• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Honor Magic V6 का इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 6,600mAh की बैटरी, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट

Honor Magic V6 का इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 6,600mAh की बैटरी, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट

इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में 6.52 इंच LTPO कवर डिस्प्ले और 7.95 इंच LTPO इनर डिस्प्ले दिया गया है। इसके दोनों डिस्प्ले 120 Hz तक के एडैप्टिव रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करते हैं

Honor Magic V6 का इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 6,600mAh की बैटरी, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट

इस स्मार्टफोन के इनर और आउटर डिस्प्ले पर 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है

ख़ास बातें
  • इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में 6.52 इंच LTPO कवर डिस्प्ले दिया गया है
  • Honor Magic V6 में 6,600 mAh की सिलिकॉन कार्बन बैटरी है
  • यह Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट के साथ पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन है
विज्ञापन

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Honor ने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस ( MWC) में नया फोल्डेबल स्मार्टफोन Honor Magic V6 को लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन में डुअल LTPO डिस्प्ले 6,000 निट्स तक के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। Honor Magic V6 में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 दिया गया है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन के साथ MagicBook Pro 14 और MagicPad 4 दिया गया है। 

इस वर्ष की दूसरी छमाही में Honor Magic V6 को चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इस स्मार्टफोन के RAM और स्टोरेज के वेरिएंट्स और प्राइसिंग की बाद में जानकारी दी जाएगी। यह स्मार्टफोन व्हाइट, गोल्ड, रेड और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। 

Honor Magic V6 के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स

इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में 6.52 इंच LTPO कवर डिस्प्ले और 7.95 इंच  LTPO इनर डिस्प्ले दिया गया है। इसके दोनों डिस्प्ले 120 Hz तक के एडैप्टिव रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करते हैं। इसका आउटर डिस्प्ले 6,000 निट्स और इनर स्क्रीन 5,000 निट्स तक के पीक ब्राइटनेस लेवल को सपोर्ट करती है। इसके डिस्प्ले के लिए NanoCrystal Shield प्रोटेक्शन दिया गया है। यह Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट वाला पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन है। यह Android 16 पर बेस्ड MagicOS 10 पर चलता है। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 64 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। Honor Magic V6 के इनर और आउटर डिस्प्ले पर 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। 

Honor Magic V6 की 6,600 mAh की बैटरी सिलिकॉन कार्बन बैटरी 80 W वायर्ड और 66 W वायरलेस और रिवर्स वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े AI Meeting Agent और AI Suggestions जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी ने बताया है कि इसके हिंज में सुपर स्टील मैटीरियल का इस्तेमाल किया गया है। इस स्मार्टफोन के लिए सात OS अपग्रेड दिए जाएंगे। इसमें थर्मल मैनेजमेंट के लिए एडवांस्ड वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम दिया गया है। पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। इस मार्केट में सैमसंग का पहला स्थान है।    

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  4. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  5. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  6. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  8. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  9. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »