• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • WhatsApp वीडियो ग्रुप कॉल में बड़ा बदलाव, अब एक साथ 8 लोगों की होगी बात

WhatsApp वीडियो ग्रुप कॉल में बड़ा बदलाव, अब एक साथ 8 लोगों की होगी बात

WhatsApp के प्रमुख विल कैथार्ट ने भी एक ट्वीट में खुलासा किया है कि यह बदलाव अगले हफ्ते एंड्रॉयड और आईफोन यूज़र्स के लिए जारी कर दिए जाएंगे। मतलब व्हाट्सऐप का अगला स्टेबल वर्ज़न अपडेट इस नए बदलाव को लेकर आएगा।

WhatsApp वीडियो ग्रुप कॉल में बड़ा बदलाव, अब एक साथ 8 लोगों की होगी बात

WhatsApp के आने वाले अपडेट में सभी यूज़र्स को मिलेगा नया ग्रुप कॉलिंग फीचर

ख़ास बातें
  • व्हाट्सऐप के आगामी अपडेट के बाद ग्रुप कॉल में जुड़ सकेंगे आठ यूज़र्स
  • फिलहाल अधिकतम चार यूज़र्स एक साथ कर पाते हैं ग्रुप कॉल
  • यह आगामी फीचर एंड्रॉयड और आईफोन के सभी यूज़र्स के लिए होगा रिलीज़
विज्ञापन
WhatsApp Messenger ने पुष्टी कर दी है कि ग्रुप कॉल में अब चार के बजाय अधिकतम आठ यूज़र्स एक साथ भाग ले सकते हैं। इस बदलाव को हाल में जारी किए गए एंड्रॉयड और आईफोन व्हाट्सऐप बीटा वर्ज़न पर देखा गया था और अब WhatsApp ने इस फीचर की आधिकारिक तौर घोषणा कर दी है और इस बात की जानकारी भी दे दी है कि बढ़ी हुई ग्रुप कॉल यूज़र लिमिट सभी यूज़र्स के लिए कब तक जारी हो जाएगी।

फेसबुक पर एक पोस्ट में सोशल मीडिया दिग्गज के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने WhatsApp ग्रुप कॉल में आगामी बदलाव की घोषणा की।

अपने फेसबुक पोस्ट पर जुकरबर्ग ने लिखा कि (अनुवादित)“700 मिलियन से अधिक लोग कॉल करने के लिए व्हाट्सऐप और मैसेंजर का उपयोग करते हैं। कई देशों में कोविड-19 का प्रकोप शुरू होने के बाद से कॉलिंग दोगुनी हो गई है।"
 
 

WhatsApp के प्रमुख विल कैथार्ट ने भी एक ट्वीट में खुलासा किया है कि यह बदलाव अगले हफ्ते एंड्रॉयड और आईफोन यूज़र्स के लिए जारी कर दिए जाएंगे। मतलब व्हाट्सऐप का अगला स्टेबल वर्ज़न अपडेट इस नए बदलाव को लेकर आएगा और उसे डाउनलोड करने वाले यूज़र्स चार के बजाय आठ लोगों के साथ एक साथ ग्रुप कॉलिंग कर पाएंगे।

अपने फेसबुक पोस्ट में, जुकरबर्ग ने अन्य फेसबुक प्रोडक्ट्स के कई नए फीचर्स की भी घोषणा की और साथ ही मैसेंजर रूम्स को भी हाइलाइट किया। फेसबुक मैसेंजर में वर्चुअल रूम भी जोड़ा जा रहा है, जो एक ही समय में चैट ऐप के यूज़र्स को 50 से अधिक लोगों के साथ बात चीत करने का फीचर 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , WhatsApp, Whatsapp account

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »