Oppo को टक्कर देने यह कंपनी लाएगी 200MP के तीन कैमरा वाला फोन!

नया फोन Honor की तरफ से आ सकता है। कहा गया है कि इसका अल्ट्रावाइड सेंसर 1/1.56 इंच का हो सकता है।

Oppo को टक्कर देने यह कंपनी लाएगी 200MP के तीन कैमरा वाला फोन!

Photo Credit: Oppo

Oppo Find X10 Pro Max की टक्कर में Honor का फोन लॉन्च हो सकता है।

ख़ास बातें
  • फोन दिग्गज स्मार्टफोन Honor की ओर से लाने की कथित तैयारी है।
  • इसका अल्ट्रावाइड सेंसर 1/1.56 इंच का हो सकता है।
  • फ्लैगशिप फोन में Arri कैमरा आने की संभावना है।
विज्ञापन

Oppo की Oppo Find X10 सीरीज में एक ऐसा स्मार्टफोन आता है जो 200MP के तीन कैमरा कैरी करता है। अब ऐसा ही एक फोन एक और दिग्गज कंपनी मार्केट में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। Oppo Find X10 Pro Max की टक्कर में यह फोन लॉन्च हो सकता है। यह फोन दिग्गज स्मार्टफोन Honor की ओर से लाने की कथित तैयारी है। फोन को लेकर अभी से चर्चा शुरू हो गई है। आइए जानते हैं विस्तार से अपकमिंग Honor फोन के बारे में। 

Honor अपना नया फोन मार्केट में लाने वाली है जो 200 मेगापिक्सल के तीन कैमरा से लैस हो सकता है। चीन से जाने माने टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने इसका संकेत दिया है। टिप्स्टर के मुताबिक, नया फोन Honor की तरफ से आ सकता है। कहा गया है कि इसका अल्ट्रावाइड सेंसर 1/1.56 इंच का हो सकता है। Honor Magic 10 Pro Max में यह सेटअप संभावित बताया गया है। फ्लैगशिप फोन में Arri कैमरा आने की संभावना है। फोन Honor Magic 9 Pro Max का सक्सेसर होने वाला है। 

दरअसल 200 मेगापिक्सल के लिए कहा जाता है कि इनमें अन्य सेंसर 50MP की तुलना में बेहतर और लचीली पिक्सल बाइनिंग मिल जाती है। इसके अलावा स्पेक्स शीट पर भी 200 मेगापिक्सल सेंसर एक प्रभावी छाप छोड़ता है। हालांकि पिक्चर क्वालिटी कितनी बेहतर होती है, यह एक बहस का विषय रहता है। बहरहाल, स्मार्टफोन मार्केट में Oppo ही एक ऐसी कंपनी है जो 200 मेगापिक्सल के तीन सेंसर वाला फोन बेचती है। Honor इसे कड़ी टक्कर दे सकती है। 

वहीं दूसरी तरफ Samsung और Vivo जैसे दिग्गज ब्रांड भी 200 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर को मेन कैमरा के लिए इस्तेमाल करते हैं। लेकिन Xiaomi 18 Pro यहां थोड़ा आगे जाता है जिसमें 200 मेगापिक्सल के दो कैमरा मिल जाते हैं। Oppo इस मामले में सबसे आगे है जो 200 मेगापिक्सल के तीन सेंसर अपने फोन में दे चुकी है। अब देखना होगा कि Honor अपने इस खास फ्लैगशिप फोन के माध्यम से कौन सा नया बेंचमार्क सेट करती है। 

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent and versatile triple 200-megapixel camera system
  • Premium design and impressive durability
  • Superb display with vibrant colours
  • Outstanding battery life
  • Top-notch performance
  • कमियां
  • Extremely expensive
  • Inconsistent video recording quality
  • AI features lack the polish of competing flagships
डिस्प्ले6.78 इंच
प्रोसेसरMediaTek Dimensity 9600 Pro
फ्रंट कैमरा50-मेगापिक्सल
रियर कैमरा200-मेगापिक्सल + 200-मेगापिक्सल + 200-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज512 जीबी
बैटरी क्षमता8,000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 17
रिज़ॉल्यूशन1272x2772 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Aadhaar Email फ्री में अपडेट करने का मौका! 31 दिसंबर के बाद लगेंगे पैसे! घर बैठे ऐसे करें अपडेट
  2. OnePlus Turbo 6Xs हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
  3. सर्दियां आ गई हैं! रूम हीटर का इस्तेमाल करते समय जान लें सुरक्षा से जुड़ी ये जरूरी बातें
  4. Samsung लाई सस्ता फोन, Super AMOLED स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग से लैस, जानें कीमत
  5. Vivo X500e ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 7200mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  6. ₹3350 सस्ता मिल रहा iQOO का 7600mAh बैटरी वाला फोन!
  7. ChatGPT मेकर OpenAI ने Apple पर लगाया ट्रेड सीक्रट चोरी करने का आरोप, दायर किया कानूनी मामला
  8. MG Motor की Comet EV हुई महंगी, जानें नए प्राइसेज
  9. iQOO Z12 Turbo में मिलेगी 8GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप! Geekbench पर स्पॉट
  10. Oppo Pad 6 F Lite टैबलेट ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, दो कैमरा के साथ 11000mAh बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »