Whatsapp Web

Whatsapp Web - ख़बरें

  • मोबाइल जैसा WhatsApp एक्सपीरियंस अब Web पर, मिलेंगे 49 चैट थीम्स!
    WhatsApp अपने वेब वर्जन के लिए Chat Themes फीचर पर काम कर रहा है, जिससे यूजर्स चैट इंटरफेस को कस्टमाइज कर पाएंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, इसमें करीब 49 अलग-अलग थीम वेरिएशन्स मिलेंगे, जो मैसेज बबल कलर और वॉलपेपर को बदलेंगे। यूजर्स हर चैट के लिए अलग थीम सेट कर सकेंगे, जिससे पर्सनल और ग्रुप चैट्स को अलग पहचान मिलेगी। खास बात यह है कि ये थीम्स प्राइवेट होंगी और सिर्फ यूजर को ही दिखाई देंगी। फिलहाल यह फीचर डेवलपमेंट में है और जल्द बीटा यूजर्स के लिए रोलआउट हो सकता है।
  • WhatsApp Web से करोड़ों की ठगी, CEOs के नाम पर बड़ा साइबर स्कैम!
    हैदराबाद में साइबर ठगों ने एक नया और खतरनाक फ्रॉड तरीका अपनाया है, जिसमें बड़ी कंपनियों के CEO और CFO के नाम का इस्तेमाल किया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, इस स्कैम की शुरुआत फिशिंग ईमेल से होती है, जिसमें दिए गए लिंक पर क्लिक करते ही सिस्टम हैक हो जाता है। इसके बाद हैकर्स WhatsApp Web के जरिए अधिकारियों के अकाउंट से मैसेज भेजकर अकाउंटेंट्स को तुरंत पैसे ट्रांसफर करने के लिए कहते हैं। चूंकि मैसेज असली अकाउंट से आते हैं, कर्मचारी उन्हें सही मान लेते हैं और ठगी का शिकार हो जाते हैं।
  • PC-लैपटॉप से होगी WhatsApp वॉयस और वीडियो कॉलिंग, ब्राउजर के लिए आ रहा है नया फीचर!
    WhatsApp Web यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट के मुताबिक, WhatsApp अब अपने वेब वर्जन पर वॉयस और वीडियो कॉलिंग का सपोर्ट रोलआउट कर रहा है। अभी तक WhatsApp Web सिर्फ मैसेजिंग तक सीमित था, लेकिन नए फीचर के साथ यूजर्स ब्राउजर के जरिए ही कॉल कर सकेंगे। कॉलिंग फीचर में स्क्रीन शेयरिंग और एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन का सपोर्ट मिलने की बात कही गई है। फिलहाल यह फीचर डेवलपमेंट फेज में है और सभी यूजर्स के लिए धीरे-धीरे उपलब्ध कराया जाएगा।
  • WhatsApp वेब को कैसे करें लॉक, अकाउंट रहेगा सुरक्षित, कोई नहीं कर पाएगा एक्सेस
    अगर आप वॉट्सऐप को लैपटॉप या वेब प्लेटफॉर्म पर चलाते हैं तो आपको ध्यान देना चाहिए कि इसमें थोड़ी प्राइवेसी की कमी रहती है। एक्सटेंशन लगा कर भी यह लॉक नहीं होता है, लेकिन अब आप वॉट्सऐप को वेब पर लॉक कर सकते हैं। कोई भी वॉट्सऐप वेब का एक्सेस बिना पासवर्ड नहीं कर पाएगा और आप WhatsApp को वेब पर भी लॉक कर पाएंगे।
  • WhatsApp Web यूजर्स के लिए नया फीचर! अब ग्रुप कॉलिंग होगी आसान
    WhatsApp Web यूजर्स को अब मोबाइल यूजर्स की तरह ही ग्रुप वीडियो, और वॉइस कॉलिंग में सुविधा मिलने वाली है। WABetainfo की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी यूजर्स को जल्द ही इस फीचर को दुनियाभर के यूजर्स के लिए रोलआउट कर सकती है। WhatsApp का नया ग्रुप कॉलिंग अपडेट लगभग वैसा ही एक्सपीरियंस यूजर्स को देगा जैसा कि कुछ डेडीकेटेड ऐप्स या प्लेटफॉर्म देते हैं।
  • आपका WhatsApp डेटा खतरे में? 56 हजार डाउनलोड्स के बाद खुला राज, एक्सपर्ट ने दी सलाह
    npm रजिस्ट्री पर मौजूद एक खतरनाक पैकेज ने खुद को WhatsApp Web API लाइब्रेरी बताकर हजारों डेवलपर्स को निशाना बनाया है। lotusbail नाम का यह पैकेज पिछले छह महीनों से उपलब्ध था और अब तक 56 हजार से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है। सिक्योरिटी रिसर्चर्स के मुताबिक, यह पैकेज WhatsApp के मैसेज, कॉन्टैक्ट्स और ऑथेंटिकेशन टोकन चोरी कर सकता है और अटैकर के डिवाइस को अकाउंट से लिंक कर देता है। डेवलपर्स को इसे तुरंत हटाने की सलाह दी गई है।
  • WhatsApp में आया कमाल का अपडेट! मिस्ड कॉल मैसेज, नए Status Stickers और Web के लिए बहुत कुछ
    WhatsApp ने यूजर्स के लिए कई रोचक फीचर अपडेट जारी किए हैं। मैसेजिंग प्लेटफॉर्म द्वारा जारी किए गए ये फीचर अब यूजर्स के अनुभव को और ज्यादा मजेदार बनाने वाले हैं। कंपनी ने कॉलिंग, चैट, स्टेटस से जुड़े नए अपडेट्स इंटरफेस में जोड़े हैं। इनमें मिस्ड कॉल अलर्ट, स्टेटस पर नए स्टिकर्स, AI इमेज इम्प्रूवमेंट्स जैसे फीचर्स प्रमुख हैं जो आपके अनुभव को बेहतर बना सकते हैं।
  • SIM बदला तो WhatsApp बंद, सरकार के इस नियम से जनता नाखुश! जानें सर्वे में क्या पता चला
    WhatsApp और Telegram जैसे मैसेजिंग ऐप्स के लिए प्रस्तावित SIM-बाइंडिंग नियम को लेकर यूजर्स में असहमति बढ़ रही है। LocalCircles के सर्वे में 60% लोगों ने कहा कि यह बदलाव उनकी रोजमर्रा की चैटिंग को मुश्किल बना देगा, खासकर मल्टी-डिवाइस यूजर्स के लिए।
  • WhatsApp का ये ऐप हो रहा बंद, Meta ला रही नया प्लेटफॉर्म, जानें क्या है प्लान
    Meta अब विंडोज ऐप की जगह पर Web Wrapper ला रहा है। यह बदलाव विंडोज के लिए वॉट्सऐप बीटा के लेटेस्ट वर्जन के साथ आया है, जो माइक्रोसॉफ्ट स्टोर पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध ऐप के वर्तमान वर्जन से काफी अलग है। आपको बता दें कि WhatsApp का डेस्कटॉप वर्जन 2021 में लॉन्च किया गया था। इसके आने के बाद इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप के ब्राउजर वर्जन का उपयोग होना बंद हो गया था।
  • फेक पिक्चर पर रोकथाम के लिए WhatsApp ला रहा है यह अनूठा फीचर, जानें कैसे करेगा काम?
    WhatsApp फीचर्स पर नजर रखने वाली वेबसाइट ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि WhatsApp जल्द अपने वेब प्लेटफॉर्म पर रिवर्स इमेज सर्च फीचर को पेश करने वाला है, जिसका उद्देश्य यूजर्स को नकली तस्वीरों की पहचान करने और गलत सूचना से निपटने में मदद करना है। बताया गया है कि मैसेजिंग प्लेटफॉर्म नया फीचर Google पर इमेज को जल्दी से अपलोड करने और सीधे ऐप से उनकी प्रामाणिकता को वैरिफाई करने में मदद करेगा। यह फीचर वर्तमान में Android के लिए ऐप के बीटा टेस्टिंग में उपलब्ध है और जल्द ही व्हाट्सऐप वेब पर भी उपलब्ध होगा।
  • Whatsapp पर किसी ने मैसेज भेजकर कर दिया है डिलीट, ये है पढ़ने का आसान तरीका
    अगर आपके किसी दोस्त या करीबी ने आपको वॉट्सऐप पर मैसेज भेजकर डिलीट कर दिया है और आपके मन में उसे जानने की इच्छा हो रही है तो अब इसका हल है। सबसे पहले आपको अपने कंप्यूटर या लैपटॉप में जाकर wa web plus extension सर्च करना है। उसके बाद आपको ऐड टू क्रॉम करना है, फिर दाईं ओर टॉप पर wa web plus पर क्लिक करना है।
  • WhatsApp वेब यूजर्स के लिए चैट लॉक फीचर पर कर रहा काम
    WhatsApp ने मई 2023 में अपने एंड्रॉइड और आईओएस यूजर्स के लिए एक नया चैट लॉक फीचर पेश किया।
  • WhatsApp Web में आ रहा ये कमाल फीचर, मिलेगी ज्यादा सिक्योरिटी! जानें डिटेल
    यूजरनेम आधारित सर्च प्राइवेसी को तो बढ़ाएगी ही, साथ में कम्युनिकेशन ज्यादा सिक्योर हो जाएगी।
  • WhatsApp New Feature: स्टेटस को Instagram पर स्टोरी की तरह कर सकेंगे शेयर!
    कहा जा रहा है कि व्हाट्सऐप WhatsApp Web और WhatsApp Desktop वर्जन में "View Once" फोटो और वीडियो फीचर को फिर से पेश कर रहा है।
  • WhatsApp पर अब सभी iOS यूजर्स एडिट कर सकते हैं टेक्स्ट मैसेज, जानें कैसे?
    Meta के स्वामित्व वाली मैसेजिंग सर्विस ने मई की शुरुआत में अपने मोबाइल ऐप और व्हाट्सऐप वेब (WhatsApp Web) पर इस फीचर की बीटा टेस्टिंग शुरू की थी।

Whatsapp Web - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »