WhatsApp पर बंद हो सकती है स्पैम कॉलर्स की घंटी

वॉट्सऐप के नए बीटा वर्जन में ऐसे फीचर के लिए कोड शामिल है जिससे यूजर्स अज्ञात नंबर्स से कॉल्स को साइलेंट कर सकेंगे

WhatsApp पर बंद हो सकती है स्पैम कॉलर्स की घंटी

यूजर्स को इसे उपलब्ध कराने से पहले इसमें बदलाव भी हो सकता है

ख़ास बातें
  • वॉट्सऐप के नए बीटा वर्जन में ऐसे फीचर के लिए कोड शामिल है
  • यह फीचर स्कैम और स्पैम कॉल्स को रोकने में कारगार हो सकता है
  • इस फीचर का डिवेलपमेंट एंड्रॉयड के लिए दिखा है
विज्ञापन
मैसेजिंग सर्विस WhatsApp पर जल्द अनचाही या स्पैम कॉल्स की समस्या का समाधान हो सकता है। दुनियाभर में इस्तेमाल होने वाले इस ऐप में एक फीचर लाया जा सकता है जिससे ऐसी कॉल्स को साइलेंट किया जा सकेगा। यह मैसेजिंग सर्विस फोन नंबर्स पर बेस्ड है और इसमें एक व्यक्ति किसी अन्य रजिस्टर्ड यूजर को उसकी एड्रेस बुक में कॉन्टैक्ट के तौर पर सेव नहीं होने के बावजूद कॉल कर सकता है। 

वॉट्सऐप पर नए फीचर्स को ट्रैक करने वाले WABetaInfo की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, एंड्रॉयड के लिए वॉट्सऐप के नए बीटा वर्जन में ऐसे फीचर के लिए कोड शामिल है जिससे यूजर्स अज्ञात नंबर्स से कॉल्स को साइलेंट कर सकेंगे। हालांकि, नया फीचर फाइनल नहीं हुआ है और इसे डिवेलप किया जा रहा है। इस बारे में एक स्क्रीनशॉट भी WABetaInfo ने शेयर किया है जिसमें सेटिंग्स मेन्यू में अज्ञात कॉलर्स के लिए साइलेंस टॉगल दिख रहा है। इस टॉगल को एनेबल करने से ऐसे फोन नंबर्स से कॉल्स को साइलेंट किया जा सकेगा जो यूजर की एड्रेस बुक में नहीं हैं। 

यह फीचर स्कैम और स्पैम कॉल्स को रोकने में कारगार हो सकता है। इसके अलावा यूजर्स को ऐसी कम्युनिटीज में भी सुरक्षा मिल सकती है जहां इन्हें बनाने वाले का फोन नंबर विजिबल है। वॉट्सऐप ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। इस फीचर का डिवेलपमेंट एंड्रॉयड के लिए दिखा है और इसे iOS के लिए भी उपलब्ध कराया जा सकता है। यूजर्स को इसे उपलब्ध कराने से पहले इसमें बदलाव भी हो सकता है। 

हाल ही में वॉट्सऐप ने बताया था कि उसने भारत में जनवरी में 29 लाख से अधिक एकाउंट्स को बैन किया है। वॉट्सऐप ने कहा था कि यूजर्स की शिकायतों का जवाब देने और उन पर कार्रवाई करने के अलावा वह अपने प्लेटफॉर्म पर नुकसान पहुंचाने वाले व्यवहार को रोकने के लिए टूल्स और रिसोर्सेज का भी इस्तेमाल करता है। वॉट्सऐप के प्रवक्ता ने कहा था, "वॉट्सऐप एंड-टु-एंड एनक्रिप्टेड मैसेजिंग सर्विसेज में उत्पीड़न को रोकने में आगे है। हमारे प्लेटफॉर्म पर यूजर्स को सुरक्षित रखने के लिए वॉट्सऐप ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और अन्य टेक्नोलॉजी, डेटा साइंटिस्ट्स और एक्सपर्ट्स में लगातार इनवेस्टमेंट किया है।" वॉट्सऐप को जनवरी में कुल 1,461 रिपोर्ट्स मिली थी और 195 मामलों को कार्रवाई के लिए चुना गया था। वॉट्सऐप को एकाउंट सपोर्ट पर 51 रिपोर्ट, बैन अपील पर 1,300 से अधिक रिपोर्ट मिली थी। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Messaging, Service, Feature, WhatsApp, Market, Spam, Users, Calls, Smartphone, Message, Android
आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  5. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  6. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  7. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  8. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  9. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »