E20 से परेशान? ये ऐप बताएगा कहां मिलेगा Ethanol-Free Petrol, ऐसे करें इस्तेमाल

E0 Finder ऐप यूजर्स को आसपास Ethanol-Free Petrol वाले पेट्रोल पंप खोजने में मदद करता है। इसमें फ्यूल की कीमत, दूरी, कॉन्टैक्ट और उपलब्धता जैसी जानकारी मिलती है।

E20 से परेशान? ये ऐप बताएगा कहां मिलेगा Ethanol-Free Petrol, ऐसे करें इस्तेमाल

Photo Credit: AI Generated

ख़ास बातें
  • E0 Finder ऐप आसपास Ethanol-Free Petrol वाले पंप खोजता है
  • ऐप में पेट्रोल की कीमत और पंप का कॉन्टैक्ट मिलेगा
  • यूजर्स गलत लिस्टिंग रिपोर्ट कर सकते हैं और साथ ही नए पंप जोड़ सकते हैं
विज्ञापन

भारत में पेट्रोल में 20 प्रतिशत तक एथेनॉल ब्लेंडिंग लागू होने के बाद बिना एथेनॉल वाला पेट्रोल (Ethanol-free petrol) ढूंढना आसान नहीं रह गया है। सरकार ने 23 जुलाई को संसद में साफ किया था कि फिलहाल पेट्रोल में 20 प्रतिशत से ज्यादा एथेनॉल ब्लेंडिंग बढ़ाने का कोई फैसला नहीं हुआ है। साथ ही Indian Oil का XP100, HPCL का poWer100 और BPCL का Speed100 जैसे प्रीमियम पेट्रोल बिना एथेनॉल ब्लेंडिंग के ही बेचे जाते हैं। ये प्रीमियम फ्यूल देश की कुल पेट्रोल बिक्री का करीब 0.5 प्रतिशत हैं।

अब इसी बीच एक डेवलपर ने ऐसा ऐप लॉन्च किया है, जो यूजर्स को आसपास E0 यानी Ethanol-Free Petrol उपलब्ध कराने वाले पेट्रोल पंप खोजने में मदद करता है। 'E0 Finder: Ethanol Free Fuel' नाम के इस Android ऐप को डेवलपर Gaurav Thakkar ने 1 अगस्त को रिलीज किया था। ऐप को अब तक 100 से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है और Google Play Store पर 18 यूजर्स ने इसका रिव्यू भी किया है।

कैसा है E0 Finder ऐप?

E0 Finder ऐप की खास बात यह है कि इसे इस्तेमाल करने के लिए किसी लंबे सेटअप की जरूरत नहीं है। ऐप सिर्फ लोकेशन की परमिशन मांगता है और यूजर के पास यह ऑप्शन भी रहता है कि वह अपनी लोकेशन शेयर करे या खुद किसी जगह को सर्च करे। इसके बाद ऐप मैप और लिस्ट के जरिए आसपास मौजूद पेट्रोल पंप दिखाता है, जहां E0, XP100, Power 100 या Speed 100 जैसे फ्यूल की जानकारी उपलब्ध है।

ऐप में पेट्रोल पंप की दूरी के साथ उसकी उपलब्ध जानकारी भी देखी जा सकती है। किसी पंप की लिस्टिंग खोलने पर वहां मिलने वाले फ्यूल ग्रेड, पेट्रोल की कीमत, पंप का कॉन्टैक्ट नंबर और लोकेशन जैसी जानकारी दिखाई जाती है। कुछ लिस्टिंग में यह भी बताया जाता है कि जानकारी को हाल ही में वेरिफाई किया गया है।

E0 Finder का एक और फीचर यूजर रिपोर्टिंग से जुड़ा है। अगर किसी पेट्रोल पंप की लिस्टिंग गलत है या वहां बताए गए फ्यूल की उपलब्धता बदल गई है, तो यूजर उसे रिपोर्ट कर सकता है। इसमें यह अपडेट करने का ऑप्शन भी मिलता है कि किसी पंप पर संबंधित पेट्रोल उपलब्ध है या नहीं। इसके अलावा यूजर्स अपनी तरफ से कोई नया पेट्रोल पंप भी ऐप में जोड़ सकते हैं। इस तरह ऐप का डेटाबेस यूजर इनपुट के जरिए अपडेट किया जा सकता है।

Latest and Breaking News on NDTV

ऐप की प्राइवेसी?

प्राइवेसी के लिहाज से भी ऐप काफी सीमित परमिशन के साथ काम करता है। Google Play Store पर दी गई जानकारी के मुताबिक ऐप में “No data collected” और “No data shared with third parties” दिखाया गया है। यानी ऐप की स्टोर लिस्टिंग के अनुसार डेवलपर की ओर से यूजर्स का डेटा कलेक्ट या थर्ड पार्टी के साथ शेयर नहीं किया जाता। हमने जब ऐप को इंस्टॉल किया, तो उसने केवल हमें लोकेशन शेयर करने की परमीशन मांगी, जिसमें हमारे पास उसे रिजेक्ट करने का ऑप्शन भी था।

हालांकि, यहां एक जरूरी बात ध्यान रखने वाली है। ऐप पर दिखने वाली पेट्रोल पंप की उपलब्धता को Gadgets 360 स्वतंत्र रूप से चेक या कन्फर्म नहीं करता है। चूंकि यूजर्स भी पंप की जानकारी और फ्यूल उपलब्धता को अपडेट कर सकते हैं, इसलिए किसी पंप पर जाने से पहले फोन करके या पेट्रोल पंप पर पहुंचकर उपलब्धता की पुष्टि करना बेहतर रहेगा।

iOS यूजर्स के लिए भी है कोई ऑप्शन?

हां, एक E-Zero - Pure Petrol Finder नाम का App iOS App Store पर भी उपलब्ध है, जिसे डेवलपर Rajat Shrivastava ने डिजाइन और पब्लिश किया है। लिस्टिंग से पता चलता है कि यह ऐप भी काफी हद तक E0 Finder के समान ही काम करता है, केवल UI का फर्क है।

फिलहाल E0 Finder उन लोगों के लिए उपयोगी टूल साबित हो सकता है जो E20 के बीच Ethanol-Free या प्रीमियम पेट्रोल ढूंढ रहे हैं। खासतौर पर XP100, poWer100 और Speed100 जैसे फ्यूल सीमित पेट्रोल पंपों पर उपलब्ध हैं, ऐसे में किसी पंप तक पहुंचने से पहले उसकी लोकेशन और उपलब्धता की जानकारी देखना काम आ सकता है।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple का पहला Foldable iPhone आज हो सकता है लॉन्च! कितनी होगी कीमत और क्या होंगे फीचर्स?
  2. Apple Event 2026 आज कितने बजे शुरू होगा? भारत में LIVE कैसे देखें, यहां जानें पूरी डिटेल
  3. Jio अंतरिक्ष में भेजेगा 1600 सैटेलाइट, अगले साल से शुरू, हाई स्पीड इंटरनेट से Starlink को टक्कर!
  4. iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro पर बंपर डिस्काउंट, अभी खरीदें या नए मॉडल का करें इंतजार
  5. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  6. पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में
  7. दिवाली के लिए रेल टिकट क्यों नहीं बुक कर पा रहे लोग, IRCTC पर सुबह 8 बजे से ही आ रही दिक्कत
  8. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. SIR में वोटर लिस्ट से नाम कट गया? घबराएं नहीं, ऐसे दोबारा जुड़वा सकते हैं अपना नाम
  10. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »