Uber ने ड्रोन डिलीवरी कंपनी Zipline में निवेश किया है और साथ ही साथ साझेदारी की है।
Photo Credit: Uber
Uber ने ड्रोन डिलीवरी कंपनी Zipline में निवेश किया है।
आज के समय में ऑनलाइन खाना मंगवाना बहुत आसान हो गया है। बस ऐप पर ऑर्डर करना होता है और आधे घंटे के अंदर या उससे ज्यादा समय में फूड घर पर डिलीवर हो जाता है। वैसे तो आमतौर पर मोटरसाइकिल या स्कूटर के जरिए फूड की डिलीवरी की जाती है, जिसमें कई बार उन्हें ट्रैफिक जाम में फंसना पड़ जाता है। जिसके चलते कई बार फूड डिलीवरी में थोड़ा अतिरिक्त समय भी लग जाता है। मगर इस इसका समाधान निकल गया है और फूड की डिलीवरी आसमान से होने वाली है। जी हां Uber Eats डिलीवरी के लिए नया तरीका अपनाने जा रहा है, जिसमें ट्रैफिक जाम में फंसने का झंझट नहीं रहेगा और खाना हवा में उड़कर लोगों तक पहुंच जाएगा। कंपनी के इसके लिए ड्रोन डिलीवरी स्टार्टअप Zipline के साथ हाल मिलाया है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
दरअसल Uber ने ड्रोन डिलीवरी कंपनी Zipline में निवेश किया है और साथ ही साथ साझेदारी की है। इसके तहत स्टार्टअप के ड्रोन्स के जरिए 2029 तक प्रति दिन 10 लाख डिलीवरी करने का लक्ष्य रखा गया है। कंपनी ने बताया कि Zipline ड्रोन्स इस साल के आखिर तक Uber Eats प्लेटफॉर्म्स पर अपनी पहली डिलीवरी करेंगे। ये डिलीवरी Zipline के मौजूदा मार्केट्स से शुरू होंगी और कंपनी यूएस के दर्जनों शहरों में इसका विस्तार करना चाहती है। हालांकि, अभी तक निवेश की राशि का खुलासा नहीं किया गया है।
Uber का मानना है कि Zipline के ड्रोन्स के जरिए Uber Eats के ऑर्डर 5-10 मिनट में डिलीवर हो सकते हैं। Uber Eats की ग्रोथ के लिए Uber कई ड्रोन डिलीवरी पार्टनर बना रही है। कंपनी उसी शुरुआती बिजनेस मॉडल को अपना रही है जिसका इस्तेमाल उसने रोबोटैक्सी और ऑटोनॉमस व्हीकल पर बेस्ड दूसरी सर्विस के लिए किया था, जिसमें कंपनी ज्यादा से ज्यादा कंपनियों को अपने प्लेटफॉर्म पर लाना चाहती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर
Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ