• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • प्राइवेट चैट करने वालों के लिए WhatsApp ला रहा है काम का फीचर, मैसेज पढ़ते ही हो जाएंगे गायब!

प्राइवेट चैट करने वालों के लिए WhatsApp ला रहा है काम का फीचर, मैसेज पढ़ते ही हो जाएंगे गायब!

WhatsApp iPhone यूजर्स के लिए View Once टेक्स्ट मैसेज फीचर की टेस्टिंग कर रहा है। इसके तहत मैसेज एक बार पढ़ने के बाद गायब हो जाएगा।

प्राइवेट चैट करने वालों के लिए WhatsApp ला रहा है काम का फीचर, मैसेज पढ़ते ही हो जाएंगे गायब!

Photo Credit: Pexels/ Vladislav Šmigelski

WhatsApp iPhone यूजर्स के लिए एक बार पढ़कर गायब होने वाले टेक्स्ट मैसेज की टेस्टिंग कर रहा है

ख़ास बातें
  • WhatsApp का iPhone यूजर्स के लिए View Once टेक्स्ट मैसेज फीचर टेस्ट शुरू
  • मैसेज पढ़ने के बाद स्क्रीनशॉट, कॉपी और फॉरवर्ड करने पर रोक रहेगी
  • फिलहाल यह सुविधा चुनिंदा iOS बीटा यूजर्स के लिए उपलब्ध है
विज्ञापन

WhatsApp पर अब यूजर्स सिर्फ फोटो और वीडियो ही नहीं, बल्कि टेक्स्ट मैसेज भी एक बार पढ़ने के बाद गायब कर सकेंगे। कंपनी iPhone यूजर्स के लिए View Once टेक्स्ट मैसेज फीचर की टेस्टिंग कर रही है। इसके जरिए भेजे गए मैसेज को रिसीवर केवल एक बार खोलकर पढ़ पाएगा। मैसेज देखने के बाद वह चैट से हट जाएगा। खास बात यह है कि WhatsApp इस दौरान मैसेज का स्क्रीनशॉट लेने और उसे कॉपी या फॉरवर्ड करने पर भी रोक लगाएगा।

फीचर ट्रैकर WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, यह सुविधा WhatsApp के iOS बीटा वर्जन 26.45.10.73 में कुछ यूजर्स के लिए जारी की गई है। इसे Apple के TestFlight प्रोग्राम के जरिए इस्तेमाल किया जा सकता है। फिलहाल यह सुविधा सभी बीटा यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं है और धीरे-धीरे दूसरे टेस्टर्स तक पहुंचाई जा रही है।

इस फीचर का इस्तेमाल करना भी आसान होगा। यूजर को किसी प्राइवेट या ग्रुप चैट में जाकर अपना मैसेज टाइप करना होगा। इसके बाद Send बटन को सामान्य तरीके से दबाने के बजाय कुछ देर तक दबाकर रखना होगा। ऐसा करने पर एक मेन्यू खुलेगा, जिसमें मैसेज शेड्यूल करने और View Once के विकल्प मिल सकते हैं। View Once चुनते ही मैसेज भेज दिया जाएगा।

रिसीवर को यह मैसेज सामान्य चैट बबल के रूप में दिखाई देगा। उसे पढ़ने के लिए मैसेज पर टैप करना होगा, जिसके बाद यह एक अलग स्क्रीन पर खुलेगा। टेस्टर के अनुसार, इस स्क्रीन पर मैसेज का स्क्रीनशॉट या स्क्रीन रिकॉर्डिंग नहीं की जा सकेगी। इसके अलावा रिसीवर न तो मैसेज कॉपी कर पाएगा और न ही उसे किसी दूसरे व्यक्ति को फॉरवर्ड कर सकेगा।

मैसेज पढ़ने के बाद रिसीवर जैसे ही उस स्क्रीन को बंद करेगा, उसका कंटेंट दोबारा नहीं देखा जा सकेगा। चैट में उसकी जगह 'Opened' का निशान दिखाई देगा। भेजने वाले को भी पता चल जाएगा कि सामने वाले ने मैसेज खोल लिया है। फिलहाल यह फीचर टेस्टिंग में है और सभी iPhone यूजर्स के लिए इसकी उपलब्धता की तारीख सामने नहीं आई है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. प्राइवेट चैट करने वालों के लिए WhatsApp ला रहा है काम का फीचर, मैसेज पढ़ते ही हो जाएंगे गायब!
  2. 200MP कैमरा और 7,000mAh से बड़ी बैटरी के साथ आएगा Vivo S70 Pro! स्पेसिफिकेशन्स लीक
  3. भारत में आई इलेक्ट्रिक फ्लाइंग बोट, इस शहर में 30 यात्रियों के साथ होगा समुद्री सफर
  4. Vivo लॉन्च करेगी तीन बजट स्मार्टफोन, 120Hz स्क्रीन, 6500mAh बैटरी जैसे फीचर्स!
  5. दिनभर Reels देखते हैं? Doomscrolling के जाल में फंस रहे हैं आप, एक्सपर्ट्स की चेतावनी
  6. Xiaomi का सबसे पावरफुल एयर प्यूरीफायर लॉन्च, 147 तरह के प्रदूषण से निपटने का दावा, जानें कीमत
  7. माचिस जितना छोटा, लेकिन 40W चार्जिंग स्पीड, करीब ₹1 हजार में लॉन्च हुआ Belkin का नया चार्जर
  8. Motorola Edge 70 Neo कल होगा भारत में लॉन्च, 144Hz डिस्प्ले, 7000mAh बैटरी जैसे फीचर्स!
  9. Flipkart Black Friday Sale 2026: ₹2975 सस्ता मिल रहा Motorola का 7000mAh बैटरी वाला फोन!
  10. ₹3150 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला फोन! जानें ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »