Jio ने कर दी मौज! 365 दिनों तक 365GB डेटा, 13 OTT फ्री, 200 रुपये से शुरू नए प्लान

रिलायंस जियो ने अपने यूजर्स के लिए तीन नए धमाकेदार प्लान पेश किए हैं।

Jio ने कर दी मौज! 365 दिनों तक 365GB डेटा, 13 OTT फ्री, 200 रुपये से शुरू नए प्लान

रिलायंस जियो ने अपने यूजर्स के लिए तीन नए धमाकेदार प्लान पेश किए हैं।

ख़ास बातें
  • प्लान में 365 दिनों तक की वैधता के साथ 365GB तक डेटा।
  • यूजर को 1000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल्स देखने का मौका मिलेगा।
  • नए प्रीपेड प्लान को भी पहले से एक्टिव प्लान के साथ खरीदा जा सकता है।
विज्ञापन

रिलायंस जियो ने अपने यूजर्स के लिए तीन नए धमाकेदार प्लान पेश किए हैं। ये प्लान अपने साथ ऐसे डेटा बेनिफिट्स लेकर आते हैं जिन्हें सुनकर यूजर्स झूम उठेंगे। कंपनी ने इन्हें खासतौर पर उन यूजर्स के लिए लॉन्च किया है जिनको ज्यादा इंटरनेट डेटा की जरूरत होती है। रेगुलर प्लान में मिलने वाले डेटा से ये कई गुना ज्यादा बेनिफिट के साथ पेश किए गए हैं। इनमें 28 दिनों से लेकर 365 दिनों तक के प्लान को पेश किया गया है, और कीमत मात्र 200 रुपये से शुरू! आइए जानते हैं डिटेल्स।

देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम ऑपरेटर Jio ने तीन नए धांसू प्लान अपने यूजर्स के लिए पेश किए हैं। प्लान में 365 दिनों तक की वैधता के साथ 365GB तक डेटा दे रही है। इनमें पहला और सबसे किफायती प्लान 365 दिनों वाला है। 

Jio Rs 2000 Plan
जियो ने यूजर्स के लिए 365 दिनों की वैधता वाला नया प्लान पेश किया है। इसमें कंपनी 365GB डेटा यूजर को दे रही है जो 1 साल तक वैध रहेगा। इस प्लान की खास बात यह है कि इसमें डेटा थोक के भाव में दिया गया है। यूजर को 1000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल्स देखने का मौका मिलेगा। इसके साथ ही इस प्लान में 15 OTT ऐप्स का एक्सेस भी एकदम फ्री मिल रहा है। 365GB हाई स्पीड डेटा और अनलिमिटेड 5G डेटा का लाभ इसमें यूजर को मिलता है। खास बात यह है कि नए प्रीपेड प्लान को भी पहले से एक्टिव प्लान के साथ खरीदा जा सकता है।  

प्लान में यूजर्स को Jio Hotstar, Amazon Prime Lite, JioTV, YouTube Premium, SonyLIV, Zee5, Lionsgate Play, Discovery+, Sun NXT, ETV Win, FanCode, Hoichoi, Chaupal, Planet Marathi, Kanccha Lannka, Tarang Plus और TimesPlay जैसे OTT का एक्सेस दिया गया है। 

Jio Rs 200 Plan
जियो ने यूजर्स के लिए 200 रुपये का खास प्लान पेश किया है। इसमें 28 दिनों की वैधता मिलती है। इसमें कंपनी 30GB डेटा यूजर को दे रही है जो 28 दिनों तक वैध रहेगा। इस प्लान की खास बात यह है कि यूजर को फ्री लाइव टीवी चैनल्स का एक्सेस भी दिया गया है। साथ ही Cinepolis Offer के तहत मूवी टिकेट्स भी इसके साथ सस्ते में पा सकते हैं। इसके साथ ही इस प्लान में 15 OTT ऐप्स का एक्सेस भी एकदम फ्री मिल रहा है।

Jio Rs 550 Plan
जियो ने यूजर्स के लिए 84 दिनों की वैधता वाला नया प्लान पेश किया है। इसमें कंपनी 90GB डेटा यूजर को दे रही है जो 84 दिनों तक वैध रहेगा। इस प्लान की खास बात यह है कि इसमें यूजर को 1000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल्स फ्री देखने का मौका मिलेगा। इसके साथ ही इस प्लान में 15 OTT ऐप्स का एक्सेस भी एकदम फ्री मिल रहा है। 

प्लान में यूजर्स को Jio Hotstar, Amazon Prime Lite, JioTV, YouTube Premium, SonyLIV, Zee5, Lionsgate Play, Discovery+, Sun NXT, ETV Win, FanCode, Hoichoi, Chaupal, Planet Marathi, Kanccha Lannka, Tarang Plus और TimesPlay जैसे OTT का एक्सेस दिया गया है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  2. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  3. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  4. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  5. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  6. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  7. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  8. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  9. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  10. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »