• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • WhatsApp का सबसे धांसू अपडेट! 'बर्थडे विश' के लिए नहीं पड़ेगा रातभर जागना, आ रहा शेड्यूल मैसेज फीचर

WhatsApp का सबसे धांसू अपडेट! 'बर्थडे विश' के लिए नहीं पड़ेगा रातभर जागना, आ रहा शेड्यूल मैसेज फीचर

नए फीचर के तहत आपको केवल मैसेज शेड्यूल करना होगा, और जब आप चाहेंगे वह मैसेज उसी सेट किए गए टाइम पर अपने आप डिलीवर हो जाएगा।

WhatsApp का सबसे धांसू अपडेट! 'बर्थडे विश' के लिए नहीं पड़ेगा रातभर जागना, आ रहा शेड्यूल मैसेज फीचर
ख़ास बातें
  • मैसेजिंग के अंदाज में एक नया दौर कंपनी शुरू करने की राह पर है।
  • WhatsApp अपने यूजर्स के लिए बहुत जल्द शेड्यूल मैसेज फीचर पेश कर सकता है।
  • मैसेज को टाइप करके एक निर्धारित टाइम के लिए शेड्यूल किया जा सकेगा।
विज्ञापन

WhatsApp अपने यूजर्स के लिए जल्द ही ऐसा फीचर लाने वाला है जिससे कि आपका मैसेज भेजने का अंदाज एकदम बदल जाएगा। कंपनी जल्द ही शेड्यूल मैसेज फीचर लेकर आने वाली है जिससे आप मैसेज के लिए एक टाइम सेट कर सकते हैं, और वह मैसेज खुद ब खुद डिलीवर हो जाएगा। उदाहरण के लिए मान लीजिए, आपको किसी करीबी को, परिवार में, या दोस्त को बर्थडे विश का मैसेज सेंड करना है तो रातभर जागने की जरूरत नहीं होगी। आपको बस वह मैसेज शेड्यूल करना होगा, और जब आप चाहेंगे वह मैसेज उसी सेट किए गए टाइम पर अपने आप डिलीवर हो जाएगा। इससे मैसेजिंग के अंदाज में एक नया दौर कंपनी शुरू करने जा रही है। कैसे काम करेगा फीचर, आइए विस्तार से जानते हैं। 

WhatsApp अपने यूजर्स के लिए बहुत जल्द शेड्यूल मैसेज फीचर पेश कर सकता है। WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी शेड्यूल मैसेज फीचर पर काम कर रही है। अपडेट कहता है कि इसमें यूजर मैसेज को टाइप करके रख देगा और उसे एक निर्धारित टाइम के लिए शेड्यूल कर सकेगा। यूजर अपनी मनचाही डेट और समय चुन सकता है जब भी उसे मैसेज भेजना हो। वक्त आने पर यूजर के बिना किसी हस्तक्षेप के यह मैसेज स्वयं रिसीवर तक पहुंच जाएगा। 

कैसे उपयोगी होगा फीचर
शेड्यूल मैसेज फीचर कई मायनों में उपयोगी होगा। 
इससे रिमाइंडर भेजना आसान हो जाएगा।  
किसी कॉन्टेक्ट, या ग्रुप को ग्रीटिंग/घोषणा भेजना आसान हो जाएगा। 
बर्थडे विश जैसे कामों के लिए आपको डेट याद रखने की टेंशन नहीं रहेगी।
कैलेंडर के अनुसार जिस डेट, या टाइम के लिए चाहें मैसेज शेड्यूल कर सकेंगे। 
बिजनेस और मीटिंग्स के लिए यह फीचर बहुत उपयोगी साबित होने वाला है। 

कैसे काम करेगा फीचर
यूजर के पास मैसेज टाइप करके उसे शेड्यूल करने का ऑप्शन मिलेगा। यह मैसेज कतार में लग जाएगा और तब तक रहेगा जब तक कि शेड्यूल किया गया टाइम आ नहीं जाता। टाइम आ जाने पर यह स्वत: की डिलीवर हो जाएगा। 

शेड्यूल किया गया मैसेज एक डेडिकेटेड सेक्शन में दिखाई देगा। यहां पर यूजर देख पाएगा कि उसने कुल कितने मैसेज शेड्यूल किए हैं। यूजर इन मैसेजेस को एक्सेस करने, और एडिट करने तथा मैनेज करने की सुविधा भी होगी। यूजर मैसेज डिलीवर होने से पहले किसी भी वक्त इसे डिलीट कर सकेगा। और इसका नोटिफिकेशन भी रिसीवर को नहीं प्राप्त होगा। यह फीचर व्यक्तिगत और ग्रुप चैट, दोनों ही में काम करेगा। 

बता दें कि iOS पर WhatsApp में यह फीचर पहले से मौजूद है जो Shortcuts ऐप के माध्यम से संभव है। इसके लिए यूजर को कॉन्टेक्ट सिलेक्ट करना होता है, मैसेज टाइप करना होता है और उसे Shortcuts ऑटोमेशन में एक टाइम के तहत सेट करना होता है। हालांकि बिल्ट-इन फीचर की तरह यह उतना आसान नहीं है। इसलिए कंपनी अब ऐप में इसे बिल्ट-इन फीचर के रूप में यूजर्स के लिए लाना चाह रही है। हालांकि फीचर अभी बीटा टेस्टिंग के लिए उपलब्ध नहीं है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  8. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  9. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  10. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »