके बाद Binance ने देश के कानूनों का पालन करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया है। इस अमेरिकी एक्सचेंज को डायरेक्टरेट जनरल ऑफ GST इंटेलिजेंस (DGGI) की ओर से नोटिस जारी किया गया है। 

इस वर्ष की शुरुआत में Binance के बिजनेस पर देश में अस्थायी तौर पर रोक लगाई गई थी। इसका कारण फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट (FIU) के पास इस एक्सचेंज का रजिस्ट्रेशन नहीं होना था। Binance के प्रवक्ता ने Gadgets360 को बताया, "हमें देश की GST अथॉरिटीज की ओर से जारी किए गए टैक्स से जुड़े नोटिस की जानकारी है। हम यह स्पष्ट करना चाहेंगे कि Binance देश के कानूनों का पालन करता है और इनके पालन के लिए हमेशा प्रतिबद्ध है। हम किन्हीं आशंकाओं के समाधान के लिए देश की अथॉरिटीज के साथ पूरी तरह सहयोग कर रहे  हैं।" 

Binance को यह नोटिस डायरेक्टरेट जनरल ऑफ GST इंटेलिजेंस (DGGI) की गुजरात में अहमदाबाद की जोनल यूनिट ने जारी किया है। इस मामले की जानकारी रखने वाले सरकारी सूत्रों ने Gadgets360 को इस नोटिस की पुष्टि की है। इस नोटिस का कारण देश के ट्रेडर्स से वसूली गई एक फीस है। इस फीस की रकम लगभग 4,000 करोड़ रुपये की है और इसे विदेश में कंपनी को ट्रांसफर किया गया था। DGGI की अहमदाबाद की जोनल यूनिट ने Binance के कामकाज में एक गड़बड़ी को पकड़ा था। हालांकि, Binance ने इस बारे में DGGI के प्रश्नों का उत्तर नहीं दिया है। 

एक अधिकारी ने पहचान जाहिर नहीं करने की शर्त पर Gadgets360 को बताया कि Binance के लिए यह नोटिस उसका पक्ष रखने के लिए एक अवसर है। इस एक्सचेंज ने जून में एक ब्लॉग पोस्ट में बताया था कि उसने अपना हेडक्वार्टर नहीं खोला है और इसके लिए लोकेशन की तलाश की जा रही है। इस सप्ताह की शुरुआत में केंद्र सरकार ने बताया था कि उसकी क्रिप्टो सेगमेंट को रेगुलेट करने की कोई योजना नहीं है। यूरोपियन यूनियन ( EU) और UAE ने इसके लिए रूल्स बनाए हैं। लोकसभा में एक लिखित उत्तर में वित्त राज्यमंत्री Pankaj Chaudhary ने बताया था कि निकट भविष्य में वर्चुअल एसेट्स की खरीद और बिक्री को रेगुलेट करने के उद्देश्य से कानून बनाने का कोई प्रपोजल नहीं है। 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  2. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  3. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  5. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  6. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  7. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  8. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  9. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »