OnePlus Turbo 6Xs हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत

यह 144Hz के रिफ्रेश रेट के साथ आता है। फोन के अंदर कंपनी ने MediaTek Dimensity 7360 Super चिपसेट लगाया है।

OnePlus Turbo 6Xs हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत

Photo Credit: Oppo

OnePlus Turbo 6Xs में 6.72 इंच का डिस्प्ले मिलता है।

ख़ास बातें
  • OnePlus Turbo 6Xs में 50MP का मेन कैमरा दिया गया है।
  • यह 144Hz के रिफ्रेश रेट के साथ आता है।
  • फोन के अंदर कंपनी ने MediaTek Dimensity 7360 Super चिपसेट लगाया है।
विज्ञापन

OnePlus Turbo 6Xs को कंपनी ने लेटेस्ट स्मार्टफोन के रूप में मार्केट में लॉन्च किया है। फोन पहले से मौजूद OnePlus Turbo 6X सीरीज का नया मेंबर है। फोन के अंदर कई धांसू फीचर्स देखने को मिलते हैं। OnePlus Turbo 6Xs में 6.72 इंच का डिस्प्ले मिलता है। फोन में LCD पैनल कंपनी ने इस्तेमाल किया है। यह 144Hz के रिफ्रेश रेट के साथ आता है। फोन के अंदर कंपनी ने MediaTek Dimensity 7360 Super चिपसेट लगाया गया है। 7000mAh की बड़ी बैटरी इसमें लगी है। फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग के साथ आता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और सभी फीचर्स विस्तार से।  

OnePlus Turbo 6Xs Price

OnePlus Turbo 6Xs को कंपनी ने चीनी मार्केट में पेश किया है। फोन की कीमत CNY 1,999 (लगभग 28,000 रुपये) है। यह कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। फोन को कंपनी ने दो रंगों में उतारा है जो रेड और व्हाइट शेड्स में आते हैं। फोन खरीद के लिए ऑफिशियल ऑनलाइन स्टोर के अलावा अन्य रिटेल स्टोर्स पर भी उपलब्ध हो सकता है। 

OnePlus Turbo 6Xs Features, Specifications

OnePlus Turbo 6Xs में 6.72 इंच का डिस्प्ले मिलता है। फोन में LCD पैनल कंपनी ने इस्तेमाल किया है जो कि 2,400 x 1,080 पिक्सल रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है। यह 144Hz के रिफ्रेश रेट के साथ आता है। फोन के अंदर कंपनी ने MediaTek Dimensity 7360 Super चिपसेट लगाया है। यह 4nm प्रोसेस पर बना है। इसके साथ में 6GB रैम मिल जाती है और 256GB की स्टोरेज दी गई है। फोन माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज एक्सपेंशन भी सपोर्ट करता है। फोन ColorOS 16 पर रन करता है जो कि Android 17 आधारित है।

OnePlus Turbo 6Xs कैमरा देखें तो फोन में रियर में दो कैमरा सेंसर मिलते हैं। OnePlus Turbo 6Xs में 50MP का मेन कैमरा दिया गया है। फोन में दूसरा सेंसर 2MP का मोनोक्रॉम सेंसर है। फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का कैमरा मिल जाता है। इसकी बैटरी कैपिसिटी 7000mAh की है। साथ में कंपनी ने 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया है। फोन में कनेक्टिविटी के लिए NFC का सपोर्ट दिया गया है। यह सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है। फोन की मोटाई 8.55mm बताई गई है। जबकि इसका वजन 208 ग्राम बताया गया है। फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग के साथ आता है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. सर्दियां आ गई हैं! रूम हीटर का इस्तेमाल करते समय जान लें सुरक्षा से जुड़ी ये जरूरी बातें
  2. Samsung लाई सस्ता फोन, Super AMOLED स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग से लैस, जानें कीमत
  3. Vivo X500e ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 7200mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  4. ₹3350 सस्ता मिल रहा iQOO का 7600mAh बैटरी वाला फोन!
  5. ChatGPT मेकर OpenAI ने Apple पर लगाया ट्रेड सीक्रट चोरी करने का आरोप, दायर किया कानूनी मामला
  6. MG Motor की Comet EV हुई महंगी, जानें नए प्राइसेज
  7. iQOO Z12 Turbo में मिलेगी 8GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप! Geekbench पर स्पॉट
  8. Oppo Pad 6 F Lite टैबलेट ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, दो कैमरा के साथ 11000mAh बैटरी!
  9. Realme 17 Ultra होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ लॉन्च!
  10. Instagram की रील TV की बड़ी स्क्रीन पर चलेंगी! Meta भारत में ला रही 'इंस्टाग्राम फॉर टीवी', जानें कब होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »