• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • ट्रंप ने ChatGPT को टक्कर देने वाले चीन के DeepSeek को लेकर दी चेतावनी

ट्रंप ने ChatGPT को टक्कर देने वाले चीन के DeepSeek को लेकर दी चेतावनी

ट्रंप ने कहा कि चीन की एक कंपनी की ओर से DeepSeek AI को रिलीज करना हमारी इंडस्ट्रीज के लिए एक चेतावनी का संकेत है

ट्रंप ने ChatGPT को टक्कर देने वाले चीन के DeepSeek को लेकर दी चेतावनी

अमेरिकी कंपनियों को ट्रंप ने कॉम्पिटिशन पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी है

ख़ास बातें
  • DeepSeek से ChatGPT को कड़ी टक्कर मिल रही है
  • अमेरिकी कंपनियों को ट्रंप ने कॉम्पिटिशन का ध्यान रखने की सलाह दी है
  • ट्रंप ने कहा कि DeepSeek को वह पॉजिटिव डिवेलपमेंट के तौर पर देखते हैं
विज्ञापन
अमेरिका के प्रेसिडेंट Donald Trump ने कहा है कि चीन के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े ऐप DeepSeek की तेजी से बढ़ती लोकप्रियता हैरान करने वाली है। उनका कहना था कि AI को डिवेलप कर रही अमेरिकी कंपनियों को आगे निकलने के लिए कॉम्पिटिशन पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है। 

DeepSeek ने बताया है कि उसके आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मॉडल्स ChatGPT और Google के Gemini के समान हैं लेकिन इसकी कॉस्ट बहुत कम है। ट्रंप ने DeepSeek को पॉजिटिव डिवेलपमेंट बताया क्योंकि यह सस्ता है। उन्होंने कहा, "पिछले कुछ दिनों से मैं चीन की कुछ कंपनियों से जुड़ी जानकारी पढ़ रहा हूं। इनमें एक ने विशेषतौर पर AI का तेज तरीका पेश किया है और यह बहुत कम खर्च वाला है। यह अच्छा है क्योंकि आपको अधिक खर्च नहीं करना पड़ेगा। मैं इसे एक एसेट के तौर पर पॉजिटिव डिवेलपमेंट देखता हूं।" 

ट्रंप का कहना था, "मुझे वास्तव में लगता है कि अगर यह सच है और तो यह पॉजिटिव डिवेलपमेंट है। आपको ज्यादा खर्च नहीं करना पड़ेगा और आपको समान रिजल्ट मिलेगा।" उन्होंने अमेरिकी टेक कंपनियों को सतर्क रहने की सलाह दी। ट्रंप ने कहा, "चीन की एक कंपनी की ओर से DeepSeek AI को रिलीज करना हमारी इंडस्ट्रीज के लिए एक चेतावनी का संकेत है। हमें आगे निकलने के लिए कॉम्पिटिशन पर ध्यान केंद्रित करना होगा। दुनिया के बेहतरीन साइंटिस्ट्स हमारे पास हैं। चीन के नेतृत्व ने भी मुझे यह बताया है। यह असामान्य है। जब आप DeepSeek के बारे में सुनते हैं। हमारे पास हमेशा आइडिया होते हैं।" 

इस महीने की शुरुआत में अमेरिका के राष्ट्रपति के तौर पर कार्यभार संभालने वाले ट्रंप ने कहा, "हम हमेशा पहले स्थान पर रहे हैं। यह एक पॉजिटिव डिवेलपमेंट है क्योंकि आपको अरबों डॉलर खर्च करने के बजाय कम खर्च करना होगा और उम्मीद है कि आपको समान सॉल्यूशन मिलेगा।" हालांकि, इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह टेक सेक्टर में चीन के दबदबे को लेकर चिंतित नहीं है। ट्रंप का कहना था, "हम कॉम्पिटिशन करेंगे। हमारा दबदबा होगा। क्या हमें AI में अग्रणी स्थिति गंवाने का रिस्क है। मुझे लगता है कि जल्द ही अन्य लोग भी विभिन्न AI सॉल्यूशंस की जानकारी देंगे। यह बहुत जटिल चीज है। अगर आप अगर आप इसे सस्ता बनाते हैं और हमें समान रिजल्ट मिलता है तो मुझे लगता है कि यह हमारे लिए एक अच्छी चीज है।" 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  2. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  3. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  5. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  7. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  8. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »