भारत में Telegram को लगा झटका, कोर्ट ने बैन हटाने से किया इनकार

दुबई में हेडक्वार्टर रखने वाली इस कंपनी ने कोर्ट को बताया कि उसने लीक की गई परीक्षा की सामग्री से जुड़े 900 से अधिक लिंक्स को हटा दिया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 19 जून 2026 15:38 IST
ख़ास बातें
  • दिल्ली हाई कोर्ट ने टेलीग्राम की बैन हटाने की याचिका को खारिज किया है
  • केंद्र सरकार ने NEET की दोबारा परीक्षा से पहले यह बैन लगाया है
  • टेलीग्राम पर गैर कानूनी कंटेंट के सर्कुलेशन का आरोप है

सरकार ने NEET की 21 जून को दोबारा होने वाली परीक्षा से पहले यह रोक लगाई है

Photo Credit: Unsplash/ Eyetetix Studio

भारत में मैसेजिंग ऐप Telegram को केंद्र सरकार की ओर से लगाए गए अस्थायी बैन से राहत नहीं मिलेगी। दिल्ली हाई कोर्ट ने NEET की दोबारा परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर अस्थायी बैन लगाने के सरकार के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका को शुक्रवार को खारिज कर दिया। 

टेलीग्राम की ओर से से इस ऐप का एक्सेस ब्लॉक करने के ऑर्डर को दी गई चुनौती को खारिज करते हुए जस्टिस Tejas Karia ने इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट के सेक्शन 69A के तहत सरकार की ओर से अपनाई गई प्रक्रिया पर सहमति जताई। टेलीग्राम की दलील थी कि सरकार ने इस रोक के लिए पर्याप्त कारण नहीं बताए हैं। हालांकि, इस दलील को भी कोर्ट ने अस्वीकार कर दिया। NEET की 21 जून को दोबारा होने वाली परीक्षा से पहले परीक्षा से जुड़ी लीक की गई सामग्री के सर्कुलेशन पर रोक लगाने के लिए केंद्र सरकार ने इस मैसेजिंग ऐप पर यह अस्थायी रोक लगाई है। 

हालांकि, टेलीग्राम का कहना था कि उसने  NEET से जुड़े गैर कानूनी कंटेंट के सर्कुलेशन को रोकने के लिए पर्याप्त उपाय किए हैं। दुबई में हेडक्वार्टर रखने वाली इस कंपनी ने कोर्ट को बताया कि उसने लीक की गई परीक्षा की सामग्री से जुड़े 900 से अधिक लिंक्स को हटा दिया है। इसके अलावा इस तरह के कंटेंट की पहचान करने और उसे हटाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और मशीन लर्निंग सिस्टम्स का इस्तेमाल भी किया जा रहा है। इस पर कोर्ट का कहना था कि केंद्र सरकार के पास जरूरत पड़ने पर सेक्शन 69A के तहत किसी प्लेटफॉर्म को ब्लॉक करने का अधिकार है। 

इसके साथ ही कोर्ट ने कहा कि अस्थायी रोक लगाना न्यूनतम प्रतिबंध है। केंद्र सरकार ने टेलीग्राम पर यह रोक 22 जून को NEET की परीक्षा के एक दिन बाद तक के लिए लगाई है। इससे पहले हुई सुनवाई मे्ं सॉलिसिटर जनरल Tushar Mehta ने कोर्ट को बताया था कि टेलीग्राम के बॉट वाले सिस्टम से बड़े स्तर पर मैसेजेज को डिस्ट्रीब्यूट किया जा सकता है और इसकी निगरानी करना मुश्किल है। मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी ने 16 जून को टेलीग्राम पर अस्थायी रोक लगाई थी। मिनिस्ट्री का दावा था कि इस मैसेजिंग प्लेटफॉर्म का लीक कि गए परीक्षा से जुड़े प्रश्नपत्रों को डिस्ट्रीब्यूट करने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  3. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  4. 200MP कैमरा वाला फोन लेना है? हर बजट में ये हैं 2026 के टॉप ऑप्शंस
  5. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  7. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.