WhatsApp Group Calling हुआ आसान, सिर्फ एक टैप...

WhatsApp के अनुसार, यह फीचर उन लोगों के लिए सुविधाजनक रहेगा जो लोग व्हाट्सऐप के जरिए ग्रुप कॉल का सहारा लेते हैं।

WhatsApp Group Calling हुआ आसान, सिर्फ एक टैप...

Coronavirus Lockdown के बाद बढ़ा वीडियो कॉल का चलन

ख़ास बातें
  • WhatsApp के इस फीचर का फायदा केवल छोटे ग्रुप को मिलेगा
  • चार से ज्यादा लोगों के ग्रुप में काम नहीं करेगा व्हाट्सऐप का यह फीचर
  • WhatsApp इन हाल ही में मैसेज फॉरवर्ड पर लगाई थी पाबंदी
विज्ञापन
WhatsApp पर अब ग्रुप वीडियो व ऑडियो कॉल करना और भी आसान हो गया है। अब आप बस एक क्लिक से अपने ग्रुप के सभी लोगों को वीडियो कॉल कर सकेंगे। लेकिन इस फीचर की एक सीमा है। यह फीचर उन्हीं व्हाट्सऐप ग्रुप में उपलब्ध है जिसमें चार या उससे कम मेंबर्स हैं। बता दें कि आप व्हाट्सऐप पर एक वक्त पर सर्वाधिक चार लोगों को ग्रुप कॉल पर ले सकते हैं। याद दिला दें कि व्हाट्सऐप के पुराने वर्ज़न में आपको ग्रुप वीडियो व ऑडियो कॉल करने के लिए एक-एक करके सभी लोगों को जोड़ना पड़ता था। व्हाट्सऐप में इस लेटेस्ट बदलाव का ऐलान Twitter के माध्यम से सोमवार को किया गया। यह अपडेट एंड्रॉयड और आईओएस दोनों ही डिवाइस के लिए भारत में ज़ारी किया गया है।

Facebook के स्वामित्व वाली कंपनी WhatsApp के अनुसार, यह फीचर उन लोगों के लिए सुविधाजनक रहेगा जो लोग व्हाट्सऐप के जरिए ग्रुप कॉल का सहारा लेते हैं।

ट्विटर पर कंपनी ने कहा, "हमने व्हाट्सऐप पर चार या उससे कम लोगों वाले व्हाट्सऐप ग्रुप में ग्रुप कॉल करना पहले से आसान बना दिया है। इसके लिए आपको अपने ग्रुप चैट पर जाकर ऊपर दिए वीडियो कॉल या फिर वॉयस कॉल आइकन पर क्लिक करना है। इस एक टैप से आप सीधा ग्रुप के सभी लोगों से वीडियो कॉल पर बात कर सकते हैं।"

इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले आईफोन व एंड्रॉयड यूज़र्स को अपना व्हाट्सऐप लेटेस्ट वर्ज़न के लिए अपडेट करना होगा। इसके बाद चार या उससे कम लोगों वाले व्हाट्सऐप ग्रुप के मेंबर को चैट बॉक्स ओपन करना है और 'video' व voice' कॉल आइकन पर क्लिक करना है। इससे अपने-आप ही ग्रुप के सभी सदस्यों को कॉल लग जाएगी, बिना उन्हें चुने बगैर।

हालांकि, यह गौर करने वाली बात है कि व्हाट्सऐप का यह नया फीचर केवल चार लोगों या उससे कम लोगों के ग्रुप के लिए ही है।

इसके साथ ही, WhatsApp ने एंड्रॉयड के लिए एक नया बीटा अपडेट जारी किया है, जिसमें कुछ नए फीचर्स भी जोड़े गए हैं, जैसे 'एडवांस सर्च'। यह फीचर यूज़र्स को किसी भी प्रकार के मीडिया को आसानी से खोजने में मदद करेगा। इसके अलावा कंपनी एक नए ऑटो-डाउनलोड नियम पर भी काम कर रही है, जिसमें फॉर्वड किए गए मीडिया फाइल को अपने आप डाउनलोड होने से रोका जाएगा।

इसके अलावा व्हाट्सऐप फेक न्यूज़ के बढ़ते चलन को रोकने की दिशा में भी कदम उठा रही है, ताकि कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान लोगों तक गलत खबरें न पहुंचे। कंपनी ने हाल ही में फॉरवर्ड मैसेज के नियमों में बदलाव किए है, जिसमें एक बार में एक ही चैट को आप मैसेज फॉरवर्ड कर सकते हैं पहले इसकी सीमा पांच बार थी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  3. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  4. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  6. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  7. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  8. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  9. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  10. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  2. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  3. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  4. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  6. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  7. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  8. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  9. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  10. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »