Notice

Notice - ख़बरें

  • "आपका मोबाइल सिम हो जाएगा बंद" इस नोटिस के बारे में जरूर पढ़ें...
    अगर आपके पास भी हाल ही में एक ऐसा मैसेज या नोटिस आया है जिसमें लिखा है कि आपका SIM बंद हो सकता है क्योंकि आपने KYC अपडेट नहीं किया, और वो BSNL या TRAI के नाम से भेजा गया है, तो सावधान हो जाइए। यह पूरी तरह से फर्जी नोटिस है। सरकार की ओर से साफ कर दिया गया है कि BSNL ने ऐसा कोई नोटिस जारी नहीं किया है और TRAI का इससे कोई लेना-देना नहीं है।
  • इंफोसिस को बड़ी राहत, नहीं चुकाना होगा 32,400 करोड़ रुपये का GST 
    डायरेक्टर जनरल ऑफ GST इंटेलिजेंस (DGGI) ने वित्त वर्ष 2018-19 से 2021-22 के लिए कंपनी को दिए इस नोटिस पर कार्यवाही बंद कर दी है। इंफोसिस ने स्टॉक एक्सचेंज को एक फाइलिंग में बताया है कि DGGI से जानकारी मिलने के बाद यह मामला समाप्त हो गया है। कंपनी ने बताया, "इस अवधि के लिए प्री-शो कॉज नोटिस के अनुसार, GST की रकम 32,403 करोड़ रुपये की थी।
  • Ola Electric को बड़ा झटका, महाराष्ट्र में सरकार ने बंद किए कंपनी के 75 स्टोर्स
    ट्रेड सर्टिफिकेट्स को लेकर गड़बड़ी के कारण महाराष्ट्र में कंपनी के स्टोर्स की राज्य सरकार स्क्रूटनी कर रही है। ओला इलेक्ट्रिक के राज्य में 146 स्टोर्स का इंस्पेक्शन किया गया था। इनमें से लगभग 121 स्टोर्स बिना ट्रेड सर्टिफिकेट के चलाए जा रहे थे। इन स्टोर्स में से 75 को राज्य सरकार की ओर से बंद किया गया है।
  • Ola Electric की बढ़ी मुश्किल, महाराष्ट्र सरकार ने ट्रेड सर्टिफिकेट न होने पर दिया नोटिस
    इस नोटिस में कहा गया है कि ओला इलेक्ट्रिक अनधिकृत शोरूम और स्टोर्स के साथ ऑपरेट कर रही है और गैर कानूनी तरीके से व्हीकल्स की बिक्री की जी रही है। यह बहुत गंभीर मामला है। आपसे तीन दिनों के अंदर इसे लेकर एक स्पष्टीकरण उपलब्ध कराने का निवेदन किया जाता है कि इस गतिविधि के लिए आपकी कंपनी के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की जानी चाहिए।
  • सोशल मीडिया पर कंटेंट को ब्लॉक करने के रूल्स की पड़ताल करेगा सुप्रीम कोर्ट 
    सुप्रीम कोर्ट ने सोशल मीडिया एकाउंट्स या कंटेंट को ब्लॉक करने से जुड़े रूल्स की पड़ताल करने पर सहमति दी है। ये रूल्स इस कंटेंट को तैयार या पोस्ट करने वालों का पक्ष सुने बिना इसे ब्लॉक करने से जुड़े हैं। दो जजों की बेंच ने इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (प्रोसीजर एंड सेफगार्ड्स फॉर ब्लॉकिंग फॉर एक्सेस ऑफ इनफॉर्मेशन बाय पब्लिक) रूल्स के रूल 16 का खारिज करने की मांग वाली याचिका पर सरकार से उत्तर मांगा है।
  • Paytm को 611 करोड़ रुपये के ट्रांजैक्शन पर मिला ED का नोटिस, कंपनी ने कहा...
    डायरेक्टरेट ऑफ एनफोर्समेंट (ED) ने Paytm की मालिक कंपनी One97 Communications को विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) नियमों के कथित उल्लंघन को लेकर नोटिस भेजा है। यह मामला कंपनी और उसकी दो सहायक कंपनियों - Little Internet और Nearbuy से जुड़े कुछ इन्वेस्टमेंट ट्रांजैक्शंस से जुड़ा है। Paytm ने इस पर सफाई देते हुए कहा कि यह कथित उल्लंघन उस समय का है जब ये दोनों कंपनियां उसकी सहायक कंपनियां नहीं थीं।
  • क्रिप्टोकरेंसीज से प्रॉफिट को छिपाने पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट से मिल सकता है नोटिस
    इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की तलाशी और जब्ती की कार्यवाही के लिए 'अघोषित इनकम' की परिभाषा का दायरा बढ़ाकर इसमें VDAs को शामिल किया गया है। इस वर्ष के बजट में इन बदलावों की घोषणा की गई थी। इससे यूटिलिटी टोकन्स, सिक्योरिटी टोकन्स और क्रिप्टो डेरिवेटिव्स जैसे इनोवेटिव डिजिटल एसेट्स को टैक्स के लिहाज से कैप्चर किया जा सकेगा।
  • Uber ने भारत में Apple और एंड्रॉयड फोन्स के लिए अलग प्राइसिंग से किया इनकार
    सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने Ola और उबर के एपल और एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स के आधार पर अलग प्राइस वसूलने की शिकायत की थी। इसके बाद सेंट्रल कंज्यूमर प्रोटेक्शन एजेंसी (CCPA) ने इन दोनों कंपनियों को कथित तौर पर प्राइसिंग में अंतर को लेकर नोटिस भेजे थे। कंज्यूमर अफेयर्स मिनिस्टर, Pralhad Joshi कहा था कि प्राइसिंग में भेदभाव कंज्यूमर्स के अधिकारों का बड़ा उल्लंघन है।
  • Viral News: गोलगप्पे बेचकर कमाए Rs 40 लाख! आ गया GST का नोटिस, इंटरनेट पर नोटिस वायरल
    पानी-पूरी बेचने वाले एक शख्स को गुड्स एंड सर्विसेज टेक्स डिपार्टमेंट (Goods and Services Tax (GST) की ओर से समन भेजा गया है। कथित रूप से शख्स ने वित्त वर्ष 2023-24 में 40 लाख से ज्यादा की कमाई की जिसके कारण उसे GST डिपार्टमेंट ने दस्तावेजों के साथ पेश होने का नोटिस जारी किया है। शख्स ने यह कमाई ऑनलाइन पेमेंट्स के माध्यम से की।
  • गूगल के चीफ Sundar Pichai को YouTube पर एक वीडियो को लेकर मुंबई की कोर्ट ने दिया नोटिस
    मुंबई के Ballard Pier में चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट की अदालत की ओर से 21 नवंबर को यह नोटिस जारी किया गया है। इस वीडियो में ध्यान फाउंडेशन और इसके फाउंडर, Yogi Ashwini को निशाना बनाया गया था। ध्यान फाउंडेशन ने भी लगभग दो वर्ष पहले यूट्यूब के खिलाफ अवमानना की याचिका दायर की थी। यूट्यूब का मालिकाना हक गूगल के पास है।
  • भारत में विकीपीडिया की बढ़ी मुश्किल, कंटेंट, पक्षपात को लेकर सरकार ने दिया नोटिस
    मिनिस्ट्री ऑफ इनफॉर्मेशन एंड ब्रॉडकास्टिंग ने विकीपीडिया से पूछा है कि उसे एक पब्लिशर नहीं, ब्लकि इंटरमीडियरी क्यों माना जाना चाहिए। दिल्ली हाई कोर्ट में एक मामला दाखिल किया गया था जिसमें विकीपीडिया पर ऐसे यूजर्स का पक्ष लेने के आरोप लगे हैं जिन्होंने एशियन न्यूज इंटरनेशनल (ANI) के पेज पर मानहानि करने वाले एडिट्स को जोड़ा था
  • Ola Electric का दावा, कस्टमर्स की 99 प्रतिशत से ज्यादा शिकायतों का किया निपटारा
    ओला इलेक्ट्रिक ने बताया है कि उसने सेंट्रल कंज्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी (CCPA) के पास दर्ज शिकायतों में से 99 प्रतिशत से अधिक का समाधान कर दिया है।कंपनी ने कहा है कि CCPA के पास कस्टमर्स की ओर से दर्ज कराई गई लगभग 10,644 शिकायतों में से उसने 99.1 प्रतिशत शिकायतों का समाधान कर दिया है। CCPA ने ओला इलेक्ट्रिक को कारण बताओ नोटिस जारी किया था।
  • क्रिप्टो मार्केट में गिरावट, बिटकॉइन का प्राइस 58,400 डॉलर से ज्यादा
    सबसे अधिक वैल्यू वाली क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin का प्राइस सोमवार को भारतीय एक्सचेंजों पर लगभग 0.12 प्रतिशत और इंटरेशनल एक्सचेंजों पर लगभग 1.60 प्रतिशत घटा है। इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर यह लगभग 58,407 डॉलर और भारतीय एक्सचेंजों पर लगभग 62,053 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। क्रिप्टो मार्केट पर अमेरिका में FOMC मीटिंग का असर हो सकता है
  • क्रिप्टोकरेंसीज में इनवेस्टमेंट करने में लगातार दूसरे वर्ष भारत की हाई रैंकिंग
    अधिक टैक्स होने के बावजूद इनवेस्टर्स की क्रिप्टोकरेंसीज में दिलचस्पी बढ़ रही है। यह लगातार दूसरा वर्ष है जिसमें क्रिप्टोकरेंसीज में इनवेस्टमेंट को लेकर दुनिया में भारत की हाई रैकिंग है। हालांकि, पिछले कुछ महीनों में रेगुलेटर्स ने इस सेगमेंट की कुछ फर्मों के खिलाफ कड़े कदम भी उठाए हैं। हाल ही में बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों में से एक Binance को देश में 772 करोड़ रुपये के GST का भुगतान करने का नोटिस मिला था
  • IPO में गड़बड़ी को लेकर Paytm के फाउंडर को SEBI ने दिया नोटिस
    पेटीएम के फाउंडर Vijay Shekhar Sharma को IPO के लिए दाखिल किए गए दस्तावेजों में कंपनी का एक एंप्लॉयी बताया गया था, जबकि उन्हें बड़े शेयरहोल्डर के वर्ग में रखा जाना चाहिए था

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »