• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Aadhaar Email फ्री में अपडेट करने का मौका! 31 दिसंबर के बाद लगेंगे पैसे! घर बैठे ऐसे करें अपडेट

Aadhaar Email फ्री में अपडेट करने का मौका! 31 दिसंबर के बाद लगेंगे पैसे! घर बैठे ऐसे करें अपडेट

31 दिसंबर 2026 ईमेल फ्री अपडेट करने की आखिरी तारीख है। उसके बाद आधार कार्ड धारकों को शुल्क देना होगा।

Aadhaar Email फ्री में अपडेट करने का मौका! 31 दिसंबर के बाद लगेंगे पैसे! घर बैठे ऐसे करें अपडेट

आधार कार्ड में ईमेल यानी आपकी Gmail या अन्य ईमेल आईडी फ्री में अपडेट करने का मौका अभी भी है।

ख़ास बातें
  • 31 दिसंबर 2026 के बाद यह शुल्क होगा जो कि 75 रुपये का है।
  • आप घर बैठे भी आधार में ईमेल अपडेट करवा सकते हैं।
  • आप को UIDAI की अधिकारिक वेबसाइट या ऐप पर जाना होगा।
विज्ञापन

आधार कार्ड की ईमेल आईडी बदलना चाहते हैं तो तुरंत इस काम को निपटा लें। अभी आधार में ईमेल अपडेट करना एकदम मुफ्त है। लेकिन यही काम अगर आप 31 दिसंबर के बाद करेंगे तो आपसे एक फीस इसके लिए वसूली जाएगी। UIDAI की ओर से आधार में ईमेल फ्री में अपडेट करने के लिए 31 दिंसबर 2026 की डेडलाइन दे दी गई है। इसके बाद ईमेल अपडेट करवाने के लिए आपको पैसे देने होंगे। लेकिन आप घर बैठे भी आधार में ईमेल अपडेट करवा सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे। 

आधार कार्ड में ईमेल यानी आपकी Gmail या अन्य ईमेल आईडी फ्री में अपडेट करने का मौका अभी भी है। 31 दिसंबर 2026 इसकी आखिरी तारीख है। उसके बाद ईमेल अपडेट करने के लिए आधार कार्ड धारकों को एक शुल्क देना होगा। 31 दिसंबर 2026 के बाद यह शुल्क होगा जो कि 75 रुपये का है। यानी आपका जो काम 75 रुपये देकर होगा, उसे आप बड़ी आसानी से घर बैठे फ्री में कर सकते हैं। तरीका हम आपको बता रहे हैं। 

आधार में ईमेल आईडी फ्री में ऐसे करें अपडेट

  • सबसे पहले आप को UIDAI की अधिकारिक वेबसाइट या ऐप पर जाना होगा। 
  • ईमेल बदलने से पहले सुनिश्चित करें कि आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक हो। बिना इसके घर बैठे अपडेट नहीं हो सकेगा। 
  • जो नया ईमेल एड्रेस आप अपडेट करना चाहते हैं उसे एक्टिव रखें। 
  • UIDAI में लॉगिन करने के लिए आपके मोबाइल पर OTP आएगा। OTP दर्ज करके लॉगिन करें। लॉगिन करने के बाद Services सेक्शन में जाएं।
  • यहां Email Add/Update पर क्लिक करें। जिस नये ईमेल एड्रेस को आधार से लिंक करना चाहते हैं, उसे दर्ज करें। पहले से कोई ईमेल ID है और आप उसे बदलना चाहते हैं तो यहां नया ईमेल एड्रेस लिख दें।
  • अब आपके पास नए ईमेल एड्रेस पर एक OTP भेजा आएगा। उस OTP को दर्ज करके वेरिफिकेशन पूरा करें।
  • ईमेल वैरिफिकेशन के बाद फेस ऑथेंटिकेशन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। सारी जानकारी सही होने पर रिक्वेस्ट सबमिट कर दें।
     
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Aadhaar Email फ्री में अपडेट करने का मौका! 31 दिसंबर के बाद लगेंगे पैसे! घर बैठे ऐसे करें अपडेट
  2. OnePlus Turbo 6Xs हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
  3. सर्दियां आ गई हैं! रूम हीटर का इस्तेमाल करते समय जान लें सुरक्षा से जुड़ी ये जरूरी बातें
  4. Samsung लाई सस्ता फोन, Super AMOLED स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग से लैस, जानें कीमत
  5. Vivo X500e ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 7200mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  6. ₹3350 सस्ता मिल रहा iQOO का 7600mAh बैटरी वाला फोन!
  7. ChatGPT मेकर OpenAI ने Apple पर लगाया ट्रेड सीक्रट चोरी करने का आरोप, दायर किया कानूनी मामला
  8. MG Motor की Comet EV हुई महंगी, जानें नए प्राइसेज
  9. iQOO Z12 Turbo में मिलेगी 8GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप! Geekbench पर स्पॉट
  10. Oppo Pad 6 F Lite टैबलेट ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, दो कैमरा के साथ 11000mAh बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »