क्या है NCERT का e-Jaadui Pitara ऐप? कैसे करेगा बच्चों की सीखने में मदद

राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने AI पावर्ड e-Jaadui Pitara ऐप लॉन्च किया है।

क्या है NCERT का e-Jaadui Pitara ऐप? कैसे करेगा बच्चों की सीखने में मदद

Photo Credit: NCERT

e-Jaadui Pitara का उपयोग वॉट्सऐप और टेलीग्राम पर भी हो सकता है।

ख़ास बातें
  • e-Jaadui Pitara ऐप में तीन AI-पावर्ड बॉट दिए गए हैं।
  • e-Jaadui Pitara ऐप 3-8 वर्ष की आयु के बच्चों की मदद के लिए तैयार हुआ है।
  • e-Jaadui Pitara ऐप गूगल प्ले स्टोर पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पावर्ड e-Jaadui Pitara ऐप लॉन्च किया है जो कि 3 से 8 वर्ष की आयु के बच्चों के अभिभावकों और शिक्षकों की मदद के लिए तैयार किया गया है। यह ऐप लर्निंग कंटेंट प्रोवाइड करने के साथ-साथ 3 इंटेलिजेंट बॉट भी प्रदान करता है जो कि किसी भी समय सवालों का उत्तर देते हैं। यहां हम आपको NCERT के e-Jaadui Pitara ऐप के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

e-Jaadui Pitara की खासियतें

e-Jaadui Pitara ऐप में तीन AI-पावर्ड बॉट दिए गए हैं जो कि बच्चों, अभिभावकों और शिक्षकों की मदद के लिए डिजाइन किए गए हैं। इसमें Katha Sakhi मिलती है जो कि बच्चों की कल्पनाशीलता को जगाने और उनके दिमाग के पोषण के लिए आकर्षक स्टोरी और क्रिएटिव कंटेंट तैयार करती है। Parent Tara अभिभावकों को छोटे बच्चों को पालने से संबंधित सवालों के जवाब के साथ किसी भी तरह की शंका को दूर करने में मदद करती है। Teacher Tara शिक्षकों को क्लास में क्लास रूम इंटरैक्शन को बेहतर बनाने के साथ सीखने को ज्यादा आसान और प्रभावी बनाने में मदद करती है। इस ऐप में यूजर्स अपने सवाल टाइप कर सकते हैं और AI जनरेटेड जवाब इंस्टेंट पा सकते हैं।

NCERT का e-Jaadui Pitara ऐप गूगल प्ले स्टोर पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है, जिसके अलावा प्लेटफॉर्म पर इसका उपयोग किया जा सकता है। यह ऐप अभिभावकों और शिक्षकों के लिए लर्निंग रिसोर्स उपलब्ध करवाता है। अगर आप इस मोबाइल ऐप को डाउनलोड नहीं करना चाहते हैं तो वॉट्सऐप और टेलीग्राम पर एआई बॉट उपलब्ध हैं। परिवार टोल-फ्री IVRS नंबर 1800-212-0173 या 15108 के जरिए अपनी भाषा में "स्टोरी ऑफ द डे", "सॉन्ग ऑफ द डे" और "क्वैश्चन ऑफ द डे" जैसे फीचर्स का लाभ उठा सकते हैं, जिससे स्मार्टफोन के बिना भी सर्विस आसान हो जाती है।

ऐप के साथ-साथ NCERT ने 'Kingdom of Learning and Learning' कैपेंन की भी शुरुआत की है। यह कैंपेन अभिभावकों और शिक्षकों को बॉट्स के साथ एक्टिव तौर पर बातचीत करने और प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध बड़े स्तर पर कंटेंट का पता लगाने के लिए प्रोत्साहित करता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , NCERT, Artificial Intelligence
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  2. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  5. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  6. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  7. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  8. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  9. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  10. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »