ITR Refund Status: इनकम टैक्स के पैसे आने में देरी? ऑनलाइन ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

अगर आपने ITR फाइल कर दिया है और टैक्स रिफंड का इंतजार कर रहे हैं, तो इनकम टैक्स पोर्टल पर कुछ आसान स्टेप्स में उसका स्टेटस चेक किया जा सकता है। यहां जानिए पूरा ऑनलाइन प्रोसेस।

ITR Refund Status: इनकम टैक्स के पैसे आने में देरी? ऑनलाइन ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

इनकम टैक्स पोर्टल पर मिनटों में मिलेगा रिफंड प्रोसेस का अपडेट

ख़ास बातें
  • ITR फाइल करने के बाद ऑनलाइन ऐसे चेक करें रिफंड का स्टेटस
  • इनकम टैक्स पोर्टल पर मिनटों में मिलेगा रिफंड प्रोसेस का अपडेट
  • रिफंड में देरी होने पर किन बातों का रखना चाहिए ध्यान, जानें
विज्ञापन

अगर आपने अपना Income Tax Return (ITR) फाइल कर दिया है और अब टैक्स रिफंड का इंतजार कर रहे हैं, तो उसका स्टेटस जानने के लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है। इनकम टैक्स विभाग अपने ई-फाइलिंग पोर्टल पर ऐसी सुविधा देता है, जहां लॉगिन करके आप कुछ ही मिनटों में पता लगा सकते हैं कि आपका ITR प्रोसेस हुआ है या नहीं, रिफंड जारी हुआ है या अभी प्रक्रिया में है। आइए जानते हैं इसका पूरा तरीका।

ऐसे चेक करें ITR Refund Status

  • सबसे पहले इनकम टैक्स विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.incometax.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दाईं ओर दिए गए Login ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब अपना PAN, Aadhaar या User ID दर्ज करें और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें। अगर आपका अकाउंट नहीं बना है, तो पहले रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  • लॉगिन करने के बाद ऊपर दिए गए e-File सेक्शन में जाएं। यहां Income Tax Returns ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब View Filed Returns पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपके द्वारा फाइल किए गए ITR की लिस्ट स्क्रीन पर दिखाई देगी।

यहां आप यह देख सकते हैं कि आपका ITR प्रोसेस हुआ है या नहीं, वेरिफिकेशन पूरा हुआ है या पेंडिंग है। इसी पेज पर टैक्स रिफंड का स्टेटस भी दिखाई देगा। जरूरत पड़ने पर आप यहीं से Acknowledgement Form भी डाउनलोड कर सकते हैं।

रिफंड में देरी के कारण

अगर ITR फाइल करने के बाद भी आपका टैक्स रिफंड तय समय में नहीं आया है, तो सबसे पहले अपने रजिस्टर्ड ईमेल और इनकम टैक्स पोर्टल पर मौजूद नोटिफिकेशन जरूर चेक करें। कई बार विभाग किसी दस्तावेज, बैंक डिटेल या अन्य जानकारी में गड़बड़ी मिलने पर नोटिस भेजता है, जिसकी वजह से रिफंड की प्रक्रिया रुक सकती है।

इसके अलावा भविष्य में रिफंड में देरी से बचने के लिए ITR भरते समय बैंक अकाउंट नंबर और IFSC Code जैसी जानकारी ध्यान से दर्ज करें। यह भी सुनिश्चित करें कि आपका बैंक अकाउंट Pre-Validated हो, PAN और Aadhaar लिंक हों तथा ITR को समय पर e-Verify भी कर दिया गया हो। इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखने से रिफंड मिलने की प्रक्रिया तेज हो सकती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  3. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  5. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  6. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  7. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  8. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  9. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  10. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  3. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  5. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  6. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  7. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  8. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  9. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
  10. AI कैमरे की गजब गलती! गिटार को समझ लिया पीछे बैठा इंसान, काट दिया ₹500 का चालान
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »