Oppo Find X10 में मिल सकता है 6.59 इंच डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा

Oppo आगामी स्मार्टफोन सीरीज के लिए नए आई-प्रोटेक्शन डिस्प्ले को डिवेलप कर रही है। यह डिस्प्ले BT.2020 कलर गैमुट को सपोर्ट कर सकता है

Oppo Find X10 में मिल सकता है 6.59 इंच डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा

यह Oppo Find X9 की जगह ले सकता है

ख़ास बातें
  • Oppo Find X10 में 6.59 इंच 1.5K डिस्प्ले हो सकता है
  • इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 9600 Lite चिपसेट दिया जा सकता है
  • Oppo Find X10 में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है
विज्ञापन

चाइनीज हैंडसेट मेकर Oppo की नई स्मार्टफोन सीरीज को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। Oppo Find X10 सीरीज के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इन स्मार्टफोन्स की स्क्रीन में कुछ अपग्रेड किए जा सकते हैं। Oppo का फोकस डिस्प्ले की क्वालिटी के साथ आई कम्फर्ट पर हो सकता है। इस सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल में नया डिस्प्ले दिया जा सकता है। 

माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने बताया है कि Oppo आगामी स्मार्टफोन सीरीज के लिए नए आई-प्रोटेक्शन डिस्प्ले को डिवेलप कर रही है। यह डिस्प्ले BT.2020 कलर गैमुट को सपोर्ट कर सकता है जो DCI-P3 से ज्यादा वाइड है। इसमें फायदेमंद रेड लाइट का अधिक अनुपात हो सकता है और हानिकारक ब्लू लाइट का कम लेवल रखा जा सकता है। नए डिस्प्ले से कलर एक्युरेसी को बरकरार रखने के साथ ही आई कम्फर्ट में सुधार हो सकता है। 

Oppo Find X10 में 6.59 इंच 1.5K डिस्प्ले स्लिम बेजेल्स के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन का डिस्प्ले Oppo Find X9 से अधिक वाइड कलर गैमुट को सपोर्ट कर सकता है। Oppo Find X10 में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9600 Lite दिया जा सकता है। आगामी स्मार्टफोन सीरीज में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है। इस स्मार्टफोन सीरीज में टॉप-एंड वेरिएंट Oppo Find X10 Pro Max हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच 1.5K फ्लैट डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस डिस्प्ले में बेजेल्स को न्यूनतम करने के लिए LIPO टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल हो सकता है। 

Oppo Find X10 Pro Max में 200 मेगापिक्सल का HPC कैमरा मिल सकता है। इस स्मार्टफोन की कैमरा यूनिट में बड़ा अपग्रेड हो सकता है। हाल ही में इसी टिप्सटर ने बताया था कि इस स्मार्टफोन के इंजीनियरिंग प्रोटोटाइप की 200 मेगापिक्सल के ट्रिपल रियर कैमरा के साथ टेस्टिंग की जा रही है। इस कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 200 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा शामिल हो सकता है। इसके फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का कैमरा मिल सकता है। Oppo Find X10 Pro Max में 6.89 इंच 2K LTPO फ्लैट डिस्प्ले मिल सकता है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट का इस्तेमाल किया जा सकता है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  3. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  4. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  7. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  9. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  11. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  12. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  13. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  2. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  4. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  6. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  7. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  8. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  9. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »