पहले Tip, फिर Ride? अब नहीं! सरकार ने Ola-Uber-Rapido को दिया सख्त निर्देश

MoRTH ने कैब एग्रीगेटर्स को राइड पूरी होने से पहले Tip के विकल्प और ऐसे संदेश हटाने का निर्देश दिया है, जो यात्रियों को Tip देने के लिए प्रेरित करते हैं।

पहले Tip, फिर Ride? अब नहीं! सरकार ने Ola-Uber-Rapido को दिया सख्त निर्देश

Photo Credit: AI Generated

Tip देना पूरी तरह यात्री की इच्छा पर निर्भर होगा

ख़ास बातें
  • राइड पूरी होने से पहले Tip का विकल्प नहीं मिलेगा
  • Tip देना पूरी तरह यात्री की इच्छा पर निर्भर होगा
  • Tip की रकम में एग्रीगेटर कोई कटौती नहीं कर सकेगा
विज्ञापन

कैब बुक करने वाले यात्रियों को अब सफर शुरू होने से पहले ड्राइवर को टिप देने के लिए प्रेरित नहीं किया जा सकेगा। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) ने सभी कैब एग्रीगेटर्स को अपने मोबाइल ऐप और डिजिटल प्लेटफॉर्म को रिव्यू करने और ऐसे टिपिंग फीचर्स हटाने का निर्देश दिया है। मंत्रालय ने साफ किया है कि ड्राइवर को टिप देना पूरी तरह स्वैच्छिक होना चाहिए और यह ऑप्शन सिर्फ यात्रा पूरी होने के बाद ही उपलब्ध कराया जा सकता है।

मंत्रालय ने Motor Vehicle Aggregator Guidelines, 2025 के Clause 14.15 का हवाला दिया है। इसके मुताबिक एग्रीगेटर्स ऐप में ऐसा फीचर दे सकते हैं, जिसके जरिए यात्री अपनी इच्छा से ड्राइवर को टिप दे सके। हालांकि, यह ऑप्शन राइड पूरी होने के बाद ही दिखाया जा सकता है। इसे बुकिंग के समय, ट्रैवल शुरू होने से पहले या राइड के दौरान उपलब्ध नहीं कराया जा सकता।

MoRTH ने कहा है कि ऐप में ऐसा कोई मैसेज, पेमेंट ऑप्शन या अन्य इंटरफेस नहीं होना चाहिए, जिससे यात्री को यह लगे कि टिप देने से उसकी राइड जल्दी कन्फर्म हो सकती है या ड्राइवर के राइड स्वीकार करने की संभावना बढ़ सकती है।

इसका मतलब है कि “Advance Tip”, “Choose an Add-on” या इस तरह के दूसरे ऑप्शन, जो राइड पूरी होने से पहले ट्रैवलर को एक्स्ट्रा रकम देने के लिए प्रेरित करते हैं, उन्हें हटाना होगा।

नए निर्देश के मुताबिक यात्री पर किसी भी तरह से टिप देने का दबाव नहीं बनाया जा सकता। यानी राइड बुक करते समय ऐप पर ऐसा माहौल नहीं बनाया जा सकता जिससे यात्री को लगे कि एक्स्ट्रा पैसे देने पर उसे बेहतर या तेज सेवा मिल सकती है।

गाइडलाइंस में यह भी स्पष्ट किया गया है कि यात्री की ओर से दी गई टिप की रकम ड्राइवर को बिना किसी कटौती के मिलनी चाहिए। एग्रीगेटर इस रकम में से कोई हिस्सा नहीं काट सकता। इसके अलावा ऐप में ऐसा कोई टिपिंग फीचर या व्यवस्था नहीं होनी चाहिए जो भ्रामक, दबाव बनाने वाली या अनुचित हो। ऐसे फीचर Consumer Protection Act, 2019 और उससे जुड़े नियमों के भी खिलाफ नहीं होने चाहिए।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »