यह फोन 1.5K रिजॉल्यूशन वाले AMOLED डिस्प्ले से लैस होकर आता है। यह फोन काफी स्लिम प्रोफाइल में पेश किया गया है जिसकी मोटाई केवल 7.69mm बताई गई है।
Photo Credit: Vivo
Vivo X500e में 6.59 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है।
Vivo X500e को कंपनी ने ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया है। यह फोन 1.5K रिजॉल्यूशन वाले AMOLED डिस्प्ले से लैस होकर आता है। फोन में 50MP का मेन कैमरा दिया गया है। इसमें 7200mAh की बैटरी कंपनी ने लगाई है। यह फोन काफी स्लिम प्रोफाइल में पेश किया गया है जिसकी मोटाई केवल 7.69mm बताई गई है। फोन में क्वालकॉम की ओर से Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट दिया गया है। इसके अलावा यह कई और आकर्षक फीचर्स से लैस किया गया है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स विस्तार से।
Vivo X500e को कंपनी ने रूस की मार्केट में लॉन्च किया है। फोन को कंपनी ने दो कंफिग्रेशन में पेश किया है। यह 8GB + 256GB और 8GB + 512GB वेरिएंट्स में लिस्ट किया गया है। फोन की कीमत का खुलासा अभी नहीं किया गया है। फोन के कलर्स की बात करें तो यह दो रंगों में आता है जिसमें ग्रीन और ग्रे शामिल हैं।
Vivo X500e में 6.59 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन में 2,750 x 1,260 पिक्सल रिजॉल्यूशन का सपोर्ट है। यह 5000 निट्स की लोकल पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। फोन में 4nm प्रोसेस पर बना Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट दिया गया है। साथ में 8GB LPDDR4X RAM दी गई है। यह 512GB तक स्टोरेज को सपोर्ट करता है। रैम 16GB तक एक्सपेंड हो सकती है। फोन आउट ऑफ द बॉक्स OriginOS 7 पर रन करता है जो कि Android 17 आधारित है।
Vivo X500e के कैमरा की बात करें तो फोन में रियर में तीन कैमरा वाला सेटअप दिया गया है। फोन का मेन कैमरा 50MP का Sony LYTIA 700V सेंसर है जो OIS सपोर्ट के साथ आता है। साथ में 50MP का Sony IMX882 पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस दिया गया है जो 3X ऑप्टिकल जूम को सपोर्ट करता है। तीसरा कैमरा 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस दिया गया है। फोन में सेल्फी के लिए फ्रंट साइड में 50MP का कैमरा मिलता है।
फोन में 7200mAh की बैटरी है जो कि BlueVolt बैटरी कही गई है। इसके साथ में 90W फ्लैश चार्ज का सपोर्ट मिल जाता है। कंपनी का दावा है कि फोन 30 मिनट में 50% चार्ज हो सकता है। यह 39.5 घंटे का वीडियो प्लेबैक दे सकता है। यह IP68, IP69 रेटिंग से लैस होकर आता है। फोन में सिक्योरिटी के लिए अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन NFC, eSIM, Bluetooth 5.4, जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स सपोर्ट करता है। फोन के डाइमेंशन 157.52 x 74.33 x 7.69mm हैं और वजन 203 ग्राम है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹58,862
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,899
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999