• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • WhatsApp पर अब दोनों कैमरों से बना सकेंगे वीडियो, साथ में रिकॉर्ड होगा आपका रिएक्शन

WhatsApp पर अब दोनों कैमरों से बना सकेंगे वीडियो, साथ में रिकॉर्ड होगा आपका रिएक्शन

WhatsApp एक नए डुअल कैमरा मोड की टेस्टिंग कर रहा है। इससे यूजर्स फ्रंट और रियर कैमरे से एक साथ वीडियो रिकॉर्ड कर सकेंगे।

WhatsApp पर अब दोनों कैमरों से बना सकेंगे वीडियो, साथ में रिकॉर्ड होगा आपका रिएक्शन

Photo Credit: Pexels

WhatsApp के नए डुअल कैमरा मोड में फ्रंट और रियर कैमरे से एक साथ वीडियो रिकॉर्ड होगा।

ख़ास बातें
  • WhatsApp के नए फीचर से दोनों कैमरों से एक साथ वीडियो रिकॉर्ड होगा
  • फ्रंट कैमरे से आपका चेहरा छोटी विंडो में दिखाई देगा
  • फिलहाल Android बीटा यूजर्स के लिए फीचर की टेस्टिंग चल रही है
विज्ञापन

WhatsApp पर वीडियो बनाते समय अब आपको सामने का नजारा रिकॉर्ड करने और अपना रिएक्शन दिखाने के लिए अलग-अलग वीडियो बनाने की जरूरत नहीं होगी। कंपनी एक नए डुअल कैमरा मोड की टेस्टिंग कर रही है। इस फीचर की मदद से फोन के फ्रंट और रियर कैमरे से एक ही समय पर फोटो और वीडियो रिकॉर्ड किए जा सकेंगे। यानी आप किसी कॉन्सर्ट, ट्रैवल या खास मौके का वीडियो बनाते हुए उसमें अपना चेहरा और रिएक्शन भी दिखा सकेंगे।

WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, WhatsApp का यह फीचर कुछ Android बीटा यूजर्स के लिए वर्जन 2.26.46.9 में रोलआउट किया जा रहा है। इसमें रियर कैमरा मेन स्क्रीन पर काम करेगा, जबकि फ्रंट कैमरे से रिकॉर्ड होने वाला आपका चेहरा एक छोटी विंडो में दिखाई देगा। इस तरह एक ही वीडियो में दोनों कैमरों के फुटेज शामिल होंगे।

इस छोटी विंडो को स्क्रीन पर अपनी पसंद की जगह पर खिसकाया भी जा सकेगा। इससे वीडियो में जरूरी चीजें छिपेंगी नहीं। इसके अलावा यूजर्स दोनों कैमरों के व्यू को आपस में बदल सकेंगे। रोटेट बटन पर टैप करने से फ्रंट कैमरा मुख्य स्क्रीन पर आ जाएगा और रियर कैमरे का फुटेज छोटी विंडो में दिखने लगेगा।

दोनों कैमरों से रिकॉर्ड की गई फोटो या वीडियो को WhatsApp चैट, ग्रुप, चैनल और स्टेटस पर शेयर किया जा सकेगा। भेजने से पहले यूजर्स इसमें कैप्शन जोड़ने और एडिटिंग करने जैसे विकल्पों का भी इस्तेमाल कर सकेंगे।

यह फीचर फिलहाल सीमित Android बीटा यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। कंपनी इसे धीरे-धीरे रोलआउट कर रही है, इसलिए WhatsApp का लेटेस्ट बीटा वर्जन इंस्टॉल करने के बाद भी जरूरी नहीं कि यह फीचर सभी यूजर्स को मिल जाए। फिलहाल कंपनी ने इसके आम यूजर्स के लिए जारी होने की तारीख नहीं बताई है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp पर अब दोनों कैमरों से बना सकेंगे वीडियो, साथ में रिकॉर्ड होगा आपका रिएक्शन
  2. Jio Happy New Year 2.0 ऑफर, मात्र ₹50 में 28 दिनों तक अनलिमिटेड 4G/5G इंटरनेट
  3. TV पर आएगी आपकी तस्वीर, AI बनाएगा आपकी कहानी! Google के पेटेंट में दिखा नया आइडिया
  4. ₹2,099 में स्पीकर, वायरलेस चार्जर और अलार्म क्लॉक एक साथ, Portronics का 4-in-1 गैजेट लॉन्च
  5. कार कंपनियां 1 दिसंबर से बढ़ा देंगी कीमत, खरीदने के लिए 5 दिन का समय
  6. Tata Cars Price Hike: दिसंबर से महंगी होंगी टाटा की कारें, EV भी होंगी महंगी, जानें नई कीमतें
  7. HONOR Magic9 Pro Max लॉन्च: एंड्रॉयड फोन से iOS में भी होगी फाइल ट्रांसफर, 200 मेगापिक्सल कैमरा, 8800mAh बैटरी
  8. Motorola Edge 70 Neo vs Redmi Note 17 Pro 5G vs OnePlus Nord CE 6: ₹40 हजार में कौन सा है बेस्ट
  9. ₹11 हजार से सस्ता मिल रहा 5000mAh बैटरी, 32 मेगापिक्सल कैमरा वाला 5G स्मार्टफोन, जल्द करें लिमिटेड है डील
  10. Ultraviolette ने शुरू की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »