कंपनी ने इसके लिए एक चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर भी नियुक्त किया है।
Photo Credit: Realme
Oppo, OnePlus और Realme के फोन अब भारत में ही बनेंगे
Oppo, OnePlus और Realme के फोन अब भारत में ही बनेंगे। Amber एंटरप्राइजेज इन्हें बनाएगी जिसके लिए रूपरेखा तैयार हो चुकी है। इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग कंपनी ट्रायल के तौर पर जल्द ही इन स्मार्टफोन्स का निर्माण शुरू करेगी जिसके बाद इसका विस्तार किया जाएगा। कंपनी ने इसके लिए एक चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर भी नियुक्त किया है। कहा गया है कि प्रोडक्शन को चरणबद्ध तरीके से बढ़ाया जाएगा।
Amber Enterprises, जो कि एक इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग सर्विस कंपनी है, भारत में स्मार्टफोन निर्माण के कारोबार में उतरने जा रही है। कंपनी Oppo, OnePlus और Realme के लिए फोन का ट्रायल प्रोडक्शन शुरू करेगी। PTI के अनुसार, कंपनी मार्च 2027 में इसका पहला फेज शुरू करेगी। यानी Oppo, OnePlus और Realme के स्मार्टफोन्स की पहली खेंप अगले साल की पहली तिमाही से देखने को मिल सकती है। रिपोर्ट के अनुसार, एम्बर के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन और CEO ने कंपनी की अर्निंग रिपोर्ट के दौरान यह बात कही।
Amber की ओर से भारत में पहले साल में करीब 80 लाख स्मार्टफोन बनाने का लक्ष्य है। प्रोडक्शन को चरणों में बढ़ाया जाएगा जिसके बाद दूसरे साल में करीबन 15 लाख से 16 लाख तक यूनिट्स बनाने की बात कही गई है। कंपनी के सीईओ जसबीर सिंह ने बताया कि कंपनी ने एक चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर की नियुक्ति भी की है। Oppo Mobiles India के साथ यह एग्रीमेंट है जिसमें कंपनी Oppo, OnePlus और Realme यानी तीन ब्रांड्स को कवर करेगी।
खबर ऐसे समय में आई है जब चीनी स्मार्टफोन ब्रांड भारत में एसेट-लाइट मैन्युफैक्चरिंग मॉडल पर अपनी निर्भरता बढ़ा रहे हैं। ET के अनुसार, Oppo, OnePlus और Realme उन ब्रांड्स के बड़े ग्रुप का हिस्सा हैं जो चीन की BBK Electronics से निकले हैं, हालांकि ये कंपनियां स्वतंत्र रूप से काम करती हैं। भारतीय मार्केट के लिए Oppo स्मार्टफोन नोएडा में Vivo फैसिलिटी में बनाए जाते हैं। Vivo अपने मैन्युफैक्चरिंग प्लांट को Dixon Technologies के साथ मिलकर बनाए जा रहे एक जॉइंट वेंचर में ट्रांसफर करने की प्रोसेस में बताई जा रही है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग