Research

Research - ख़बरें

  • लंबे नाखून से फोन नहीं चलता? स्टूडेंट ने बनाई अनोखी नेल पॉलिश, ऐसे करेगी काम
    लंबे नाखून रखने वाले यूजर्स के लिए स्मार्टफोन चलाना अक्सर मुश्किल होता है, लेकिन अब इस समस्या का समाधान खोजा जा रहा है। ACS में पेश की जाने वाली एक स्टडी के मुताबिक वैज्ञानिक एक ऐसी clear नेल पॉलिश पर काम कर रहे हैं, जो नाखूनों को टचस्क्रीन के साथ compatible बना सकती है। यह पॉलिश हल्की conductivity पैदा कर स्क्रीन को टच रजिस्टर करने में मदद करती है। फिलहाल यह टेक्नोलॉजी शुरुआती स्टेज में है और इसे ज्यादा सुरक्षित और लंबे समय तक असरदार बनाने के लिए और रिसर्च जारी है।
  • NASA के चांद मिशन में एस्ट्रोनॉट्स के हाथ में होगा खास बैंड, जानें कैसे करेगा काम
    NASA का Artemis II मिशन 2 अप्रैल 2026 को लॉन्च होने वाला है, जो Apollo के बाद पहला crewed deep-space मिशन होगा। इस मिशन में चार astronauts चांद के आसपास यात्रा करेंगे। खास बात यह है कि इस बार “Archer” स्टडी के तहत astronauts रिस्टबैंड पहनेंगे, जो उनकी नींद, स्ट्रेस, मूवमेंट और टीमवर्क से जुड़ा डेटा रिकॉर्ड करेंगे। कंपनी के मुताबिक यह रिसर्च भविष्य के Moon और Mars मिशन के लिए अहम साबित हो सकती है, क्योंकि इससे डीप स्पेस में इंसानों के व्यवहार और हेल्थ पर पड़ने वाले असर को समझने में मदद मिलेगी।
  • चांद से टकराने वाला है विशाल एस्टेरॉयड? NASA की नई रिपोर्ट ने साफ किया पूरा मामला
    NASA के James Webb Space Telescope ने एस्टेरॉयड 2024 YR4 को लेकर नई ऑब्जर्वेशन की हैं, जिनसे वैज्ञानिकों ने इसकी कक्षा को पहले से ज्यादा सटीक तरीके से मापा है। पहले आशंका जताई जा रही थी कि यह एस्टेरॉयड 2032 में चांद से टकरा सकता है, लेकिन अब नई गणनाओं के बाद यह संभावना लगभग खत्म हो गई है। वैज्ञानिकों के मुताबिक यह एस्टेरॉयड बेहद धुंधला है और मौजूदा समय में इसे ट्रैक करना आसान नहीं है। Webb Telescope की संवेदनशीलता की वजह से वैज्ञानिक इसकी स्थिति को बेहतर तरीके से माप पाए, जिससे भविष्य में इसकी सटीक स्थिति का अनुमान लगाना संभव हुआ।
  • पृथ्वी पर मंडरा रहा है खतरा! क्लाइमेट रिपोर्ट में 10 बड़ी चिंताएं आईं सामने
    हर साल पृथ्वी और इसके तेजी से बदलते वातावरण के बारे में कई वैज्ञानिक शोध जारी किए जाते हैं। Future Earth, Earth League, और World Climate Research Programme ने इस बार भी एक ऐसा ही शोध जारी किया है जो पृथ्वी के लिए चिंता जाहिर करता है। रिसर्च का 2025 संस्करण संकट की आहट दे रहा है। इसमें कहा गया है कि महासागरों का तापमान लगातार बढ़ रहा है। साथ ही मिट्टी की कार्बन को सोखने की क्षमता लगातार घट रही है।
  • India AI Impact Summit 2026: भारत में इस जगह बनेगी पहली 'AI सिटी'
    India AI Impact Summit के दौरान Bharat1.AI ने बेंगलुरु में Humanity First AI City बनाने का विजन पेश किया है। इस पहल का पहला चरण B1 AI Superpark होगा, जो सरजापुर में 5 लाख वर्ग फुट के कैंपस के रूप में विकसित किया जाएगा। कंपनी के मुताबिक यहां 10,000 से ज्यादा AI रिसर्चर और इनोवेटर के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जाएगा। फोकस Agentic और Physical AI सिस्टम्स को रियल वर्ल्ड कंडीशंस में टेस्ट करने पर रहेगा। इस परियोजना को अगले 36 महीनों में सिटी स्केल AI टेस्टबेड के रूप में विस्तार देने की योजना है।
  • बजट 5G स्मार्टफोन का जलवा, 2025 में 1900% से ज्यादा बढ़ी बिक्री, जानें क्या है वजह
    साइबरमीडिया रिसर्च (CMR) की रिपोर्ट से पता चला है कि भारतीय स्मार्टफोन सेक्टर स्ट्रक्चरल बदलाव के एक जरूरी फेज में दाखिल हो चुका है। अब किफायती 5G फोन में बढ़ी ग्रोथ के साथ-साथ प्रीमियम सेगमेंट में लगातार डिमांड में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि, कुल शिपमेंट में साल-दर-साल के हिसाब 1 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन बाजार ने दमदार प्रदर्शन किया है।
  • आ गया छोटा सा अल्ट्रासाउंड सेंसर, स्तन कैंसर का पहले पता लगाने में करेगा मदद
    रिसर्चर ने एक छोटा अल्ट्रासाइंड सिस्टम बनाया है, जिससे घर या गांवों में भी अल्ट्रासाइंड हो पाएगा। नए सिस्टम में एक छोटा अल्ट्रासाउंड प्रोब है जो एक एक्वीजीशन और प्रोसेसिंग मॉड्यूल से जुड़ा है, जिसका साइज स्मार्टफोन से थोड़ा ही बड़ा है। इस सिस्टम को लैपटॉप कंप्यूटर से कनेक्ट करके कहीं भी उपयोग किया जा सकता है। इससे वाइड-एंगल 3डी इमेज को रियल-टाइम में रिकंस्ट्रक्ट करने के साथ देखा जा सकता है।
  • Anthropic के नए AI टूल से सहमी टेक कंपनियां, लीगल वर्क को करेगा ऑटोमेट
    SaaSpocalypse की जानकारी सामने आने के बाद अमेरिका में वॉल स्ट्रीट पर टेक कंपनियों के शेयर्स में बड़ी गिरावट हुई है। इससे Adobe, Cognizant, Thomson Reuters और Gartner जैसी कंपनियों के शेयर्स सात प्रतिशत से लेकर 20 प्रतिशत तक टूटे हैं। भारत में भी IT कंपनियों के शेयर्स पर इसका बड़ा असर पड़ा है। TCS का शेयर लगभग सात प्रतिशत, Infosys का लगभग आठ प्रतिशत और HCL का पांच प्रतिशत से अधिक गिरा है।
  • सस्ते मोबाइल भूल जाओ! नए स्मार्टफोन की औसत कीमत Rs 37 हजार के पार
    स्मार्टफोन की कीमतों में बड़ी बढ़ोत्तरी दर्ज हुई है। 2025 के अंत में स्मार्टफोन मार्केट ने कीमतों के मामले में नई ऊंचाई को छू लिया है। अब एक नए स्मार्टफोन की कीमत 400 डॉलर के औसत प्राइस को पार कर गई है। यानी एक नए स्मार्टफोन की औसत कीमत अब लगभग 37 हजार रुपये पहुंच गई है।
  • धरती में कहां से आया था पानी? अब चांद की मिट्टी से निकली बिल्कुल नई कहानी
    NASA की एक नई स्टडी ने धरती पर पानी की उत्पत्ति को लेकर अहम जानकारी दी है। अपोलो मिशनों के दौरान चांद से लाए गए सैंपल्स के विश्लेषण में वैज्ञानिकों को संकेत मिले हैं कि उल्कापिंडों ने धरती पर सिर्फ सीमित मात्रा में पानी पहुंचाया था। रिसर्च के मुताबिक, पृथ्वी का अधिकांश पानी उसके बनने के शुरुआती दौर में मौजूद मटेरियल से ही आया था। इस स्टडी में ट्रिपल ऑक्सीजन आइसोटोप्स का इस्तेमाल किया गया, जिससे अरबों साल पुराने इम्पैक्ट्स का रिकॉर्ड समझना संभव हुआ है।
  • OpenAI के कर्मचारी ने कहा कि AI इंजीनियर और सेल्स टीम से पहले खा लेगा रिसर्चर की नौकरी
    वर्तमान में कई कंपनियों ने एआई को अपने सिस्टम में शामिल करते हुए एंट्री लेवल की कई नौकरियों को खत्म करना शुरू कर दिया है। अब हाल ही में हाइपरबोलिक लैब्स के को-फाउंडर और सीटीओ यूचेन जिन ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट X पर पोस्ट किया कि OpenAI के एक रिसर्चर ने उन्हें बताया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सबसे पहले रिसर्चर की जगह ले लेगा।
  • पाकिस्तान ने लॉन्च किया अपना ChatGPT, उर्दू भाषा का सबसे बड़ा मॉडल Qalb AI!
    पाकिस्तान ने उर्दू भाषा पर फोकस करते हुए Qalb AI नाम का नया लार्ज लैंग्वेज मॉडल लॉन्च किया है, जिसे ChatGPT के उर्दू विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है। इस मॉडल को 1.97 बिलियन टोकन्स पर ट्रेन किया गया है और सात से ज्यादा इंटरनेशनल बेंचमार्क्स पर टेस्ट किया गया है। डेवलपर्स के मुताबिक, Qalb AI ने मौजूदा उर्दू-केंद्रित मॉडल्स से बेहतर परफॉर्म किया है। इसे अमेरिका में पढ़ रहे पाकिस्तानी छात्र तैमूर हसन के नेतृत्व में तैयार किया गया है।
  • 12 अरब 'एलियन सिग्नल' खंगाल रहे वैज्ञानिक! दूसरी दुनिया का खुलेगा राज?
    एलियन लाइफ का पता लगाने के लिए दुनियाभर के वैज्ञानिक जुटे हुए हैं। इसके लिए एक बहुत बड़ा प्रोजेक्ट शुरू किया गया था। यह SETI@Home प्रोजेक्ट के नाम से जाना जाता है जिसे 1999 में शुरू किया गया था। Puerto Rico में एक विशाल रेडियो टेलीस्कोप इसके लिए काम कर रहा था। लेकिन 2020 में एक केबल फेल हो जाने के कारण यह बंद हो गया और यह प्रोजेक्ट अधूरा रह गया। फिर भी वैज्ञानिक 21 साल का डेटा पाने में कामयाब रहे। इस डेटा में 12 अरब ऐसे रेडियो सिग्नल शामिल हैं जो अंतरिक्ष से आए हैं।
  • आप कितने साल जीएंगे, बताएंगे आपके दांत!
    आपके दांत आपके जीवन की लम्बाई तय कर सकते हैं। जापान में ओसाका यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने 75 साल से ऊपर के 1 लाख 90 हजार लोगों पर रिसर्च की और कई चौंकाने वाले नतीजे पाए। रिसर्च के दौरान इन लोगों के दांतों के स्वास्थ्य का गहराई से अध्य्यन किया गया। प्रत्येक दांत को इन्होंने 'स्वस्थ', 'भरा गया दांत', 'गला हुआ दांत', या 'खो चुका दांत' में वर्गीकृत किया। शोधकर्ताओं ने पाया कि केवल दांतों की संख्या नहीं बल्कि उनका स्वास्थ्य भी यह तय करता है कि कोई व्यक्ति कितना लंबा जीने वाला है।
  • Apple की टॉप स्पॉट पर वापसी! 14 साल बाद Samsung को दी सीधी मात, जानें बाकी ब्रांड्स का हाल
    2025 में ग्लोबल स्मार्टफोन मार्केट में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। Counterpoint Research की रिपोर्ट के मुताबिक, Apple ने 14 साल बाद Samsung को पीछे छोड़ते हुए टॉप पोजिशन हासिल कर ली है। Apple ने 20% ग्लोबल मार्केट शेयर और 10% सालाना ग्रोथ दर्ज की, जबकि Samsung 19% शेयर और 5% ग्रोथ के साथ दूसरे नंबर पर रहा। iPhone 17 की मजबूत लॉन्चिंग, iPhone 16 की लगातार डिमांड और उभरते बाजारों में प्रीमियम स्मार्टफोन्स की बढ़ती पसंद ने Apple को बढ़त दिलाई। रिपोर्ट बताती है कि 2025 स्मार्टफोन इंडस्ट्री के लिए एक अहम टर्निंग पॉइंट साबित हुआ।

Research - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »