WhatsApp में ग्रुप मेंबर्स की संख्या बहुत जल्द 1500 होने जा रही है। यह iOS और Android, दोनों ही प्लेटफॉर्म्स के लिए आएगा।
WhatsApp ने इससे पहले ग्रुप का साइज 2022 के अंदर बढ़ाया था।
WhatsApp ने यूजर्स के लिए एक और खुशखबरी की तैयारी कर ली है। मैसेजिंग प्लेटफॉर्म ग्रुप चैट का दायरा अब बढ़ाने जा रहा है। खबर है कि WhatsApp में ग्रुप का साइज काफी बढ़ने वाला है। अभी तक WhatsApp ग्रुप में मेंबर्स की संख्या 1024 तक ही सीमित थी। लेकिन नया अपडेट आने के बाद ग्रुप में 1500 तक मेंबर्स जोड़े जा सकेंगे। यह एक बड़ा इजाफा होने जा रहा है जिसके बाद ग्रुप का साइज वाकई में ही विशाल हो जाएगा। आइए जानते हैं कब से मिलने जा रहा है नया अपडेट।
WhatsApp में ग्रुप मेंबर्स की संख्या बहुत जल्द 1500 होने जा रही है। अब तक ग्रुप के सदस्यों की संख्या 1024 तक सीमित थी, लेकिन कंपनी अब इसका साइज बढ़ाने जा रही है। WABetaInfo के अनुसार, नया अपडेट चरणबद्ध तरीके से रोल किया जाएगा। यह iOS और Android, दोनों ही प्लेटफॉर्म्स के लिए आएगा। सदस्यों की ऊपरी लिमिट को न सिर्फ ग्रुप चैट के लिए बढ़ाया जा रहा है, बल्कि कम्युनिटी के लिए भी यह लागू होगा।
इसके पहले WhatsApp ने ग्रुप का साइज 2022 के अंदर बढ़ाया था। अब ठीक 4 साल के बाद एक बार फिर से कंपनी ग्रुप साइज में बढ़ोत्तरी करने जा रही है। नवंबर 2022 के दौरान बढ़ोत्तरी से पहले यूजर्स ग्रुप में 512 मेंबर्स ही जोड़ सकते थे। उस समय कंपनी ने इसे बढ़ाकर 1024 किया था। अब यह इससे भी ज्यादा 1500 मेंबर्स तक बड़ा होने जा रहा है। यानी चार सालों में तीसरी बार ग्रुप साइज बढ़ने जा रहा है।
रोचक बात यह है कि इतने विशाल ग्रुप में जब नोटिफिकेशन रिसीव होंगे तो यूजर्स को यह कैसा अनुभव देगा। यह देखने वाली बात होगी, बहरहाल कंपनी ने ग्रुप साइज को बढ़ाने का फैसला किया है। कहा गया है कि सभी यूजर्स को एकदम से यह अपडेट नहीं दिखेगा। अगर आपको 1500 मेंबर बढ़ाने का ऑप्शन नहीं दिखता है तो कुछ समय इंतजार करें। आने वाले कुछ हफ्तों में यह सभी मेंबर्स तक पहुंचने वाला है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹58,949
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,899
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
₹5500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola का 7100mAh बैटरी वाला फोन, 50MP डुअल कैमरा!
भारत में BYD के EVs की सेल्स 20,000 यूनिट्स से पार, Atto 3, Sealion 7 की ज्यादा डिमांड
7000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले वाला टैबलेट Blackview Zeno 3 हुआ लॉन्च, जानें खास बातें
HMD ने टीज किया धांसू कैमरा फोन! लौट रहा Nokia PureView?