• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • WhatsApp में आएंगे एनिमिटेड स्टीकर्स, क्यूआर कोड, और भी कई फीचर्स

WhatsApp में आएंगे एनिमिटेड स्टीकर्स, क्यूआर कोड, और भी कई फीचर्स

WhatsApp यूज़र्स जल्द ही एनिमेटेड स्टीकर्स भेजकर चैट कर सकेंगे। आपका बता दें, हाल ही में खबर आई थी कि व्हाट्सऐप अपने प्लेटफॉर्म पर इन एनिमेटेड स्टीकर्स की टेस्टिंग कर रहा है।

WhatsApp में आएंगे एनिमिटेड स्टीकर्स, क्यूआर कोड, और भी कई फीचर्स

आने वाले हफ्तों में WhatsApp से जुड़ेंगे नए फीचर्स

ख़ास बातें
  • WhatsApp Web और Desktop app को जल्द मिलेगा डार्क मोड
  • QR Codes के जरिए अब सेव करेंगे व्हाट्सऐप कॉन्टेक्ट
  • व्हाट्सऐप ग्रुप वीडियो कॉलिंग में मिलेगा फुल स्क्रीन ऑप्शन
विज्ञापन
WhatsApp ने अपने मोबाइल ऐप और वेब वर्ज़न के लिए ढ़ेर सारे नए फीचर्स का ऐलान किया है। एंड्रॉयड और आइफोन के लिए व्हाट्सऐप कई नए फीचर्स लेकर आने वाला है, जिसमें एनिमेटेड स्टीकर्स, क्यूआर कोड्स व बेहतर वीडियो कॉलिंग फंक्शन्स आदि शामिल हैं। ये सभी फीचर्स आने वाले हफ्तों में लॉन्च किए जाएंगे। Facebook के स्वामित्व वाली मैसेजिंग ऐप ने यह भी बताया कि Jio Phone के व्हाट्सऐप के लिए जल्द ही स्टेटस सपोर्ट भी पेश किया जाएगा। इसके अलावा, व्हाट्सऐप वेब को आखिरकार अपना डार्क मोड भी मिल जाएगा।
 

WhatsApp पर आने वाले हैं ये नए फीचर्स

WhatsApp यूज़र्स जल्द ही एनिमेटेड स्टीकर्स भेजकर चैट कर सकेंगे। आपका बता दें, हाल ही में खबर आई थी कि व्हाट्सऐप अपने प्लेटफॉर्म पर इन एनिमेटेड स्टीकर्स की टेस्टिंग कर रहा है। अब कंपनी ने भी इसकी पुष्टि कर दी है। इनके साथ ही आप व्हाट्सऐप पर नया QR Codes का फीचर भी मिलेगा, जिसके जरिए आप बिना समय लगाए नए कॉन्टेक्ट्स को अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।

कंपनी ने अपने बयान में कहा, "जल्द ही आप जब भी किसी से मिलेंगे, तो आप उनका क्यूआर कोड स्कैन करके अपने कॉन्टेक्ट में शामिल कर सकते हैं। इसके लिए अब आपको नंबर टाइप करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।"

इसके अलावा यूज़र्स को बेहतर वीडियो कॉलिंग अनुभव देने के लिए कंपनी ने ग्रुप वीडियो कॉल के दौरान फुल स्क्रीन फीचर जोड़ा है, इस फीचर के जरिए आप ग्रुप कॉलिंग के दौरान किसी भी एक सदस्य की स्क्रीन को फुल करके देख सकते हैं। WhatsApp ने अप्रैल में ग्रुप वीडियो कॉलिंग सदस्यों की संख्या को बढ़ाकर 8 किया था।

यह प्लेटफॉर्म आगे 8 सदस्यों के ग्रुप में एक वीडियो आइकन जोड़ेगा, जिसकी सहायता से वीडियो कॉलिंग के लिए आपको अलग से सभी सदस्यों को चुन-चुनकर कॉल में जोड़ने की जरूरत नहीं पड़ेगी, बल्कि केवल एक टैप से सीधा आठों सदस्यों को ग्रुप वीडियो कॉल लग जाएगी। कंपनी ने इस तरह का एक फीचर अप्रैल में भी पेश किया था, जिसमें व्हाट्सऐप पर 4 लोगों के वीडियो कॉलिंग के लिए वीडियो आइकन दिया गया था।

अगर हम Jio phone यूज़र्स की बात करें तो व्हाट्सऐप जल्द ही KaiOS प्लेटफॉर्म के लिए अपना व्हाट्सऐप स्टेटस फीचर लेकर आने वाला है। यानी अब जियो फोन यूज़र भी स्मार्टफोन यूज़र्स की तरह व्हाट्सऐप स्टेटस को शेयर कर पाएंगे, जो 24 घंटे तक के लिए रहता है।
 

Dark mode for WhatsApp Web and Desktop app

व्हाट्सऐप का डार्क मोड मोबाइल ऐप के लिए मार्च में ही दस्तक दे चुका है, हालांकि वेब व डेस्कटॉप यूज़र अभी भी इसका इंतज़ार कर रहे हैं। जल्द ही यह इंतज़ार खत्म होने वाला है। व्हाट्सऐप वेब और व्हाट्सऐप डेस्कटॉप ऐप के लिए कंपनी जल्द ही बाकि फीचर्स के साथ डार्क मोड भी लेकर आने वाली है।

जैसा कि हमने बताया, ये फीचर्स आने वाले हफ्तों में पेश किए जाएंगे, हालांकि इसके लिए आपका लेटेस्ट व्हाट्सऐप वर्ज़न पर रहना जरूरी है।
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Low upfront cost
  • 4G and VoLTE support
  • Jio Apps with free subscription
  • Excellent battery life
  • OTA update capability
  • कमियां
  • Low quality screen
  • Plenty of fine print
डिस्प्ले2.40 इंच
प्रोसेसरस्प्रेडट्रम एससी9820ए
फ्रंट कैमरा0.3-मेगापिक्सल
रियर कैमरा2-मेगापिक्सल
रैम512एमबी
स्टोरेज4 जीबी
बैटरी क्षमता2000 एमएएच
ओएसKAI OS
रिज़ॉल्यूशन240x320 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  2. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  3. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  4. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  6. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  7. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
  8. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  9. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  10. OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »