इस नियम का पालन नहीं करने वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के खिलाफ UAE में मीडिया और टेलीकम्युनिकेशंस की प्रभारी अथॉरिटीज को जरूरी कदम उठाने का अधिकार दिया गया है
पिछले वर्ष ऑस्ट्रेलिया बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर रोक लगाने वाला पहला देश बना था
पिछले कुछ महीनों में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के खिलाफ बहुत से देशों ने कड़े कदम उठाए हैं। पिछले वर्ष ऑस्ट्रेलिया 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर बैन लगाने वाला पहला देश बना था। इसके बाद कुछ अन्य देशों ने भी इस तरह के कदम उठाए हैं। इन देशों की सूची में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) भी शामिल हो गया है। UAE ने गुरुवार को 15 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर बैन लगाने की घोषणा की है।
UAE के मंत्रिमंडल की ओर से पारित किए गए प्रस्ताव में कहा गया है कि 15 वर्ष से कम आयु के बच्चों की ओर से बनाए गए एकाउंट्स को बंद करने में नाकाम रहने वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को ब्लॉक किया जाएगा। इस नियम का पालन करने के लिए इन प्लेटफॉर्म्स के पास 12 महीनों की अवधि है। UAE की WAM समाचार एजेंसी ने बताया है, "इस प्रस्ताव में सोशल मीडिया के लिए बच्चों की न्यूनतम आयु 15 वर्ष तय की गई है। इस आयु से कम के बच्चों के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर एकाउंट्स बनाने या इस्तेमाल करने पर रोक लगाई गई है।"
इस नियम का पालन नहीं करने वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के खिलाफ UAE में मीडिया और टेलीकम्युनिकेशंस की प्रभारी अथॉरिटीज को जरूरी कदम उठाने का अधिकार दिया गया है। इस सप्ताह की शुरुआत में ब्रिटेन ने 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए सोशल मीडिया को बैन करने की घोषणा की थी। इस बैन में Facebook, YouTube, Instagram, TikTok, Snapchat और X जैसे प्लेटफॉर्म्स शामिल हो सकते हैं। इस बैन के दायरे से इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp और Signal को बाहर रखा जा सकता है। ब्रिटेन की योजना पिछले वर्ष ऑस्ट्रेलिया में बच्चों के लिए सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर रोक से जुड़े कानून की तर्ज पर यह बैन लगाने की है।
हालांकि, ब्रिटेन में इस बैन में विशेषतौर पर बच्चों के लिए नुकसानदेह माने जाने वाले फीचर्स पर भी प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं। इनमें 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए अंजान लोगों के साथ लाइवस्ट्रीमिंग और कम्युनिकेशन पर रोक लगाना शामिल होगा। इससे पहले इंडोनेशिया और मलेशिया ने भी 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए सोशल मीडिया को बैन किया था। मलेशिया में इस बैन के लागू होने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को आयु की पुष्टि से जुड़े सिस्टम को लागू करना होगा।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत