• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • SIM बदली तो WhatsApp एक्सेस हो जाएगा बंद? नए फीचर को टेस्ट कर रहा है प्लेटफॉर्म

SIM बदली तो WhatsApp एक्सेस हो जाएगा बंद? नए फीचर को टेस्ट कर रहा है प्लेटफॉर्म

WhatsApp भारतीय यूजर्स के लिए SIM बाइंडिंग फीचर पर काम कर रहा है। DoT के निर्देश के तहत SIM आधारित लॉगइन वेरिफिकेशन लागू किया जा सकता है।

SIM बदली तो WhatsApp एक्सेस हो जाएगा बंद? नए फीचर को टेस्ट कर रहा है प्लेटफॉर्म

Photo Credit: Pixabay

ख़ास बातें
  • भारतीय नंबरों के लिए SIM बाइंडिंग टेस्ट
  • वेरिफिकेशन फेल होने पर ऐप एक्सेस सीमित
  • साइबर फ्रॉड रोकने के लिए DoT का निर्देश
विज्ञापन

भारत में मैसेजिंग ऐप्स के लिए जल्द नए नियम लागू हो सकते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक WhatsApp भारतीय यूजर्स के लिए SIM बाइंडिंग फीचर पर काम कर रहा है। यह कदम दूरसंचार विभाग यानी DoT के उस निर्देश के बाद उठाया जा रहा है, जिसमें फोन नंबर से साइन अप करने वाले मैसेजिंग ऐप्स के लिए SIM आधारित लॉगइन वेरिफिकेशन अनिवार्य करने की बात कही गई है। यह नियम WhatsApp के अलावा Signal, Telegram और अन्य ऐसे प्लेटफॉर्म पर भी लागू होगा।

फीचर ट्रैकर WABetaInfo के अनुसार WhatsApp के Android beta v2.26.8.6 में एक नया पॉपअप देखा गया है, जिसमें लिखा है कि भारत में रेगुलेटरी आवश्यकताओं के चलते ऐप को यह जांच करनी होगी कि रजिस्टर्ड SIM कार्ड यूजर के डिवाइस में मौजूद है या नहीं। हालांकि यह फीचर अभी डेवलपमेंट स्टेज में है और निकट भविष्य में सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध होने की संभावना नहीं है।

रिपोर्ट के अनुसार SIM बाइंडिंग प्रोसेस के तहत WhatsApp समय समय पर यूजर के अकाउंट सेशन को रिन्यू करेगा और यह वेरिफाई करेगा कि फोन में लगा SIM वही है जिससे अकाउंट बनाया गया था। यह प्रोसेस केवल +91 यानी भारतीय नंबर वाले अकाउंट पर लागू होगी। यदि कोई अकाउंट SIM वेरिफिकेशन में फेल होता है तो ऐप एक्सेस को अस्थायी रूप से सीमित कर सकता है, हालांकि मौजूदा चैट और मैसेज सुरक्षित रहेंगे।

DoT ने यह निर्देश नवंबर 2025 में जारी किया था, जिसका मकसद देश में बढ़ते साइबर फ्रॉड को रोकना बताया गया है। निर्देश के तहत चैट प्लेटफॉर्म्स को वेब या डेस्कटॉप क्लाइंट्स को हर छह घंटे में ऑटोमैटिक लॉग आउट करने का प्रावधान भी करना होगा। यूजर्स को लिंक्ड डिवाइस पर दोबारा लॉग इन करने के लिए QR कोड का इस्तेमाल करना पड़ेगा। फिलहाल यह फीचर WhatsApp के डेवलपमेंट वर्जन में दिखाई नहीं दिया है।

इस कदम का कुछ ऑर्गनाइजेशंस ने विरोध भी किया है। Internet Freedom Foundation ने DoT से SIM बाइंडिंग अनिवार्यता पर फिर से विचार करने की अपील की थी। ऑर्गनाइजेशन ने तर्क दिया है कि SIM खराब होने या विदेश यात्रा के दौरान अंतरराष्ट्रीय पैक लेने जैसी स्थितियों में यूजर्स को दिक्कत हो सकती है। फिलहाल WhatsApp या Meta की ओर से आधिकारिक रोलआउट टाइमलाइन की घोषणा नहीं की गई है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  7. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  8. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  9. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  3. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  6. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  7. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  8. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  9. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  10. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »