• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • WhatsApp के करोड़ों यूजर्स का डेटा चोरी, हैकर्स ऑनलाइन कर रहे डेटा की बिक्री

WhatsApp के करोड़ों यूजर्स का डेटा चोरी, हैकर्स ऑनलाइन कर रहे डेटा की बिक्री

एक हैकिंग कम्युनिटी फोरम पर विज्ञापन देकर 48.7 करोड़ वॉट्सऐप यूजर्स के मोबाइल नंबर्स की बिक्री का दावा किया गया है

WhatsApp के करोड़ों यूजर्स का डेटा चोरी, हैकर्स ऑनलाइन कर रहे डेटा की बिक्री

इस डेटा में 84 देशों के वॉट्सऐप यूजर्स के मोबाइल नंबर शामिल हैं

ख़ास बातें
  • हैकर्स इस डेटा को ऑनलाइन बेचने की कोशिश कर रहे हैं
  • इस जानकारी का इस्तेमाल अधिकतर फिशिंग अटैक्स में होता है
  • वॉट्सऐप के दुनिया भर में दो अरब से अधिक मंथली एक्टिव यूजर्स हैं
विज्ञापन
मैसेजिंग सर्विस WhatsApp के करोड़ों यूजर्स के डेटा को हैकर्स ने चुरा लिया है। इनमें भारत अमेरिका, सऊदी अरब और मिस्र सहित 84 देशों के यूजर्स शामिल हैं। हैकर्स इस डेटा को ऑनलाइन बेचने की कोशिश कर रहे हैं। इस डेटा में 84 देशों के वॉट्सऐप यूजर्स के मोबाइल नंबर शामिल हैं। 

Cybernews की रिपोर्ट में बताया गया है कि एक हैकिंग कम्युनिटी फोरम पर विज्ञापन देकर 48.7 करोड़ वॉट्सऐप यूजर्स के मोबाइल नंबर्स की बिक्री का दावा किया गया है। इस जानकारी का इस्तेमाल अधिकतर फिशिंग अटैक्स में किया जाता है। इस वजह से वॉट्सऐप यूजर्स को अज्ञात नंबरों से आने वाली कॉल और मैसेज से बचना चाहिए। यह पहली बार नहीं है कि जब फेसबुक और वॉट्सऐप का मालिकाना हक रखने वाली Meta के प्लेटफॉर्म्स से डेटा की चोरी हुई है। पिछले वर्ष एक हैकर ने 50 करोड़ से अधिक फेसबुक यूजर्स की जानकारी मुफ्त देने की पेशकश की थी। इसमें इन यूजर्स के फोन नंबर और अन्य डिटेल्स शामिल थी। 

वॉट्सऐप के पास दुनिया भर में दो अरब से अधिक मंथली एक्टिव यूजर्स होने का अनुमान है। वॉट्सऐप ने भारत में सितंबर में लगभग 26.85 लाख एकाउंट्स को बैन किया है। इनमें से 8.72 लाख पर यूजर्स की ओर से शिकायत मिलने से पहले कंपनी की ओर से बैन लगाया गया है। अगस्त की तुलना में WhatsApp की ओर से ब्लॉक किए गए एकाउंट्स की संख्या लगभग 15 प्रतिशत अधिक है। वॉट्सऐप ने अगस्त में 23.28 लाख एकाउंट्स पर बैन लगाया था। वॉट्सऐप ने सितंबर के महीने के लिए अपनी यूजर सेफ्टी रिपोर्ट में बताया, "1 से 30 सितंबर के बीच लगभग 26,85,000 वॉट्सऐप एकाउंट्स को बैन किया गया है। इनमें से लगभग 8,72,000 एकाउंट्स को यूजर्स से कोई रिपोर्ट मिलने से पहले ही बैन किया गया है।" 

पिछले वर्ष लागू हुए कड़े IT रूल्स में बड़े डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए प्रत्येक महीने कम्प्लायंस रिपोर्ट को पब्लिश करना अनिवार्य बनाया गया है। वॉट्सऐप की रिपोर्ट में बताया गया है कि सितंबर में उसे 666 शिकायतें मिली थी और इनमें से केवल 12 के खिलाफ कार्रवाई की गई है। ट्विटर जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर प्रतिबंधित और गलत जानकारी वाले कंटेंट को रोकने के लिए कानूनी तौर पर जवाबदेह बनाने के लिए केंद्र सरकार IT रूल्स में संशोधन कर रही है। 


 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Data, WhatsApp, Social media, Hackers, Market, Facebook, leak, Security, messaging, Meta, Ban, Sales
आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  2. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  3. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  4. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  5. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  6. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  9. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  10. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »