• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • IND vs PAK Hockey World Cup Live: भारत पाकिस्तान की हॉकी वर्ल्ड कप में टक्कर आज, यहां देखें मैच फ्री!

IND vs PAK Hockey World Cup Live: भारत-पाकिस्तान की हॉकी वर्ल्ड कप में टक्कर आज, यहां देखें मैच फ्री!

इंग्लैंड से हारने के बाद टीम इंडिया की राह अब अगले दौर के लिए मुश्किल हो गई है।

IND vs PAK Hockey World Cup Live: भारत-पाकिस्तान की हॉकी वर्ल्ड कप में टक्कर आज, यहां देखें मैच फ्री!

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर होने जा रही है।

ख़ास बातें
  • इंग्लैंड से हारने के बाद टीम इंडिया की राह अब अगले दौर के लिए मुश्किल
  • भारत के पास अब तीन अंक हैं
  • दोनों ही टीमों पर जबरदस्त दबाव रहने वाला है
विज्ञापन

IND vs PAK Hockey Match Live: हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर होने जा रही है। भारतीय पुरुष हॉकी टीम के लिए आज का दिन बहुत अहम होने वाला है। इंग्लैंड से हारने के बाद टीम इंडिया की राह अब अगले दौर के लिए मुश्किल हो गई है। भारत के पास अब हार की गुंजाइन नहीं बची है। अगर उसे मुकाबले में बने रहना है तो जीत के साथ आगे बढ़ना होगा। वर्ल्ड कप के दूसरे मैच में इंग्लैंड के साथ टक्कर के दौरान भारतीय टीम 4-2 से हार गई थी जिसके बाद भारत के पास अब तीन अंक हैं। 

हॉकी वर्ल्ड कप के अगले दौर में जगह बनाने के लिए भारत के पास अब हार की कोई गुंजाइश नहीं है। टीम को या तो मैच जीतना होगा, और जीत नहीं तो ड्रा तो चाहिए ही। पाकिस्तान की बात करें तो उसके पास अभी एक अंक है। उसे आगे बढ़ने के लिए जीतना जरूरी है। ऐसे में दोनों ही टीमों पर जबरदस्त दबाव रहने वाला है। इसलिए आज का मैच बहुत अहम और रोचक रहने वाला है। आप इस मैच को अपने घर बैठे टीवी स्क्रीन, ऑनलाइन डिवाइस जैसे मोबाइल, लैपटॉप, टैबलेट आदि पर देख सकते हैं। उसकी पूरी जानकारी हम आपको यहां बता रहे हैं। 

IND vs PAK Hockey World Cup मैच कब होगा?

भारत-पाकिस्तान हॉकी वर्ल्ड कप मैच आज, बुधवार, 19 अगस्त को खेला जाएगा।

IND vs PAK Hockey World Cup मैच कहां खेला जाएगा?

भारत-पाकिस्तान हॉकी वर्ल्ड कप मैच एम्स्टेलेवीन के वेगेनेर स्टेडियम में खेला जाएगा।

IND vs PAK Hockey World Cup मैच कितने बजे होगा शुरू?

भारत-पाकिस्तान हॉकी वर्ल्ड कप मैच भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे शुरू होगा।

IND vs PAK Hockey World Cup मैच कहां देखें लाइव?

भारत-पाकिस्तान हॉकी वर्ल्ड कप मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है। टीवी चैनलों पर इसका लाइव टेलीकास्ट होगा।

IND vs PAK Hockey World Cup मैच कैसे देखें ऑनलाइन?

भारत-पाकिस्तान हॉकी वर्ल्ड कप मैच JioHotstar पर देख सकते हैं।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »