लिस्टिंग से पता चलता है कि इसकी मैन्युफैक्चरिंग ताईवान में हुई है। इसे एक फिटनेस प्रोडक्ट के तौर पर लिस्ट किया गया है।
Photo Credit: WIRED
Garmin जल्द ही अपनी पहली स्मार्टरिंग मार्केट में लॉन्च कर सकती है। (सांकेतिक चित्र)
स्मार्टवॉच बनाने वाली पॉपुलर वियरेबल कंपनी Garmin जल्द ही अपनी पहली स्मार्टरिंग मार्केट में लॉन्च कर सकती है। कंपनी की पहली स्मार्टरिंग कथित तौर पर एक सर्टिफिकेशन लिस्टिंग में नजर आई है। कंपनी की यह स्मार्टरिंग अभी अधिकारिक रूप से घोषित नहीं है लेकिन इसमें Garmin Connect की कनेक्टिविटी मिलने की संभावना है। प्रोडक्ट का नाम कंपनी के हालिया लॉन्च स्मार्टबैंड से प्रेरित बताया जा रहा है। आइए जानते हैं विस्तार से।
Garmin स्मार्ट रिंग जल्द ही मार्केट में कंपनी के पहले रिंग वियरेबल के तौर पर लॉन्च की जा सकती है। Garminnews की ओर से एक्सक्लूसिव तौर पर यह खबर सामने आई है कि कंपनी का अगला विरयरेबल एक स्मार्ट रिंग हो सकता है। यह स्मार्ट रिंग कथित तौर पर इंडोनेशिया के सर्टिफिकेशन डेटाबेस में देखी गई है। डिवाइस को मॉडल नेम CIRQA SMART RING के तहत फाइल किया गया है। लिस्टिंग से इतना पता चलता है कि इसकी मैन्युफैक्चरिंग ताइवान में हुई है। इसे एक फिटनेस प्रोडक्ट के तौर पर लिस्ट किया गया है।
जाहिर है कि कंपनी वियरेबल सेग्मेंट में अपने प्रोडक्ट्स का विस्तार करने जा रही है। स्मार्ट रिंग के सेग्मेंट अभी बहुत अधिक कंपनियां नहीं आई हैं। इसमें कुछ चुनिंदा ही नाम शामिल हैं जिसमें मुख्य रूप से Samsung, Oura, Amazfit जैसे ब्रांड्स शामिल हैं। लिस्टिंग में गार्मिन की स्मार्ट रिंग को 125338/DJID/2026 सर्टिफिकेट नम्बर मिला है। Garmin के CIRQA लाइनअप के तहत इसे पेश किया जा सकता है। कंपनी ने हाल ही में इसी नाम से अपना स्मार्टबैंड भी लॉन्च किया था।
Garmin ने CIRQA रिंग के बारे में अधिकारिक रूप से कोई घोषणा नहीं की है। हां लेकिन, इस सर्टिफिकेशन को आने वाले वियरेबल लॉन्च का महत्वपूर्ण संकेत माना जा सकता है। धीरे-धीरे यूजर्स का ध्यान अब छोटे फिटनेस वियरेबल्स की तरफ बढ़ रहा है जिसमें स्मार्टरिंग जैसे आरामदायक गैजेट शामिल किए जा रहे हैं, क्योंकि हर समय स्मार्टवॉच या स्मार्टबैंड जैसे वियरेबल्स पहनना यूजर्स को पसंद नहीं आता है। Garmin भी जल्द ही इस ट्रेंड को भुनाने की कोशिश में अपना नया वियरेबल पेश कर सकती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹58,949
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,899
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
GTA 6 ने तोड़ा एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का रिकॉर्ड, पहले दिन की सेल्स 3.79 अरब डॉलर
iQOO 16 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
Samsung यूजर्स के लिए खुशखबरी, अब फोटो से बना सकेंगे Shorts वीडियो, नया फीचर जल्द!
पुराने पर्दों को स्मार्ट बनाएगा Xiaomi का नया डिवाइस, फोन से कर सकेंगे कंट्रोल