स्वाद के साथ अब टेक्नोलॉजी का तड़का! मुरथल के ढाबों में अब रोबोट परांठे परोस रहे हैं।
Photo Credit: NDTV
मुरथल के ढाबों में अब रोबोट परांठे परोस रहे हैं।
हरियाणा के सोनीपत में मुरथल के पराठों का नाम आपने भी जरूर सुना होगा। मुरथल के पराठें हर किसी की जुबान पर आते ही मुंह में पानी ले आते हैं। लेकिन अब स्वाद के साथ-साथ यहां टेक्नोलॉजी का भी तड़का लगाया जा रहा है। मुरथल के ढाबों में अब रोबोट परांठे परोस रहे हैं। आपने बिल्कुल सही सुना, मुरथल के रेशम ढाबे पर जाएंगे तो आपको वेटर की जगह रोबोट के हाथों में परांठे नजर आएंगे। खूबसूरत पीले ड्रेस में चाय-परांठे सर्व करते ये रोबोट ग्राहकों के आकर्षण का केंद्र बन गए हैं। आइए जानते हैं कैसे हाई-टेक हो गए हैं मुरथल के ढाबे!
नई टेक्नोलॉजी तेजी से रोजमर्रा की जिंदगी में शामिल हो रही है। इसका एक ताजा उदाहरण मुरथल के ढाबों में देखने को मिल रहा है। देशभर में मशहूर मुरथल के ढाबे अब हाईटेक हो गए हैं। यहां परांठे अब रोबोट लेकर आते हैं। यह अद्भुत नजारा आप मुरथल के रेशम ढाबे पर देख सकते हैं। यहां इंसानी वेटर आपको परांठे नहीं परोसेंगे, बल्कि एक रोबोट आपके लिए परांठा लेकर आएगा।
Murthal, Haryana: Resham Dhaba has introduced a robot waiter to serve food to customers. The new technology has attracted attention, with customers taking videos and selfies of the robot serving at their tables pic.twitter.com/RKJmHtp56a
— IANS (@ians_india) August 17, 2026
दरअसल ऑर्डर तैयार होने के बाद रोबोट पर फूड ट्रे रख दी जाती है। फिर रोबोट खुद चलकर ग्राहक की टेबल तक पहुंचता है। यह सब नेविगेशन सिस्टम की मदद से होता है। रोबोट को इसमें लगी चिप और रिमोट कंट्रोल से ऑपरेट किया जाता है। खास बात इसकी लाल चमकती आंखें हैं जो LED से चमकती हैं, और यह नजारा किसी Sci-Fi हाईटेक फिल्म से कम नहीं लगता है। रिपोर्ट के अनुसार, रोबोट एक बार के चार्ज में डेढ़ घंटे तक चल सकता है।
होटल मैनेजर संजय के अनुसार, रोबोट को बेंगलुरु की टीम ने तैयार किया है। इसके पीछे ढाबे का मकसद था कि देशभर में मुरथल के पराठें मशहूर हैं। यहां हर कोने से लोग आते हैं, तो क्यों न ग्राहकों को एक नया और अनोखा अनुभव दिया जाए। स्वादिष्ट खाने के साथ-साथ अब नई टेक्नोलॉजी भी परोसी जाए! बता दें कि रोबोट को ऑपरेट करने के लिए अलग से टीम इस रेस्तरां ने बनाई है। इस नई पहल को देख ग्राहकों में काफी उत्साह है, और लोग इनके साथ सेल्फी और वीडियो बनाते नजर आते हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन