• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • WhatsApp एंड्रॉयड और आईफोन ऐप पर एनिमेटिड स्टीकर्स की टेस्टिंग शुरू

WhatsApp एंड्रॉयड और आईफोन ऐप पर एनिमेटिड स्टीकर्स की टेस्टिंग शुरू

Android Police की रिपोर्ट बताती है कि यूज़र्स व्हाट्सऐप से डिफॉल्ट स्टिकर पैक डाउनलोड कर सकते हैं। वह पांच स्टीकर पैक देख सकते हैं, जो हैं- Playful Piyomaru, Rico's Sweet Life, Moody Foodies, Chummy Chum Chums, और Bright Days।

WhatsApp एंड्रॉयड और आईफोन ऐप पर एनिमेटिड स्टीकर्स की टेस्टिंग शुरू

2019 से स्टीकर्स को सपोर्ट करता है WhatsApp

ख़ास बातें
  • कुछ यूज़र्स नए एनिमेटिड स्टीकर्स को कर सकते हैं View, send, और share
  • एंड्रॉयड फोन का बीटा वर्ज़न WhatsApp v2.20.194.7
  • आईफोन के WhatsApp v2.20.70.26 बीटा वर्ज़न काम करेगा
विज्ञापन
WhatsApp एंड्रॉयड और आईफोन के लिए बीटा वर्ज़न में एनिमेटिड स्टीकर्स की टेस्टिंग कर रहा है। खबरों की मानें, तो यह फीचर एंड्रॉयड के लिए व्हाट्सऐप बीटा वर्ज़न v2.20.194.7 पर उपलब्ध है, वहीं आईफोन के लिए यह व्हाट्सऐप बीटा वर्ज़न v2.20.70.26 पर उपलब्ध है। बता दें, लम्बे समय से खबर है कि इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप इस एनिमेटिड स्टीकर फीचर पर काम कर रहा है, हालांकि यह फीचर कब तक रोलआउट किया जाएगा इस बारे में कोई जानकारी फिलहाल सार्वजनिक नहीं की गई है। व्हाट्सऐप में साल 2019 से स्टीकर्स के लिए सपोर्ट आया है, लेकिन फिलहाल इसके एनिमेटिड स्टीकर्स की टेस्टिंग चल रही है। व्हाट्सऐप ऐप के अपने भी डिफॉल्ट स्टीकर्स पैक हैं, इसके अलावा व्हाट्सऐप पर आप थर्ड-पार्टी स्टीकर्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

नए एनिमेटिड स्टीकर्स सपोर्ट की जानकारी सबसे पहले WABetaInfo द्वारा दी गई है, जिसकी रिपोर्ट में बताया गया है कि WhatsApp v2.20.194.7 बीटा वर्ज़न एंड्रॉयड का है, जबकि आईफोन का WhatsApp v2.20.70.26 बीटा वर्ज़न है। यदि आपके पास भी यह बीटा वर्ज़न हैं, तो आप भी इस नए एनिमेटड स्टीकर्स को टेस्ट कर सकते हैं। ट्रैकर ने यह भी बताया कि यह नया फीचर WhatsApp Business पर भी काम करेगा, और इसे व्हाट्सऐप के कुछ स्पेसिफिक यूज़र्स के लिए रोलआउट किया जाएगा।
 
ezgifcom resize


WABetaInfo ने ज्यादा जानकारी देते हुए बताया है कि यह एनिमेटिड स्टीकर फीचर को तीन भागों में विभाजित किया गया है। लेटेस्ट बीटा अपडेट के साथ कुछ यूज़र्स इन स्टीकर्स को देख सकते हैं, इसके साथ वह इन एनिमेटिड स्टीकर्स को भेज भी सकते हैं और फॉरवर्ड भी कर सकते हैं। हालांकि, फीचर के अन्य हिस्से में आप एनिमेटिड स्टीकर्स को थर्ड-पार्टी स्टोर से इम्पोर्ट कर सकते है। इसके अलावा व्हाट्सऐप स्टोर से भी एनिमेटिड स्टीकर्स को डाउनलोड किया जा सकता है। तो ऐसे में जब-तक इन तीन हिस्सों को बीटा यूज़र्स तक रोलआउट नहीं किया जाता, तब-तक यह फीचर पूरा नहीं होगा।

Android Police की रिपोर्ट बताती है कि यूज़र्स व्हाट्सऐप से डिफॉल्ट स्टिकर पैक डाउनलोड कर सकते हैं। वह पांच स्टीकर पैक देख सकते हैं, जो हैं- Playful Piyomaru, Rico's Sweet Life, Moody Foodies, Chummy Chum Chums, और Bright Days। रिपोर्ट में बताया गया है कि आप इन स्टीकर पैक को तब-तक नहीं देख सकते, जब-तक आपको कोई इनमें से एक स्टीकर नहीं भेज देता। WhatsApp v2.20.194.7 बीटा वर्ज़न पर थर्ड-पार्टी एनिमेटिड स्टीकर पैक सपोर्ट नहीं करता।

रिपोर्ट यह भी बताती है कि चैट में यह स्टीकर्स केवल एक बार ही एनिमेट करते हैं, इन्हें दोबारा ट्रिगर करने के लिए यूज़र को स्क्रोल डाउन व स्क्रोल अप करने की आवश्यकता पड़ती है। हालांकि, यह एनिमेटिड स्टीकर्स लूप WhatsApp picker में ही है। एंड्रॉयड के लिए WhatsApp v2.20.194.7 बीटा को आप APK Mirror के द्वारा डाउनलोड कर सकते हैं और यदि आप व्हाट्सऐप बीटा पर हैं, तो आपको गूगल प्ले स्टोर के द्वारा यह ऑटोमैटिकली मिल जाएगा।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  2. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  3. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  4. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  9. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  10. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »