बिलिनेयर एलन मस्क की इस कंपनी ने जून में Cybercab के प्रोडक्शन वर्जन की टेस्टिंग शुरू की थी। इस वर्ष की दूसरी तिमाही में टेस्ला ने EVs की डिलीवरी के आंकड़े का रिकॉर्ड बनाया है
यह एक सांकेतिक इमेज है
इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) के इंटरनेशनल मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली टेस्ला की Cybercab को जल्द लॉन्च किया जाएगा। यह बिना स्टीयरिंग व्हील या पेडल्स वाला एक ऑटोनॉमस व्हीकल है।
बिलिनेयर Elon Musk की Tesla की रोबोटैक्सी सर्विस के लिए यह महत्वपूर्ण है। Reuters की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि टेस्ला की योजना इस व्हीकल को बाद में रोबोटैक्सी कही जाने वाली ऑटोनॉमस कैब सर्विस के लिए इस्तेमाल करने की है। कंपनी ने अपने वर्कर्स को बताया है है कि उसकी योजना जल्द ही अपने स्टाफ के लिए प्राइवेट रोड्स पर Cybercab की सर्विस शुरू करने की है। इसके बाद इस व्हीकल को कंपनी की रोबोटैक्सी सर्विस में शामिल किया जाएगा।
इसके लिए कंपनी ने टेस्ट ड्राइविंग सहित कुछ तैयारियां की हैं। इस बारे में Reuters की ओर से टिप्पणी के लिए भेजे गए निवेदन का टेस्ला ने उत्तर नहीं दिया है। टेस्ला ने जून में Cybercab के प्रोडक्शन वर्जन की टेस्टिंग शुरू की थी। इस वर्ष की दूसरी तिमाही में कंपनी ने EVs की डिलीवरी के आंकड़े का रिकॉर्ड बनाया है। इस अमेरिकी कंपनी को यूरोप के मार्केट में रिकवरी से सेल्स बढ़ाने में सहायता मिली है। मार्केट एनालिस्ट्स को उम्मीद है कि यह पिछले दो वर्ष से बिक्री में हो रही वार्षिक गिरावट को समाप्त कर सकती है।
टेस्ला के CEO, मस्क ने ऑटोनॉमस ड्राइविंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर फोकस बढ़ाया है। इससे टेस्ला की मार्केट वैल्यू में भी बढ़ोतरी हुई है। यूरोप में कंपनी की सेल्स बढ़ने के पीछे फ्यूल महंगा होना, EV के लिए सरकार की ओर से दिए जा रहे इंसेंटिव और पिछले वर्ष राजनीति में मस्क की विवादास्पद भूमिका को लेकर कस्टमर्स की नाराजगी कम होना प्रमुख कारण हैं। हालांकि, कंपनी के लिए सबसे बड़े मार्केट अमेरिका में डिमांड कमजोर है। पिछले वर्ष अमेरिका में EV टैक्स क्रेडिट को हटाने के बाद से सेल्स में बड़ी गिरावट हुई है। इस वर्ष अप्रैल से जून के दौरान कंपनी ने 4,80,126 EVs की डिलीवरी की है। यह दूसरी तिमाही के लिए डिलीवरी का एक रिकॉर्ड है। पिछले वर्ष की समान अवधि में यह आंकड़ा लगभग 25 प्रतिशत ज्यादा है। भारत में हाल ही में टेस्ला ने मॉडल Y L की डिलीवरी शुरू की थी। यह कंपनी के Model Y का बड़ा वर्जन है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं